शिकोहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय पूर्व सैनिक लीग और सैनिक समाज सेवा संगठन के द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर दोनों ही संगठनों ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।
भारतीय पूर्व सैनिक लीग जनपद फिरोजाबाद इकाई ने देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सूबेदार मेजर मानद लेफ्टिनेंट रामवीर सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से होटल रस.वेदा स्टेशन रोड स्थित शिकोहाबाद में मनाया गया। संचालन सूबेदार मेजर सहायक प्रशिक्षक गनरी मानद लेफ्टिनेंट आरपी यादव ने किया। जिसमें जनपद से भारी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारियों ने सहभाग किया। ग्राम पंचायत के पूर्व सैनिक प्रधान तथा पदाधिकारियों ने शामिल होकर समारोह की शोभा बढाई। समारोह के शुरूआत में अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतियों कमांडर बिजेंद्र सिंह, प्रतिनिधि पालिकाध्यक्ष राजीव गुप्ता का शाल व श्रीफल से स्वागत किया। मंचासीन सभी अतिथिगण का शाल व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कैप्टन रामवीर सिंह सेना मेडल,कैप्टन महेंद्र सिंह,कैप्टन अवधेश,कैप्टन राजीव कुमार,हवलदार दयाराम, हवलदार मौजूद रहे। इस दौरान नए सदस्यगण का स्वागत किया गया। बच्चों में पारितोषिक वितरण किए गए। वीर नारियों को शाल व श्रीफल से सम्मानित किया। अध्यक्ष ने अपने समापन भाषण में सभी सम्मानित अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। वहीं सैनिक समाज सेवा संगठन ने आवास विकास कालोनी सेक्टर नंबर दो स्थित मेजर रामवीर सिंह शिंक्षण संस्थान में ध्वजारोहण के बाद वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संगठन के संरक्षक ईंजीनियर रामब्रेस यादव की अध्यक्षता में किया गया।
Jansaamna