Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 136)

Jan Saamna Office

डीएम ने पराली जलती देख कार्यवाही के दिये निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी सिकन्दरा की तरफ जाते समय उन्होंने बिहारी के एक गांव में पराली जलती हुई दिखायी पड़ी जिस पर सूचना एसडीएम अकबरपुर आनन्द कुमार सिंह को दी गयी। एसडीएम अकबरपुर  ने किसान को पकड़ा और किसान पर 2500 का जुर्माना लगाते हुए कार्यवाही की गयी।

Read More »

पुलिस ने चार शातिर चोरों को तमंचों व चापड़ के साथ किया गिरफ्तार

चंदौली। जिले की चकिया कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बैरा जंगल से चार शातिर किस्म के चोरों को पकड़ा है जो लूट, डकैती व गायों की चोरी के कार्य करते हैं। पुलिस ने उनके पास से एक 315 बोर का कट्टा कारतूस, एक 12 बोर का कट्टा कारतूस तथा दो चापड़, प्लास्टिक की टॉर्च तथा एक लोहे का रम्मा बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर इन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 217/ 20 धारा 399/402/ 307 भादवी व मुकदमा अपराध संख्या 218/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मुकदमा अपराध संख्या 219/2020 धारा3/25 मुकदमा अपराध संख्या 220/2020 धारा 4 /25 एक्ट व 221/2020धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Read More »

पड़ोसी दबंगों ने मां बेटे पर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से किया प्राणघातक हमला

महिला का टूटा बायां पैर, बेटे के हाथ में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती
सिराथू/कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नं 5 अजमतपुर में बीती रात दरवाजे के सामने खड़ी मोटर साइकिल हटाने को लेकर पड़ोसी के घर में काम करने वाले मजदूर से महिला की कहासुनी होने लगी। मामूली सी कहासुनी खूनी खेल में बदल गई। पहले से योजनाबद्ध तरीके से तैनात पड़ोसी दबंगों ने मां बेटे पर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में मां बेटों को गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों ने गंभीर रूप से घायल महिला को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल महिला की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Read More »

सेवानिवृत्ति पर पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। अपनी जनप्रिय कार्यशैली और जनता के बीच दोस्ताना व्यवहार के लिए चर्चित रहे रसूलाबाद थाने के 2 हेड कांस्टेबल आज सेवानिवृत्ति हो गए जिन्हें कोतवाल शशिभूषण मिश्रा व वरिष्ठ उपनिरिक्षक सुखबीर सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा फूल मालाएं पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान सहित भावभीनी विदाई दी गयी। जहां नगर के गणमान्य व्यक्तियों सहित पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।
कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि आज हमारे पुलिस परिवार के 2 साथी सेवानिवृत्त हो गए जो सर्विस का ही एक हिस्सा है हमारे साथियो का शेष जीवन खुशियों से भरा रहे हम उसके लिए ईश्वर से मंगल कामनाएं करते है। उपनिरिक्षक सुखबीर सिंह ने फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी।

Read More »

ईद मिलादुन्नबी में साराजहां हुआ रोशन

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। ईद मिलादुन्नबी पर्व के मौके पर मुस्लिम इलाकों में सजावट व रोशनी कर प्यारे नबी मोहम्मद साहब के जन्म पर जश्न व खुशियां मनाई गई। तथा तिलावत व दरूद पढ़कर सारी कायनात की सलामती की दुआ मांगी गई। छोटे-छोटे बच्चों, युवको, बुजुर्गों, व महिलाओं ने तिलावत कर नबी को दरूद शरीफ बख्शी।तथा घरों गलियों व मुस्लिम इलाकों को सजा कर यौमे नबी की पैदाइश पर खुशियां जाहिर की गई। बारावफात के पर्व पर लोगों ने घरों गलियों को सजा कर नबी की पैदाइश को जश्न की तरह मनाया। इस मौके पर कोविड-19 नियमों का व सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा गया।

Read More »

निजी कम्पनियों में हड़कंप, ऊर्जा विभाग ने पावर कारपोरेशन से तलब की रिपोर्ट

महंगी बिजली खरीद कर टोरेंट को बेचने में विभाग का 9 वर्षों में लगभग रुपया 1350 करोड़ नुकसान
लखनऊ, जन सामना। प्रदेश में निजीकरण के दोनों प्रयोग नोएडा पावर कंपनी व टोरेंट पावर के अनुबंध को निरस्त करवाने की उपभोक्ता परिषद् की लामबंदी में नया मोड़ प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग ने प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन से अबिलम्ब तलब की पूरी रिपोर्ट दोनों निजी कम्पनियों में मचा हड़कंप।
प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण के दोनों प्रयोग टोरेंट पावर आगरा व नोएडा पावर कंपनी के करार को रद्द कराने को लेकर उपभोक्ता परिषद् द्वारा चलायी जा रही लामबंदी जोड़ पकड़ने लगी है। उपभोक्ता परिषद् द्वारा 8 अक्टूबर 2020 को ऊर्जा मंत्री को साक्ष्यों के साथ सौंपे गये दोनों निजी घरानों के प्रपत्र पर अब सरकार गंभीर हो गयी है। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा दोनों निजी घरानों से सम्बंधित सभी अभिलेख व पूर्व में कराई गयी जाँच रिपोर्ट तलब की गयी है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव की तरफ से प्रबंध निदेशक पावर कार्पोरेशन से अबिलम्ब पूरे मामले पर शासन को आख्या भेजने का निर्देश दिया गया। जिससे ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया जा सके।

Read More »

मांगे पूरी नहीं हुई तो आन्दोलन तेज होगा – अनिल पासवान

धरना 49वें दिन भी जारी
चंदौली, दीपनारायण यादव। चन्दौली 6 सूत्री मांगों को लेकर चकिया तहसील के ताजपुर गढ़वा में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा तथा इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा 11 सितंबर (49 दिनों) से ही चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे भाकपा(माले) जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चकिया द्वारा कोई ठोस आश्वासन न देना आंदोलन को जारी रखने पर मजबूर किया। अगर तहसील प्रशासन 6सूत्रीय सवालों को हल करने की दिशा में नहीं बढ़ता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा पूरे तहसील क्षेत्र में तहसील प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।

Read More »

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी को दबोचा

चंदौली। जिले में हुई आज तड़के एक मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि बलुआ पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी तभी मुखबिर की सूचना आयी की एक बाइक से दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे है।जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बदमाशों को घेरना चाहा परंतु बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, जिस पर बलुआ पुलिस ने मुगलसराय और अलीनगर थाने की पुलिस को से सूचित किया।तत्पश्चात पुलिस भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। बताया गया कि कैली के पास बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली जा लगी।जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। मौके से जानकारी प्राप्त हुई कि घायल बदमाश आशुतोष पर दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह क्षेत्र के नादी निधौरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की है।

Read More »

महिलाओं को किसी भी हाल में डरने की जरूरत नहीं – मोनू शाक्य

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में महिला शशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी को देखते हुए एसआई राजीव कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में जगह जगह बैठक कर महिलाओं को नारी शशक्तिकरण लैंगिक समानता महिलाओं को उनके कर्तव्य अधिकारों व कानून के प्रति सजगता को लेकर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव में महिला सशक्तिकरण के अभियान के तहत महिला एसआई मोनू शाक्य ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया किसी भी हाल में डरने की जरूरत नहीं है।

Read More »

65 वर्ष की आयु में फेफड़े की लाइलाज बीमारी से पीड़ित ने दी कोरोना को मात

प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। पूरा विश्व कोविड-19 बीमारी की चपेट में है इसकी वजह से इस बीमारी को लेकर लोगों में डर और चिंता बढ़ने के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर पड़ रहा है। चिकित्सकों की माने तो इसका सबसे ज्यादा खतरा अधिक उम्र और अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों को है इसके बावजूद बहुत से लोग कोरोना से ठीक भी हो रहे है इसमें उनकी सकारात्मक सोच और मज़बूत इच्छाशक्ति को अत्यधिक कारगर माना जा रहा है। 65 वर्षीय प्रभात कुसुम गुप्ता एक जीता-जागता उदाहरण हैं जिन्होंने एक लाइलाज बीमारी से ग्रसित होने के बाद भी अपनी सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से कोरोना को हरा दिया।
जनपद के अल्लापुर क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय प्रभात कुसुम गुप्ता पिछले 14 साल से फेफड़े की लाइलाज बीमारी इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (आई.एल.डी.) से लड़ रही हैं। इनके फेफड़े लगभग 80 प्रतिशत निष्क्रिय अवस्था में हैं जिसके इलाज के लिए वह 2006 में दिल्ली के एम्स भी गई, जाँच के बाद शुरुआती लक्षण टी.बी. के मिलने पर उपचार भी हुआ I कुछ समय बाद इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (आई.एल.डी.) की पुष्टि होने पर इलाज संभव ना होने के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गई । तब से वह घर पर रह कर ही अपना उपचार करवा रही हैं।
अनजाने में कोरोना से हुई संक्रमित

Read More »