-नोएडा के अस्पताल रेफर किया गया आरक्षी
फिरोजाबाद। दबरई इलाके में एक पुलिसकर्मी की बाइक आवारा सांड से टकरा गई। हादसे में थाना रसूलपुर में तैनात आरक्षी शिवम पंवार घायल हो गए। घटना के दौरान एसपी सिटी सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
घटना शुक्रवार रात दीवानी चौराहा दबरई पर हुई। शिवम पंवार पुलिस लाइन में सीईआर ड्यूटी पर कार्यरत हैं। हादसे के बाद उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी स्थिति को देखते हुए नोएडा के महानंदा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। आरक्षी शिवम मूल रूप से मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
JAN SAAMNA DESK
शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित
हाथरस। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के पश्चात संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों को शॉल, पुष्पमाला और उपहार देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक मानवीय मूल्यों का पालन करे और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखे।
उन्होंने सभी से आत्ममंथन कर सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया तथा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद दिलाया।कार्यक्रम में राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति के तरानों से गूंजे स्कूल, कालेज
-79 वां स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
शिकोहाबाद। नगर में स्कूल, कालेजों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति से ओतप्रोत नाटक विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कर देश भक्ति की भावना जागृत की। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय एवं स्कूल संचालकों, प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
नगर के द एशियन स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह और ब्लूमिंग बड्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के प्रबंधक राजपचौरी और प्रधानाचार्या सुमनलता पचौरी ने ध्वजारोहण किया। ज्ञानदीप स्कूल में निदेशक (प्रधानाचार्य) डा. रजनी यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर अभय यादव, सेंट जेबी ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक डा. रामकैलाश यादव, न्यू गार्डेनिया और एसआरएस मैमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक ठाकुर जयवीर सिंह, मेजर रामवीर ग्रुप आफ एजूकेशन में प्रबंधक ई. रामब्रेश यादव, गार्डेनिया इंटर कालेज में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य विपनेश यादव ने ध्वजारोहण किया।
विधानसभा सत्र में विधायक अंजुला सिंह माहौर ने रखी हाथरस की विकास मांगें
हाथरस। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र महामंडपम पखवाड़ा के दौरान हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दाऊजी मेला राजकीय घोषित होने, हाथरस-जलेसर मार्ग, सासनी-विजयगढ़ मार्ग, हनुमान चौकी व मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सदन में हाथरस के लिए ट्रांसपोर्ट नगर, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, विकास प्राधिकरण, सासनी-मेंडू सीमा विस्तार, सासनी में महाविद्यालय, हाथरस में सर्किट हाउस और दाऊजी महाराज मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण
रायबरेली। 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, रायबरेली में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को स्मरण किया तथा समस्त पुलिसकर्मियों को देशभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व सैनिक लीग और सैनिक समाज सेवा संगठन ने वीर नारियों को किया सम्मानित
शिकोहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय पूर्व सैनिक लीग और सैनिक समाज सेवा संगठन के द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर दोनों ही संगठनों ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।
भारतीय पूर्व सैनिक लीग जनपद फिरोजाबाद इकाई ने देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सूबेदार मेजर मानद लेफ्टिनेंट रामवीर सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से होटल रस.वेदा स्टेशन रोड स्थित शिकोहाबाद में मनाया गया। संचालन सूबेदार मेजर सहायक प्रशिक्षक गनरी मानद लेफ्टिनेंट आरपी यादव ने किया। जिसमें जनपद से भारी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारियों ने सहभाग किया। ग्राम पंचायत के पूर्व सैनिक प्रधान तथा पदाधिकारियों ने शामिल होकर समारोह की शोभा बढाई। समारोह के शुरूआत में अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतियों कमांडर बिजेंद्र सिंह, प्रतिनिधि पालिकाध्यक्ष राजीव गुप्ता का शाल व श्रीफल से स्वागत किया। मंचासीन सभी अतिथिगण का शाल व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अपनी खैरियत चाहते हो तो शादी करो वर्ना दस लाख रुपये दो
-रुपये नहीं दिये तो तुम्हारी खैर नहीं, नौकरी भी जाएगी और जेल भी जाओगे
-धमकी मिलने के बाद सिपाही ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई प्राथमिकी
शिकोहाबाद। कानपुर जिले में तैनात एक सिपाही का फेसबुक से इटावा जनपद के थाना ऊसाहार निवासी एक युवती और उसके परिजनों ने धमकी दी है कि अपनी खैरियत चाहते हो तो शादी करो, वर्ना दस लाख रुपये दो दिन में दो। अगर एसा नहीं किया तो तुम्हारी खैर नहीं। नौकरी भी जाएगी और झूठे मुकदमे में जेल भी जाना पड़ेगा। युवती और उसके स्वजनों की धमकी से तंग आकर युवक ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर युवती और उसके भाई और पिता के विरुद्ध कोतवाली
थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव बसई मोहम्मदपुर निवासी पंकज कुमार कानपुर जनपद में पुलिस कांस्टेबिल के पद पर तैनात है। उसने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि माह जुलाई 2024 में उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती से हो गई। इसके बाद दोनों में वाट्सएप और इंस्टाग्राम व फोन से बातें हुई और धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।
बहनों के सफर करने से रोडवेज की सभी व्यवस्थाएं हुई बौनी
शिकोहाबाद। शनिवार को भाई-बहन के अटूट प्यार का बंधन रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनें अपने घरों से भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए निकलीं। जिससे नगर के मैनपुरी चौराहा, एटा चौराहा, सुभाष तिराहा और स्टेशन रोड पर बड़ी भीड़ देखने को मिली। वहीं घेवर और मिठाई खरीदने के लिए भी मिष्ठान भंडारों पर भीड़ लगी रही। इस दौरान रोडवेज विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाएं छोटी दिखाई दीं। बसों के इंतजार में घंटों बहनों को सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। वहीं डग्गेमार वाहन चालकों ने जमकर कमाई की। इस अवसर पर उन्होंने मुंहमांगे दाम वसूल किए और पांच के स्थान पर आठ सवारियों को बैठाकर चले। शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व नगर में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह चार बजे से ही दूर-दराज की बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकल पड़ीं।
Read More »सेना की बड़ी सफलता: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सहित तीन आतंकी ढेर, शहीदों के परिजनों ने जताई खुशी
कानपुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद सरकार की सख्त पहल पर भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के भीतर घुसकर उसके 11 एयरबेस और आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमलों से नष्ट कर दिया। इस निर्णायक कार्रवाई से भारत की संप्रभुता और सैन्य ताकत को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली। ताज़ा घटनाक्रम में, कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अपने दो साथियों के साथ मारा गया। सेना की इस बड़ी सफलता के बाद उन शहीदों के परिजनों ने संतोष और गर्व व्यक्त किया, जो इस हमले में जान गंवा बैठे थे। कानपुर निवासी शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार ने भी राहत की भावना प्रकट की। उनके पिता संजय द्विवेदी और पत्नी ऐशान्यां ने सेना की इस कार्रवाई को न्याय की जीत बताया।
भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि
हाथरस। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डी.पी. भारती उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1999 में दो महीने चले कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के अंतर्गत पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उन्होंने इस दिन को वीरता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि डी.पी. भारती ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी और विषम परिस्थितियों में किए गए संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय न केवल सैन्य जीत थी, बल्कि यह भारत की संप्रभुता की रक्षा की एक मिसाल है। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि सदर विधायक अंजुला माहौर ने भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि और उससे उपजे सैन्य संघर्षों पर प्रकाश डाला।
Jansaamna