आमजन की शिकायतों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर हो, उन्हें अनावश्यक उच्च स्तरीय कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े
अटल आवासीय विद्यालय का कार्य समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिये परियोजना की मासिक समीक्षा तथा समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें
बारिश के दौरान कहीं भी जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिये नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर समय से पूर्ण कर लिया जाये
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाये। आई0जी0आर0एस0 एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। तहसील, ब्लाक व थाना दिवस पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का रिकार्ड रखा जाये। शिकायतों के निस्तारण मे यह प्रयास होना चाहिये कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट हो। शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाये। मुख्य सचिव ने यह निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करें और समय से कार्यालय आयें। अधिकारी जन सुनवाई के लिये समय निर्धारित कर उसे प्रचारित-प्रसारित करें।
Read More »
Jansaamna
वाराणसी और कैण्ट प्रधान डाकघर में होगी पार्सल पैकेजिंग यूनिट की स्थापना – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एक बार फिर एंबुलेंस में मौजूद कर्मियों ईएमटी पायलट, व आशाबहू की मदद से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ। मामला ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे खोजनपुर निवासी रंजना देवी पत्नी अरविंद कुमार के यहां का है। पीड़िता को आज सुबह अचानक से तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई तभी परिजनों के द्वारा 108 पर कॉल किया गया। जिस पर एंबुलेंस संख्या यूपी 32 BG 9829 को सूचना मिली और एंबुलेंस अपने निर्धारित समय पर पहुंचकर मरीज को लेकर सीएचसी के लिए निकली, तभी रास्ते में ऊंचाहार सवैया तिराहा के नजदीक लल्ला ढाबा के पास पीड़िता अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस रोक दी गई। एमटी पप्पू प्रसाद, पायलट विद्या प्रकाश सिंह एवं आशा बहू की मदद से भोर में लगभग 3:00 बज के 15 मिनट पर एंबुलेंस में ही पीड़िता का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिस पर महिला ने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद पीड़िता के बेहतर उपचार हेतु उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार में भर्ती कराया गया। जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपने मसीहा की मनाई पुण्यतिथि
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले के आयोजन के साथ-साथ करियर कॉउंसिलिंग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ तनुजा यादव, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व संभावनाओं से परिपूर्ण है। रोज नये-नये करियर विकल्पों का आगाज हो रहा है। आपकी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यह है कि अपने कौशल व अभिरुचि के अनुसार करियर का चुनाव करें। यहां मिल रहा छोटा सा अवसर आपके जीवन को नया आयाम दे सकता है। नियोजकों से संवाद करें, सेवा शर्तों के बारे में पता करें। उसी नियोजक के यहां सेवा का चयन करें, जिससे आपके सपने साकार हो सकें। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कम्पनी सेवा शर्तों के बारे में जानकारी दी गयी। मेले में 06 कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। जिसमें 597 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों हेतु कुल 189 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चौरसिया ने विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शासन द्वारा सतत विकास लक्ष्य की अवधारणा को जनमानस में अभिज्ञानित करने के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि विश्व में 193 देशों का एक साथ मिलकर 17 लक्ष्यों को प्राप्त कर दुनिया को 2030 तक बेहतर बनाने का वादा पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये है कि यूनिसेफ के सहयोग से 17 सतत विकास लक्ष्य जिसमें गरीबी उन्मूलन, शून्य भुखमरी, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, सस्ती और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा, उत्कृष्ट कार्य और आर्थिक वृद्धि, उद्योग, नवाचार और बुनियादी सुविधाए, असमानताओं में कमी, संवहनीय शहर और समुदाय, संवहनीय उपभोग और उत्पादन, जलवायु परिवर्तन, जलीय जीवों की सुरक्षा, थलीय जीवों की सुरक्षा, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं एवं लक्ष्यों हेतु भागीदारी हेतु सम्बन्धित विभागों द्वारा सतत विकास 17 लक्ष्य का प्रचार-प्रसार के लिए निर्मित पेंटिंग/बैनर/पम्पलेट के माध्यम से सतत विकास की अवधारणा को जनमानस में अभिज्ञानित करने के निर्देश दिये।
एनटीपीसी नन्ही प्रतिभाओं को बुलंदी के पंख देने की कर रही तैयारी
बीईओ मुख्यालय ने बच्चों को दिलाई शपथ और प्रभात फेरी को दिखाई हरी झंडी
आज कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे योगि का नाम ले कर राशन कार्ड धारकों चेतावनी दी जा रही हैं कि अगर उनके पास चार पहियां वाहन हैं, पूरे परिवार की दो लाख से ज्यादा आमदनी है,आयकरदाता हैं, आई फोन हैं,करेंट बैंक खाता हैं,बुलेट मोटरसाइकिल हैं,100 वर्ग मीटर का अच्छी लोकेशन में मकान हैं,निजी दुकान हैं,दो एकड़ से ज्यादा जमीन हैं,पांच हॉर्स पावर का जेनरेटर लगा हैं,वकील हैं,विदेश में रहते हैं या सरकारी कर्मचारी हैं वे सभी व्यक्ति अपात्र की श्रेणी में आते हैं ऐसे व्यक्ति अपना राशन कार्ड जमा करवा दे वरना उनके राशन कार्ड की अवधि के बरसों का आज की तारीख तक 24 / kg गेहूं और 32/ kg चावल के हिसाब से पैसा वापस लिया जाएगा ,पैसे नहीं भर पाने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।