फिरोजाबाद। टीम मित्रम की ओर से क्लार्क्स इन में भव्य रास गरबा 2.0 का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया पर जमकर धमाल मचाया। संगीत, नृत्य और मस्ती से सराबोर इस कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नृत्य अकादमी की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आरती के साथ कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना, वहीं संगीत की धुनों पर गरबा और डांडिया की खनक ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘रास गरबा क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रियंका मित्तल ने खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा मनोरंजक सरप्राइज गतिविधियों, विशेष सम्मान समारोह, आकर्षक उपहारों और लकी विनर्स की घोषणाओं ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के अंत में टीम मित्रम ने सभी प्रायोजकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नीमा पालीवाल, पारुल मल्होत्रा, नेहा गुप्ता, महिमा सिंघल, दीपाली सिंघल और सोनल सिंघल ने संभाली।
Jansaamna