Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 122)

Jan Saamna Office

किसान दिवस पर धरना देकर स्व० चौ० चरण सिंह को किया गया याद

चकिया/चन्दौली। स्थानीय गांधीपार्क में आज अखिल भारतीय किसान सभा के वैनर तले एक दिवसीय धरना देकर किसान दिवस पर स्व० चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर किसान सभा के जिलामंत्री लालचन्द सिंह एड० ने कहा कि 26 नवम्बर से धरना दे रहे किसानों की मांगें सरकार नहीं मान रही है। अब तक 38 किसान शहीद हो चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक तीनों काले कानून को वापस नहीं लेती तब तक आन्दोलन चलता रहेगा। धरने की अध्यक्षता परमानंद सिंह ने किया। इस मौके पर राजेन्द्र यादव, रामनिवास पाण्डेय, स्वामीनाथ, बजरंगी चौहान, जयनाथ, मंशीराम, केशनाथ पासवान, गुलाब चौहान, लालमनी देवी, लालजी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शम्भू नाथ ने किया।

Read More »

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच वायु सेवा समझौते पर हस्ताक्षर की मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अफगानिस्‍तान के बीच संशोधित वायु सेवा समझौते पर हस्‍ताक्षर को अपनी मंजूरी दे दी।
संशोधित वायु सेवा समझौता दोनों देशों के बीच नागरिक उड्डयन संबंधों में एक महत्‍वपूर्ण घटना है। इससे दोनों देशों के बीच व्‍यापार, निवेश, पर्यटन और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान में वृद्धि की संभावना है जिससे नागरिक उड्डयन क्षेत्र का विकास होगा। इससे दोनों पक्षों के बीच बिना किसी रुकावट के अधिक संपर्क का माहौल बनेगा। और उन्हें बेहतर हिफाजत और सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ ही व्‍यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे।

Read More »

रक्षा मंत्री ने एरो इंडिया-21 के लिए योजनाओं की समीक्षा की

एरो शो के लिए एएंडडी बिजनेस वर्ल्‍ड को भारत आमंत्रित किया
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्‍ली में एरो इंडिया-21 के लिए योजनाओं की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा मंत्री को बताया कि प्रदर्शनी के लिए वर्तमान अंतर्राष्‍ट्रीय दिशा-निर्देशों की पुष्टि की गई है और यह प्रदर्शनी व्‍यवसाय पर केन्द्रित करने की योजना है। जनता जो आमतौर पर हवाई प्रदर्शन देखने के लिए उत्‍साहित रहती है, वह इस वर्ष वर्चुअल मोड में उसे देखेगी ताकि वैश्विक एएंडडी व्‍यवसायों के लिए लोगों के बीच सुरक्षित बातचीत हो सके और नए वर्ष में साझेदारी कायम हो सके।
इस प्रदर्शनी की ओर लोगों की काफी दिलचस्‍पी देखने को मिली है क्‍योंकि प्रदर्शनी स्‍थल की काफी जगह बिक चुकी है और प्रदर्शनी लगाने वाले 500 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। कोविड-19 के कारण उत्‍पन्‍न चुनौतियों को ध्‍यान में रखते हुए रक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि इस प्रदर्शनी को व्‍यावसायिक दिनों यानी केवल 3-5 फरवरी, 2021 को आयोजित किया जाए जिससे एरोस्‍पेस और रक्षा उद्योग की तरफ लोगों का खिंचाव हो जिसे लॉकडाउन और एम्‍बार्गों/प्रतिबंधों के कारण वर्ष 2020 में यात्रा संबंधी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

Read More »

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस

स्व0 चौ0 चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली व देश के विकास के लिए रहा: विधायक 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों की सुरक्षा, किसान सम्मान निधि योजना से किसान हो रहे लाभांवित: डीएम
किसान सम्मान दिवस में अच्छी उत्पादन करने वाले किसानों को विधायक, डीएम, सीडीओ, जिलाध्यक्ष आदि द्वारा किया गया सम्मानित
कानपुर देहात। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौ0 चरण सिंह का जन्म दिवस माती ईको पार्क सामुदायिक भवन में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान समारोह के मौके पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, जालौन गरौठा सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया आदि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने देश के पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 चौ0 चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अधिकारीगणों व जनप्रतिनिधियों ने किसान मेले में लगे कृषि, उर्वरक, रसायनों, उद्यान, मत्स्य, पशु चिकित्सा, कृषि रक्षा आदि संबंधित विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया।

Read More »

इस दुनिया में अगर ये मजदूर ना होते

इस दुनिया में अगर ये मजदूर ना होते
तो अमीरों के ठाट बाट के दस्तूर ना होते
ये तो बस इनकी बुरी है किस्मत
जो आलीशान घर बनाने वालों को
मिलती है टूटी झोपड़ी और टपकती छत
इनको दया ही नहीं, कद्र देने की है जरूरत
ये दुनिया रोशन है इनकी भी मेहनत के बदौलत
न करें गर ये मेहनत तो बड़े लोगों में
आराम, सुख-चैन के गुरूर ना होते
अजी कद्र देना तो हो गयी बहुत बड़ी बात

Read More »

विपणन निरीक्षक पर बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदने का आरोप

भाजपा विधायिका निर्मला संखवार ने कहा डीएम से वार्ता कर जांच कराई जाएगी, रसूलाबाद विपणन केंद्र पर जादुई तरीके से आज तक 24 हजार 893 कुन्तल धान खरीद
अनियमितताओं का आलम सरकारी बोरो की जगह किसानों के बोरो में ही खरीद जारी
सरकार किसानों से 20 रुपये कुन्तल पल्लेदारी की बात करती लेकिन यहाँ 30 रुपये कुन्तल वसूलने के साथ जनरेटर में डीझल के नाम से प्रति किसान 200 रुपये अलग से
विपणन निरीक्षक पर किसानों को धमकाने का आरोप, जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से मुख मोड़ा किसान परेशान
मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को भेजी शिकायत में अविलम्ब जांच कराकर कार्यवाही की मांग
रसूलाबाद/कानपुर देहात। रसूलाबाद में विपणन विभाग द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्र पर व्यापक पैमाने पर किसानों से धान खरीद के नाम पर विचौलियों व दलालों के माध्यम से बाहरी क्षेत्र के लोगो की धान खरीदकर बहुत बड़ा धोखा किसानों के साथ किये जाने के आरोप लगाए गए है। आरोप यह भी कि जिम्मेदार अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन न कर विपणन अधिकारी की करतूतों पर पर्दा डालकर जिले व शाशन में बैठे अधिकारियों को गुमराह कर रहे है। सबसे बड़ी आश्चर्य जनक बात धान खरीद के जो सरकारी आकंड़े उसमें अब तक लगभग इस केंद्र पर 20 अक्टूबर से 16 दिसम्बर तक 24 हजार 893 कुंतल धान खरीदी जा चुकी है। यह आंकड़े विपणन विभाग की धान खरीद वेव साइड पर देखे जा सकते है। जब कि किसानों का कहना है कि धान खरीद केंद्र पर प्रतिदिन मुश्किल से दो तीन सौ कुंतल धान ही खरीदने की केंद्र पर क्षमता है लेकिन सुबह सरकारी आंकड़ों में एक हजार कुन्तल प्रतिदिन की जादुई खरीद प्रदर्शित हो रही है।

Read More »

गरीबों की योजनाओं का लाभ गरीबों को अवश्य मिले : निर्मला संखवार

रसूलाबाद/कानपुर देहात। प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के हित मे जारी लाभ की योजनाओं का लाभ हर हाल में गरीबों को मिलना चाहिए। अगर मेरी विधान सभा मे गरीब को लाभ नही मिला तो उन अधिकारियों को मेरे द्वारा कतई बक्शा नही जाएगा।
उक्त विचार शनिवार रसूलाबाद विधान सभा की भाजपा विधायक निर्मला संखवार ने कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता विकाश कार्यो पर निगाहे लगाने के साथ यह भी ध्यान रखे कि गरीबो के हित मे जारी योजनाओ का लाभ गरीबो तक पहुंचने में कोई अधिकारी कर्मचारी बाधक तो नही बन रहा है।

Read More »

वक्त की बेरुखी ने….

वक्त की बेरुखी ने मुसलसल रुलाया
हमें तीरगी ने बहुत कुछ दिखाया
मुझको यूं जो अज़ाबे घड़ी में छोड़ा
उसने झूठे भरम से है पर्दा हटाया
वो जो खुद को ही वतने अमीं कह रहे हैं
ख्वाहिशों ने उन्हीं के चमन था जलाया
ठंड और भूख की अब न उसको पड़ी है
बेटियों के फिकर ने है जिसको सताया
इन जुनूने जुलूसों में कुछ ना रखा है
बेकसूरों का इसने लहू है बहाया

Read More »

दबंगों ने खड़ंजा उखाड़ आम रास्ते को किया अवरुद्ध

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद विकाश खण्ड के ग्राम खेम निवादा में दबंगो द्वारा सरकारी खड़ंजा उखाड़ दिए जाने से गांव की जनता को आवागमन में घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दर्जनों शिकायतों के बावजूद दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने से जनता में रोष व्याप्त है।
जिलाधिकारी से की गई शिकायत में ग्राम खेम निवादा मजरा भीतर गांव निवासी पुलिस से रिटायर हेड कानिस्टेबिल चंद्रपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बम्बे से मंदिर होते हुए जो गांव को आम रास्ता गया उसका आधा खड़ंजा दबंग वासुदेव के परिवार द्वारा उखाड़ कर उस पर खूंटे आदि गाड़ कर जानवर बांधे जा रहे है। जिससे वाहन वाहन आदि फंस जाते है जिससे गांव वासियों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। शिकायत में यह भी कहा गया कि दबंग लोग फर्जी वृद्धा पेंशन लेकर सरकारी धन भी हड़प रहे है ।शिकायत में यह भी कहा गया कि उक्त दबंग लोगो ने सरकारी हैड पम्प जो मंदिर परिसर में लगा था उसे भी दूसरी जगह लगवाकर सरकारी नल में निजी मशीन लगाकर मंदिर की दीवार से सटाकर कच्ची नाली बना दी ।जिससे मंदिर की दीवार भी गिरने की कगार पर है।

Read More »

IPS अमिताभ ठाकुर ने UP Board डेटाबेस लीक में FIR में विलंब पर DGP को पत्र लिखा

लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं तथा 12वीं कक्षा के छात्रों के डेटाबेस के निजी व्यक्ति को लीक होने तथा इसे अन्य व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से बेचे जाने के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर गंभीर आपत्ति प्रकट की है।
डीजीपी एचसी अवस्थी तथा अन्य को भेजे अपने पत्र में अमिताभ ने कहा कि उन्होंने 14 दिसंबर 2020 को एसएसपी कानपुर नगर को उत्तर प्रदेश के 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा के छात्रों का डाटाबेस लीक होने तथा थाना रायपुरवा, कानपुर नगर स्थित इंडीस कंपनी के लोगों द्वारा इसे बेचे जाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि कंपनी द्वारा 1 पिनकोड का डाटाबेस रु० 1000 में, 1 शहर का डेटाबेस रु० 3500 में तथा पूरा डाटाबेस रु० 6500 में बेचा जा रहा हैं। कंपनी के लोगों के अनुसार उनके पास उत्तर प्रदेश में वर्ष 2020 में 10वीं के 3,46,505 तथा 12वीं के 2,27,984 छात्रों के डेटाबेस है। इस डेटाबेस में छात्रों के नाम, पिता का नाम, ईमेल तथा मोबाइल नंबर भी शामिल हैं।

Read More »