Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क

मथुरा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई । इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की।
पुलिस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करने में मदद मिलती है। पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और आमजन बिना किसी भय के अपने दैनिक कार्य कर सकें ।