कानपुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद सरकार की सख्त पहल पर भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के भीतर घुसकर उसके 11 एयरबेस और आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमलों से नष्ट कर दिया। इस निर्णायक कार्रवाई से भारत की संप्रभुता और सैन्य ताकत को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली। ताज़ा घटनाक्रम में, कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अपने दो साथियों के साथ मारा गया। सेना की इस बड़ी सफलता के बाद उन शहीदों के परिजनों ने संतोष और गर्व व्यक्त किया, जो इस हमले में जान गंवा बैठे थे। कानपुर निवासी शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार ने भी राहत की भावना प्रकट की। उनके पिता संजय द्विवेदी और पत्नी ऐशान्यां ने सेना की इस कार्रवाई को न्याय की जीत बताया। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अन्य पदाधिकारियों के साथ शुभम द्विवेदी के निवास पर पहुंचकर उन्हें जानकारी दी और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलामंत्री संजय कटियार, अर्जुन बेरिया, आलोक वर्मा, गणेश शुक्ला, एल.बी. सिंह पटेल, के.पी. सिंह, मनीष त्रिपाठी, अंकित शर्मा और विकास सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » सेना की बड़ी सफलता: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सहित तीन आतंकी ढेर, शहीदों के परिजनों ने जताई खुशी
Jansaamna