कानपुर देहात। मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के तहत मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने विकास भवन कार्यालय में सम्बन्धित विभाग जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि जीआईसी इन्टर कालेज के प्रधानाध्यापक रती वर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला बाल संक्षरण अधिकारी धमेन्द्र कुमार ओझा, डीसी बालिका, डीसी सत्यनारायण कटियार आदि के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण जनपद में दो विभागों द्वारा दिनांक 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक चलाया जायेगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रम किये जायेगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम जनपद में विभिन्न प्रकार समन्वय स्थापित करते हुए संचालित करायें तथा जो कार्यक्रमों की गतिविधियों की रिपोर्ट शासन आदि को भेजी जानी है उसे सही व समय से भेजे। इस मौके पर अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस मौके पर डीओ केके पाण्डेय, डीडीओ प्रद्युम कुमार आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jan Saamna Office
पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा, फड़ से हजारों रुपये व ताश की गड्डी बरामद
त्यौहारी सीजन सेलिब्रेट करने के लिए ज्ञान डेयरी ने पेश की मिठाई की नई रेंज “अंदाज़”
“मिठास अपनेपन की” ज्ञान एक सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से त्यौहार सेलिब्रेट करने के लिए काजू कतली और पेड़े की पेशकश की है
लखनऊ। भारत जैसे संस्कृति से भर पुर देश में, मिठाई किसी भी विशेष अवसर या त्यौहार पर खुशी जाहिर करने का एक महत्वपूर्ण जरिया है।मीठा भारतीय परंपराओं में गहराई से बसा हुआ है और भारतीय मिठाई बाजार में बड़े पैमाने पर हलवाईयों द्वारा बनी हुई मिठाइयों (पारंपरिक कन्फेक्शनर) का प्रभुत्व है। हालाँकि, इस COVID महामारी ने विशेष रूप से खाद्य पदार्थों के मामले में विश्वसनीय ब्रांडों से पैकेज्ड उत्पादों के प्रति कस्टमर्स की रुचि बढ़ाई है। इस आवश्यकता को समझते हुए ज्ञान डेयरी ने विश्वास से भरा टैगलाइन के साथ अपने विवेकी कंज्यूमर के लिए भारतीय मिठाई की एक नई रेंज अंदाज़ को इंट्रोड्यूस कराती है।
रेलवे ने रेलटेल को स्वास्थ्य सुविधाओं में एचएमआईएस कार्यान्वयन का कार्य सौंपा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अस्पताल प्रबंधन को एक एकल आर्किटेक्चर पर लाने के उद्देश्य से और संचालन को सहज बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के कार्यन्वयन का कार्य रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (“रेलटेल”) को सौंपा है, यह प्रणाली अस्पताल प्रशासन और रोगी स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए भारत भर में सभी 125 स्वास्थ्य सुविधाओं और 650 पॉलीक्लिनिक्स के लिए एक एकीकृत क्लिनिकी सूचना प्रणाली उपलब्ध कराएगी।
विभागों और प्रयोगशालाओं के अनुसार क्लिनिकल डेटा को कस्टमाइज़ करने, मल्टी हॉस्पिटल कंसल्टेशन, मेडिकल और अन्य उपस्करों के साथ निर्बाध इंटरफेस आदि सॉफ्टवेयर की विशेषताएं हैं और मरीज़ों को अपने मोबाइल डिवाइस पर पूर्ण गोपनीयता के साथ, अपने सभी मेडिकल रिकॉर्ड एक्सेस करने का लाभ होगा।
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु ऑनलाइन आवेदन का परीक्षण 11 नवम्बर को
कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। उनका पात्रता हेतु भौतिक परीक्षण जनपद में गठित अनुमोदन/तकनीकी समिति द्वारा परीक्षण किया जाना है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु विभागीय पोर्टल पर पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया है। दिनांक 11 नवम्बर 2020 को प्रातः 10ः00 बजे कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नं0-105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में अनिवार्य रूप से आवेदन के साथ संलग्न मूल अभिलेखों के साथ स्वंय उपस्थित हो, ताकि दिव्यांगजनों के पात्रता संबंधी परीक्षण किया जा सके।
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने ड्राई राशन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक के लिए किया प्रेरित
कानपुर देहात। जनपद में चल रहे मिशन शक्ति अभियान व उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन कानपुर देहात के अन्तर्गत आईसीडीएस सप्लीमेन्टरी प्रोग्राम की नवीन व्यवस्था के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्रों को ड्राई राशन वितरण कार्यक्रम जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा तिगाई ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी ने ड्राई राशन वितरण कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में ड्राई राशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किये तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं, बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रेरित किया तथा शपथ भी दिलायी।
शिक्षक अभिषेक के प्रयास से लगेगी माँ सरस्वती की प्रतिमा
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत के कार्यालय मे शिक्षक अभिषेक के प्रयास से बहुत ही शीघ्र माँ सरस्वती की प्रतिमा लगेगी। शिक्षक अभिषेक ने बताया कि उनका और उनके साथियों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रतीक्षरत है। इसलिये शिक्षक अभिषेक के मन मे विचार आया कि अपने गृह जनपद सीतापुर मे जाने से पूर्व माँ सरस्वती की प्रतिमा लगवाई जाये। इस सम्बन्ध में उनके साथियों ने भी सहमति व्यक्त की। बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रकेश से अनुमति के उपरान्त बेस का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रतिमा को जयपुर, राजस्थान से लाकर लगाया जायेगा। शिक्षक अभिषेक की यह पहल अनुकरणीय है।
Read More »विकासखंड भगवतपुर को मिली एक और सौगात, 100 बेड अस्पताल की रखी गई आधारशिला
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 100 बेड अस्पताल की रखी आधारशिला
प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा
प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र को आज एक और सौगात दी, शहर पश्चिमी की जनता से जो वादे किए थे उन्हें दो कदम आगे बढ़कर उसको खेलया। कैबिनेट मंत्री ने अभी भी कुछ समय पूर्व ही विकासखंड भगवतपुर के भवन निर्माण की आधारशिला रखी थी, और आज उन्होंने 100 बिस्तर के अस्पताल के लिए भूमि पूजन कर उसकी आधारशिला रखी। आपको बता दें कि भगवतपुर ग्राम का विकास खंड बनने से लेकर यहां 100 बिस्तर के अस्पताल का बनना हो या ग्रामीणों के पेयजल संकट के समाधान के लिए पानी की टंकी का निर्माण इन सब के पीछे भगवतपुर ग्राम प्रधान गायत्री देवी के प्रतिनिधियों संतोष राय की सहभागिता अतुलनीय है रहा है।
ग्राम प्रधान के पति की दबंगों ने जलाकर की हत्या
अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के बदुहिया गांव निवासी छोटका प्रधान के पति अर्जुन को दबंगों ने जिंदा जलाकर हत्या कर दी। परिवारवालों के मुताबिक प्रधान पति अर्जुन गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के चौराहे पर चाय पीने गए थे वहां से वह लापता हो गए ग्राम प्रधान छोटका ने बताया कि गांव के कृष्ण कुमार तिवारी व उनके 4 साथी आशुतोष, संतोष, रवि, राजेश उन्हें चौराहे से उठा ले गए और अपने घर के हाते में उन्हें जिंदा जला दिया प्रधान छोटका का आरोप है कि कृष्ण कुमार उनसे पैसे के लिए धमकी देते थे उनका कहना था कि प्रधान के पास बहुत पैसा होता है। इसलिए रंजिश में उन्हें जला दिया अमेठी के एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को कल रात लगभग 11:30 बजे सूचना मिली कि प्रधान पति अर्जुन जली हालात में कृष्ण कुमार के हाते में पड़े थे उन्हें तुरंत लोकल पीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया था वहां से उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। आज सुबह जब उन्हें वहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रधान पति अर्जुन के घर वालों ने जली हुई हालत में उनका बयान मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया है। उसने वो गांव के 5 लोगों के नाम ले रहे हैं। प्रधान छोटका के तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश जारी है।
Read More »31 अक्टूबर को मनाया जायेगा महर्षि बाल्मीकि जयन्ती : डीएम
कानपुर देहात। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाये। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि की जायंती का पावन दिवस है जिसे जनपद में भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि इन कार्यक्रमों के आयोजन हेतु स्थानीय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम कराया जायेगा। जिले स्तर पर चयनित मन्दिरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में कोविड-19 हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों व गाइडलाइन का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
Read More »
Jansaamna