Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपनी खैरियत चाहते हो तो शादी करो वर्ना दस लाख रुपये दो

अपनी खैरियत चाहते हो तो शादी करो वर्ना दस लाख रुपये दो

-रुपये नहीं दिये तो तुम्हारी खैर नहीं, नौकरी भी जाएगी और जेल भी जाओगे
-धमकी मिलने के बाद सिपाही ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई प्राथमिकी
शिकोहाबाद। कानपुर जिले में तैनात एक सिपाही का फेसबुक से इटावा जनपद के थाना ऊसाहार निवासी एक युवती और उसके परिजनों ने धमकी दी है कि अपनी खैरियत चाहते हो तो शादी करो, वर्ना दस लाख रुपये दो दिन में दो। अगर एसा नहीं किया तो तुम्हारी खैर नहीं। नौकरी भी जाएगी और झूठे मुकदमे में जेल भी जाना पड़ेगा। युवती और उसके स्वजनों की धमकी से तंग आकर युवक ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर युवती और उसके भाई और पिता के विरुद्ध कोतवाली
थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव बसई मोहम्मदपुर निवासी पंकज कुमार कानपुर जनपद में पुलिस कांस्टेबिल के पद पर तैनात है। उसने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि माह जुलाई 2024 में उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती से हो गई। इसके बाद दोनों में वाट्सएप और इंस्टाग्राम व फोन से बातें हुई और धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 11 नवंबर 24 को पंज की बहिन की शादी थी, इस लिए वह अवकाश लेकर 1 नवंबर 24 को ट्रेन से अपने घर आ रहा था। तभी उसकी प्रेमिका अंशु का फोन आया और उसेसे कहा कि हमें कुछ बात करनी है। उसने भरथना स्टेशन पर मिलने के लिए कहा। जब वह स्टेशन पर उतरा तो वहां उसकी प्रेमिका अंशु, उसका भाई गोलू मिले और उसने शादी का प्रस्ताव रखा। जब उसने मना कर दिया। इसके बाद 15 नवंबर को अंशू का उसके पास फोन आया और उसने कहा कि शादी करनी है या नहीं। जब उसने मना कर दिया तो उसने उसके सामने दो विकल्प रखे। या तो शादी करलो या दस लाख रुपये दो दिन के अंदर इंतजाम करो। उसने धमकी दी अगर दोनों विकल्पों में से कोई नहीं चुना तो उसकी खैर नहीं। 17 दिसंबर को जब पंकज सुभाष तिराहे के पास पहुंचा तो वहां उसे अंशु, पिता राजकुमार व भाई गोलू मिले। उन्होंने उसे धमकी दी या तो शादी करो या दस लाख रुपये दो दिन में दो। बरना तुम्हारी खैर नहीं। एसा झूठा मुकदमा दर्ज कराऊंगी कि तुम्हारी नौकरी भी जाएगी और जेल भी जाना पड़ेगा। उसका आरोप है कि अंशू के पिता ने उसे धमकी दी कि अगर तुझे अपनी जान प्यारी है तो हम जैसा कहें बैसा करो। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सिपाही की तहरीर पर उसकी प्रेमिका अंशु, पिता राजकुमार और भाई गोलू निवासी ऊसराहार जनपद इटावा के विरुद्द प्राथमिकी दर्ज की है।