Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सांड से टकराई पुलिसकर्मी की बाइक

सांड से टकराई पुलिसकर्मी की बाइक

-नोएडा के अस्पताल रेफर किया गया आरक्षी
फिरोजाबाद। दबरई इलाके में एक पुलिसकर्मी की बाइक आवारा सांड से टकरा गई। हादसे में थाना रसूलपुर में तैनात आरक्षी शिवम पंवार घायल हो गए। घटना के दौरान एसपी सिटी सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
घटना शुक्रवार रात दीवानी चौराहा दबरई पर हुई। शिवम पंवार पुलिस लाइन में सीईआर ड्यूटी पर कार्यरत हैं। हादसे के बाद उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी स्थिति को देखते हुए नोएडा के महानंदा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। आरक्षी शिवम मूल रूप से मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी बाइक द्वारा पुलिस लाइन जा रहे थे। तभी अचानक कोई जानवर उनकी बाइक के सामने आ गया। जिससे उनकी बाइक टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रात्रि में ही उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें नोएडा रेफर किया गया है।