Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 121)

Jan Saamna Office

डीएम के निर्देश पर 626 बनाए गए आज गोल्डन कार्ड

कानपुर देहात। आयुष्मान भारत योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक पात्र परिवार को पाँच लाख रूपये तक का कैश रहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड धारक व्यक्ति पाँच लाख रूपये तक का अपना मुफ्त इलाज चुने गये सरकारी/प्राइवेट अस्पताल में करा सकता है। जनपद में गोल्डेन कार्ड बनाये जाने में की जा रही शिथिलता/धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने विशेष अभियान चलाकर गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में आज 626 गोल्डेन काडे बनाये गये है।

Read More »

डीएम ने पुखराया मंडी समित का किया निरीक्षण

प्राइवेट कर्मचारी द्वारा किसानों का धान लिए जाने पर जताई नाराजगी, कार्रवाई के दिए निर्देश
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पुखरायां मंडी समिति धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी समिति में उपस्थित कृषकों ने जिलाधिकारी को बताया कि मंडी समिति में कोई भी सरकारी कर्मचारी धान क्रय केंद्र पर उपस्थित नहीं है तथा एक प्राइवेट कर्मचारी गोलू द्वारा धान लिया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राइवेट कर्मचारी गोलू के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजे जाने के निर्देश दिए तथा अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए । वहीं उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार भोगनीपुर को निर्देशित किया कि मंडी समिति मे भ्रमण कर व्यवस्थाओं को ठीक कराएं तथा किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो तथा उन्हें परेशान न किया जाए छोटे किसानों का धान पहले लिया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा प्रत्येक किसान का धान क्रय केंद्र पर लिया जाए। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजीव राज, तहसीलदार आदि अधिकारी गण व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

भारत में पिछले 13 दिनों से लगातार 30,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए गए

पिछले 29 दिनों से रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक नये मामलों से अधिक रही है
नई दिल्ली। निम्न दैनिक नये मामलों के साथ रिकवरी में तेज वृद्धि का परिणाम सक्रिय मामलों में निरंतर कमी तथा निम्न मृत्यु दर के रूप में आया है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 97.5 लाख (97,40,108) के करीब पहुंच गई है। भारत की कुल रिकवरी विश्व में सर्वाधिक है।
बढ़ती रिकवरी से आज रिकवरी दर भी सुधर कर 95.78 प्रतिशत तक पहुंच गई।
भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले 2,81,667 हैं जो भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 2.77 प्रतिशत है।
राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुरूप, सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक है।

Read More »

राजनीति में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी

वर्तमान समय चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है जहाँ युवाओं का राजनीति में भाग गिरता जा रहा है| आज हमारी संसद में 35 वर्ष से कम उम्र के मात्र 20% नेता ही है और उनमे से 70 से 90 प्रतिशत केवल पारिवारिक संबंधों द्वारा ही राजनीति में आये हैं| हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार जैसे युवा सक्रिय राजनीति में बहुत कम हिस्सा लेते हैं| 
एक देश का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितना युवा है। 15-24 वर्ष के बीच के सभी युवा, आमतौर पर कॉलेज जाने वाले छात्र होते हैं। उनके करियर विकल्प में इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक, खेल, रक्षा और कुछ उद्यमी शामिल हैं। विशेष रूप से भारत के संदर्भ में, राजनीति को कैरियर विकल्प के रूप में बहुत कम लिया जाता हैं। इस प्रकार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को परिभाषित करने और नेतृत्व करने के लिए राजनीति में युवा प्रतिभाशाली दिमागों की भारी कमी है। यह स्थान उन लोगों द्वारा लिया गया है जिनके पास आपराधिक आरोप, निरक्षर धन और बाहुबल हैं, जो सुपर पावर नेशन की लीग का हिस्सा बनने के भारत के दृष्टिकोण को खतरे में डाल रहे हैं।

Read More »

सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिये आनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित
प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बड़ी जुगौली से आकाश ने प्रथम और बेसिक विद्यालय लाजपत नगर से अब्दुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
लखनऊ। सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था शेफ और एच0सी0एल0 के तत्वावधान में माई स्कूल प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले लखनऊ के सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिये आनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो वर्ष 2020 के करेंट अफेयर्स पर आधारित थीं।
यह प्रतियोगिता डिजिटल प्लेटफार्म जूम के माध्यम से आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता को सुगमता से संचालित करने के लिये जूम चैटबाॅक्स और गूगल फाॅर्म भरने के लिये बच्चों को शेफ वालंटियर्स द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुये। प्रतियोगिता का संचालन शेफ-उदय ‘माई स्कूल’ प्रोजेक्ट की पेडोगोजी इंचार्ज श्रीमती शिक्षा के द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को प्रतियोगिता के तीन चरणों और नियमों के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों की प्रतिभा को परखने के लिये और परिणाम का अवलोकन करने के लिये एक जूरी कमेटी बनाई गई। कमेटी में एच0सी0एल0 वालंटियर  पुष्पेन्द्र, पवन, आशीष और सत्यम शामिल थे।

Read More »

क्या वैक्सीन भी प्रभाव हींन होगी, नए करोना 2 पर ?

वैज्ञानिकों के सामने एक नई वैश्विक चुनौती उभर कर सामने आई है उनका कहना है कि ब्रिटेन में फैले करोना के नए वर्शन पर अ नथक मेहनत के पश्चात ईजाद की गई करोना विरोधी वैक्सीन, शायद वर्तमान करोना से पीड़ित लोगों पर कम प्रभावशाली या प्रभाव हीन हीं हो सकती है, ऐसे में वैश्विक स्तर पर नागरिकों की सुरक्षा करना एक नई और बड़ी चुनौती सामने आ गई है, वैज्ञानिकों का यहां तक कहना है कि यह संक्रमण पूर्व संक्रमण से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। गौरतलब है की ब्रिटेन में करोना वायरस के नए रूप रंग को देखने के बाद ब्रिटेन सरकार दहशत में आ गई है| इसके साथ ही साथ नये वायरस को लेकर पूरी दुनिया में खौफ तथा चुनौती सामने आई है| और नई महामारी के स्वरूप के चलते भारत के अलावा कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली, इजरायल समेत अन्य कई देशों ने ब्रिटेन से आने जाने वाली तमाम हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया है| भारत सरकार ने एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से आने वाली व्यक्तियों को मंगलवार तक कड़े कोविड-19 परीक्षणों से गुजर कर आइसोलेशन सेंट्रो में रखा जाएगा,साथ ही ब्रिटेन के लिए समस्त उड़ानों पर 31 दिसंबर तक प्रतिबंध लगा दिया गया है|

Read More »

बंगाल चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करेगा

बंगाल एक बार फिर चर्चा में है। गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, औरोबिंदो घोष, बंकिमचन्द्र चैटर्जी जैसी महान विभूतियों के जीवन चरित्र की विरासत को अपनी भूमि में समेटे यह धरती आज अपनी सांस्कृतिक धरोहर नहीं बल्कि अपनी हिंसक राजनीति के कारण चर्चा में है।
वैसे तो ममता बनर्जी के बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में दोनों ही कार्यकाल देश भर में चर्चा का विषय रहे हैं। चाहे वो 2011 का उनका कार्यकाल हो जब उन्होंने लगभग 34 साल तक बंगाल में शासन करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी को भारी बहुमत के साथ सत्ता से बेदखल करके राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली हो। या फिर वो 2016 हो जब वो 294 सीटों में से 211 सीटों पर जीतकर एकबार फिर पहले से अधिक ताकत के साथ राज्य की मुख्यमंत्री बनी हों। दीदी एक प्रकार से बंगाल में विपक्ष का ही सफाया करने में कामयाब हो गई थीं।

Read More »

धारा 144 लागू, 15 फरवरी तक रहेगी प्रभावी: डीएम

कानपुर देहात। कोविड-19 को वैश्विक स्तर पर महामारी के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा इस रोग की रोकथाम के उपाय हेतु एडवाइजरी के तहत कोविड महामारी की रोकथाम हेतु शासन द्वारा भी अधिसूचना निर्गत की गयी है। विभिन्न राजनैतिक, साम्प्रदायिक एवं अन्य संगठनों द्वारा आए दिन आयोजित धरना, प्रदर्शन, जुलूस, श्रमिक समस्याओं, क्रिसमस डे, नव वर्ष, मकर संक्रान्ति, गुरू गोविन्द सिंह जयंती, गणतन्त्र (26 जनवरी), बसन्त पंचमी आदि त्योहारों, विश्वविद्यालयों कर्मचारी चयन अयोग, उत्तर प्रदेश सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा एवं परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए शांति भंग की सम्भावनाए के चलते उपरोक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने शांति व्यवस्था एवं जन सुरक्षा के तहत जनपद में धारा 144 दिनांक 22 दिसम्बर से दिनांक 15 फरवरी 2021 तक लागू की गयी है।

Read More »

बुनकरों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध सरकार

उत्तर प्रदेश में खेती के बाद अर्थव्यवस्था में हथकरघा उद्योग का महत्वपूर्ण स्थान है। हथकरघा क्षेत्र रोजगार और उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। आधुनिक तकनीक और डिजाइन विकास ने इस उद्योग को एक नई पहचान दिलाने में सराहनीय और प्रमुख भूमिका निभाई है। देश में कुल बुनकरों की संख्या में से एक चैथाई बुनकर उत्तर प्रदेश में है, जो प्रदेश की जनता की वस्त्र आवश्यकता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
अत्यधिक प्रतिस्पद्र्धा वाले बाजार की परिस्थितियों और हथकरघा एवं पावरलूम से अपनी आजीविका का संचालन करने वाले बुनकरों के व्यवसाय को बेहतर बनाने हेतु अनेक कल्याणकारी कदम सरकार ने उठाये हैं। अनुकूल वातावरण सृजित किया गया है। गरीब बुनकरों के हालातों को सुधारने के लिये अनेक प्रभावी निर्णय लिये गये हैं, जिससे बिचैलिए बुनकरों का शोषण न कर पायें और उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके। बुनकरों को आर्थिक सहायता, कच्चे माल की सहज उपलब्धता, प्रबंधकीय एवं प्रशिक्षण की मदद, कार्यशालाओं का निर्माण, डाई एवं प्रोसेसिंग विपणन एवं ई-मार्केटिंग आदि की सुविधा उपलब्ध कराने की सुचारू व्यवस्था की गई है।

Read More »

अध्ययनतर छात्र, छात्राएं करें आवेदन

कानपुर देहात। वित्तीय वर्ष 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनतर छात्र, छात्राओं हेतु मुख्य सचिव, उ0प्र0, शासन के द्वारा आनलाईन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 10 जनवरी 2021 कर दी गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत सम्बन्धित छात्र, छात्रायें दिनांक- 10 जनवरी 2021 तक सम्बन्धित वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उक्त तिथि तक अपना आवेदन ऑनलाइन न कर पाने की स्थिति में छात्र/छात्रायें स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Read More »