Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 20)

JAN SAAMNA DESK

सराहनीय प्रयासः चेयरपर्सन ने गौवंशो को गर्मी से राहत दिलाने हेतु गौशाला में लगवाई ग्रीन नेट

ऊंचाहार, रायबरेली। बेजुबान जानवरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के कैथवल गांव स्थित गौशाला में ग्रीन नेट लगवाने का सराहनीय कार्य किया। बेजुबानों के दर्द को समझ कर चेयरपर्सन द्वारा किए गए इस कार्य की नगर के साथ-साथ ग्राम सभा के लोगों ने भी सराहना की है। नगर पंचायत प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने बताया है कि आज कैथवल गांव स्थित कान्हा गौशाला में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर की चेयरपर्सन ममता जायसवाल के निर्देश पर गौशाला में ग्रीन नेट लगा कर गायों को गर्मी से बचाने का कार्य किया गया।

Read More »

मंडल अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार किया, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सौंपी जिम्मेदारी

रायबरेली। श्री परशुराम ब्रह्मा चेतना परिषद उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमती सोभना पांडे को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला मंडल) मनोंनीत किया गया। जिला अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी एवं जिला महिला महामंत्री कुसुम अवस्थी को भी संगठन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्रीमती शोभना पांडे के मानोनयन से महिलाओं में अपार खुशी व्याप्त हो गई है। श्रीमती पांडे ने अपने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्म समाज को संगठित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगें। श्री परशुराम ब्रह्मा चेतना परिषद में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करके हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। 10 मई 2024 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के संदर्भ में व्यापक जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। रायबरेली अस्पताल चौराहा रिफॉर्म क्लब में बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की जा रही है।

Read More »

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का किया आवाहान

फिरोजाबाद। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा शिव वाटिका मैनपुरी रोड शिकोहाबाद में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा डॉ रामकैलाश यादव ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पिछड़ा समाज के हितों में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को मिला है। हम सभी को एकजुट होकर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को विजयी बनाने के लिए हर बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करना है।

Read More »

बसपा के पूर्व प्रत्याशी सतेंद्र जैन और भाजपा पार्षद मनोज शंखवार ने थामा सपा का दामन

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के मतदान से चंद दिन पहले बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी और भाजपा के पार्षद ने सपा का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। टिकट देने के बाद टिकट काटने से नाराज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र जैन सोली ने सपा का दामन थाम लिया। मतदान से छह दिन पहले उन्होंने सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सामने सपा में आस्था व्यक्त करते हुए सपा के लिए प्रचार करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद ही बसपा ने मेरा टिकट काटकर किसी और को दे दिया। इससे सीधा मतलब भाजपा के इशारे पर ही मेरा टिकट काटा गया है। उन्होंने जनता जनार्दन से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को सात मई को वोट देने का आवाहान किया। वहीं भाजपा के पार्षद मनोज शंखवार ने भी बीजेपी से मोहभंग होकर सपा में सदस्य हासिल कर ली। वह दो बार भाजपा से पार्षद हैं।

Read More »

पति ने वजनदार वस्तु से किया पत्नी के सिर पर प्रहार, मौत

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में मामूली कहासुनी होने पर पति ने पत्नी की वजनदार वस्तु का प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मौके पर फोरेंसिंक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ थाना पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गढ़िया नाइन निवासी 35 वर्षीय रीमा यादव की पति सुरेश यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। तभी पति ने कोई वजनदार वस्तु पत्नी के सिर में दे मारी। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है। सीओ ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले पति की तलाश की जा रही है। उसने कोई भारी वस्तु पत्नी के सिर में मारकर उसकी हत्या की है। मृतक के तीन बच्चे हैं।

Read More »

डायट प्रवक्ता ने प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

सलोन, रायबरेली। जिले के डायट प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद जुबैर ने विकास क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सपोर्टिव सुपरविजन और शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। वह प्रातः 7ः35 पर प्राथमिक विद्यालय सूची पहुंचे, वहां प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों से रूबरू हुए। शिक्षिका स्वाति मिश्रा ने कक्षा 5 में शिक्षण कार्य करते हुए कोणों के प्रकार के बारे में बताया। प्रवक्ता ने बच्चों से चित्रों के माध्यम से न्यून कोण, समकोण, अधिक कोण सरल कोण की जानकारी ली। श्यामपट्ट पर विभिन्न प्रकार के कोणों के चित्र के माध्यम से ली। बच्चों ने फटाफट उत्तर दिए सही उत्तर मिलने पर उन्हें शाबाशी दी। यहां 114 के सापेक्ष 56 छात्र मौजूद मिले। शिक्षक डायरी, शिक्षक संदर्शिका आदि के बारे में विधिवत जानकारी ली। इसके बाद 9ः30 पर प्राथमिक विद्यालय जमुरूवा खुर्द पहुंचे। यहां 127 के सापेक्ष 65 छात्र मौजूद मिले। निपुण लक्ष्य लर्निंग, आउटकम, निपुण तालिका, शिक्षण योजना आदि के बारे में जानकारी ली।

Read More »

सेवानिवृत्त हुए स्वास्थ कर्मियों के उल्लेखनीय योगदान की हुई सराहना

ऊंचाहार, रायबरेली। मंगलवार को सीएचसी में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाल ही में सेवा मुक्त हुए रामानंद, राम किशोर, मानवेंद्र मोहन, गायत्री बाजपेई, सुनीता शुक्ला, विजय लक्ष्मी, शांति सिंह, मरियम्मा वर्गिश और आशा पांडेय को फूल माला पहनाकर को इस समारोह में विदाई दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ विभाग में काम करना बड़े सौभाग्य की बात होती है। यह एकमात्र ऐसा विभाग है, जहां हम लोग काम करते हुए अनगिनत लोगों को जीवन देते हैं। समाज में स्वस्थ जीवन के लिए लगातार काम करते हुए दायित्वों का निर्वाहन करना बड़े पुण्य का काम होता है। आज सेवा से मुक्त हुए कर्मचारियों ने जिस तरह स्वस्थ समाज के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, उनसे अपेक्षा की जाती है कि आगे भी वह स्वस्थ जीवन के लिए निजी तौर पर भी प्रयास करते रहेंगे।

Read More »

ऊंचाहार में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे में काम करने गया श्रमिक संदिग्ध अवस्था में लापता

रायबरेली। क्षेत्र के गांव मवई निवासिनी महिला आशा देवी ने बताया है कि क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे में काम करने गया उसका श्रमिक पुत्र संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। श्रमिक की मां ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के गांव मवई निवासिनी महिला आशा देवी का पुत्र शिवशंकर गंगा एक्सप्रेस वे में चल रहे काम में मजदूरी करता है। दो दिन पूर्व वह सुबह घर से काम करने गया था, किंतु शाम को वह वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजन उसका इंतजार करते रहे। उसके बाद परिजनों को उसकी चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की। दो दिन तक सारी रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Read More »

भाकियू चढूनी का बिजली घर पर प्रदर्शन

मथुरा। भाकियू चढूनी के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। अघोषित विद्युत कटौती, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार के विरोध में सुबह से ही सैकड़ों किसान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में बिजली घर पर पहुंच कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष संजय पराशर ने कहा कि बिजली न मिलने फसलें सूख रही हैं। मात्र चार पांच घंटे बिजली मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत के वोल्टेज कम आते हैँ, जो बिजली आती है उसमें भी बार बार ट्रिपिंग रहती है। जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो रहा है। मंडल उपाध्यक्ष हीरो काका, बिल्ला सिंह सिकरवार, प्रेम सिंह सिकरवार ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा किसानों को डरा धमकाकर अवैध धन उगाही की जाती है। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा हर साल किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

Read More »

छात्र-छात्राओं ने मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने का लिया संकल्प

रायबरेली। ब्लॉक रोंहनिया के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित श्याम सुन्दर विद्यापीठ इंटर कॉलेज छतौना मरियानी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया और छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर व मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव के निर्देश पर जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चल रहा है। इसी क्रम में श्याम सुंदर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय स्तर पर चयनित मतदाता जागरूकता प्रभारी प्रिया सिंह ने सभी छात्राओं, एनसीसी कैडेट, अभिभावकों व शिक्षकों से अपील की कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। लोकतंत्र का अधिकार मतदान करने से ही पता चलता है।

Read More »