-79 वां स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
शिकोहाबाद। नगर में स्कूल, कालेजों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति से ओतप्रोत नाटक विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कर देश भक्ति की भावना जागृत की। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय एवं स्कूल संचालकों, प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
नगर के द एशियन स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह और ब्लूमिंग बड्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के प्रबंधक राजपचौरी और प्रधानाचार्या सुमनलता पचौरी ने ध्वजारोहण किया। ज्ञानदीप स्कूल में निदेशक (प्रधानाचार्य) डा. रजनी यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर अभय यादव, सेंट जेबी ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक डा. रामकैलाश यादव, न्यू गार्डेनिया और एसआरएस मैमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक ठाकुर जयवीर सिंह, मेजर रामवीर ग्रुप आफ एजूकेशन में प्रबंधक ई. रामब्रेश यादव, गार्डेनिया इंटर कालेज में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य विपनेश यादव ने ध्वजारोहण किया। दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक रमेश चंद्र यादव, इन्दु कालेज में प्रबंधक डा. देवेंद्र प्रताप और प्रधानाचार्य शिवम यादव, सिरसागंज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक लक्ष्मीचंद्र यादव, डा. सुखेंद्र यादव, राजकान्वेंट इंटर कालेज में प्रबंधक राजकिशोर यादव, लार्ड कृष्ण पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य वंदना तिवारी प्रबंधक राजेश तिवारी, लकी पब्लिक स्कूल में निदेशक रेखा यादव प्रबंधक वीरेंद्र सिंह यादव, सेंट रामस में प्रबंधक आरपी यादव और रश्मि यादव, डीआर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ओपी यादव, डीसेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रियवृत यादव ने ध्वजारोहण किया इस दौरान विद्यालय में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कई विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
Jansaamna