कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। अनियमितता दूर करने पर कल्याणपुर के बेदान्ता अस्पताल की सेवाए बहाल हो गई हैं। आज से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की गई हैं। मरीज भी चिकित्सा के लिए अस्पताल में आए।
अवैध अस्पतालों की धरपकड़ की कार्यवाही की जद में शहर के कल्याणपुर का बेदान्ता अस्पताल आया था। गत 25 सितम्बर को सीएमओ की टीम द्वारा कई अस्पतालों पर कार्यवाही की गई थी। कल्याणपुर के बेदान्ता हॉस्पिटल में पंजीकरण से सम्बन्धित अनियमितता पाई गई थी। जिसके चलते सीएमओ ने अस्पताल पर कार्यवाही करते हुए चिकित्सा सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई थी। हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा आज बताया गया कि नियमानुसार पंजीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है और अब कोई अनियमितता पेंडिंग नहीं है। प्रबन्धन के रामनरेश सिंह ने बताया कि कल दिनांक 27 अक्टूबर को सीएमओ श्री अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया और सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। 28 अक्टूबर को एसीएमओ ने हॉस्पिटल को सुचारू रूप से चलाने की अनुमति दी गई। दोपहर बाद से डाॅक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया और इलाज के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हुई। इमरजेंसी सहित सभी सेवाएं दोपहर बाद से विधिवत् चालू की गई हैं।
Jan Saamna Office
पराली जलाने पर होगी कठोर कार्यवाही: डीएम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में पराली जलाने की घटनाओं की सैटेलाइट के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जिसके द्वारा जनपद में दिनाॅंक 28 अक्टूबर 2020 तक 16 घटनायें बुलेटिन संख्या 26 तक घटित हुई है। जिसमें 14 घटनायंे मक्का पराली 01 घटना धान पराली एवं 01 घटना कूडा जलाने की पायी गई है। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं कृषि विभाग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्रीय कर्मचारियों को सतत् निगरानी हेतु अपने स्तर से निर्देशित करें तथा अनुश्रवण भी करें। यदि किसी क्षेत्र में घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है तो पुलिस टीम के माध्यम से कठोर कार्यवाही की जाये।
Read More »अधिवक्ताओं ने तहसील कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार की शिकायत डीएम से की
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। अधिवक्ताओं से तहसील कर्मचारियों द्वारा लगातार किये जा रहे अभद्र व्यवहार की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी लायर्स एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर्मचारियों पर सख्य कार्यवाही की मांग की है। वही अधिवक्ताओं ने मैथा तहसील को स्थायी भवन में स्थान्तरित करने की मांग की साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय संचालित कराने एवं ट्रेजरी आदि कार्यो को शुरू कराये जाने की मांग की है।
राजनीतिक दल अपमानजनक, भड़काऊ प्रकृति के विज्ञापनों को प्रकाशित नहीं करायेगा
कानपुर नगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि 218-घाटमपुर विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में मतदान के दिन और उससे एक दिन पहले दिनांक 02 एवं 03 नबम्बर, 2020 को प्रिंट मीडिया में कोई भी राजनीतिक दल अपमानजनक, भड़काऊ और भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों को प्रकाशित नही करायेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि बिना एम0सी0एम0सी0 की पूर्व अनुमति प्राप्त किये किसी प्रकार की कोई सामग्री/विज्ञापन प्रिन्ट मीडिया में प्रकाशित नही किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 218-घाटमपुर विधानसभा उप निर्वाचन से संबंधित राजनैतिक दल किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री हेतु कलेक्ट्रेट में स्थित एम0सी0एम0सी0 से प्रचार संबंधी अनुमति प्राप्त कर सकते है।
Read More »एडीजी द्वारा “मिशन शक्ति” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया शुभारम्भ
चन्दौली। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा थाना नौगढ जनपद चन्दौली पर “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के तरह महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सहायता हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे- 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 तत्काल पुलिस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा व ट्वीटर सेवा सहित अन्य आनलाइन सेवाओं के बारें में विस्तार पूर्वक बताया गया तत्पश्चात चन्दौली पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवकों/युवतियों के रोजगार एवं कौशल विकास हेतु नि:शुल्क संचालित “लघु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम” (SSDP) के नये बैच का शुभारम्भ किया किया गया। चन्दौली पुलिस द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक हजारों युवकों, युवतियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
Read More »अधिवक्ता समेत परिजनों को पीटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता की दुकान में घुसकर अपराधियों ने महिला समेत कई लोगों को पीटकर घायल कर दिया तो वही अधिवक्ता सुभाष तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते रविवार को पुलिस की लापरवाही के चलते एक बार फिर दबंगो ने उनकी दुकान में घुसकर मारपीट कर दी जिसके चलते पत्नी आशा तिवारी, बेटा राहुल तिवारी, सौरभ तिवारी के सर सहित कई अन्य जगहों पर गम्भीर चोटे आ गयी है। वही उन्होंने बताया कि बीते छः अक्टूबर को जबरदस्ती दुकान में घुसकर दबंगों ने तोड़फोड़ करते हुए मारपीट करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था लेकिन पुलिस ने मुकदमा ही दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। वही बीते दो दिन पूर्व दुकान में घुसकर एक बार फिर से दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज फिर से खानापूर्ति कर दी। वही एसपी दक्षिण दीपक भूकर ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिस सम्बंध में थाना में मुकदमा दर्ज किया गया हैं वही बताया कि जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने दोषी अभियंताओं व मीटर निर्माता कंपनी के खिलाफ कठोर कार्यवाही के दिये निर्देश
लखनऊ, जन सामना। अंतता देश में पहली बार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 30 गुना तक अधिक तेज चलते पकड़े गये थे स्मार्ट मीटर लेकिन उच्चाधिकारियो ने दबा ली पूरी रिपोर्ट 1 साल बाद उपभोक्ता परिषद् ने खोज निकाली रिपोर्ट और सभी साक्ष के साथ ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात और उठाई उच्च स्तरीय जाँच की मांग और दोषियों पर कठोर कार्यवाही।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिए उच्च स्तरीय जाँच एवं दोषी अभियंताओं व मीटर निर्माता कंपनी के खिलाफ कठोर कार्यवाही के दिये निर्देश और 15 दिन में तलब की रिपोर्ट।
तीन महीने के बाद दैनिक आधार पर कोविड के नए मामले सबसे कम
कोविड के कुल सक्रिय मामले 11 सप्ताह में पहली बार सबसे कम होकर 6 लाख 25 हजार रहे
नई दिल्ली। भारत ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। तीन महीने में पहली बार पिछले 24 घंटों में कोविड के नए मामलों की संख्या 36,500 (36,470) से नीचे आ गई है। 18 जुलाई को कोविड के कुल 34,884 नए मामले दर्ज किए गए थे।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोविड के मरीजों के ठीक होने से जहां एक ओर इस बीमारी से मरने वालों की संख्या लगातार घट रही है वहीं सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है।
कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक और बड़ी उपलब्धि यह रही है कि 11 सप्ताह में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6.25 लाख रह गई है। इस समय देश में कोविड के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या महज 7.88 प्रतिशत अर्थात 6,25,857 है।
आयकर विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में छापे मारे
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने फर्जी बिल बनाकर बड़े पैमाने पर पैसों की हेरा-फेरी करने वाले लोगों के एक बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ करते हुए 26 अक्टूबर, 2020 को छापे मारी और जब्ती की कार्रवाई की। इस सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 स्थानों पर छापे मारे गए और तलाशी की गई।
इस दौरान फर्जी बिल के आधार पर पैसों की हेरा-फेरी करने वाले एंट्री ऑपरेटरों, बिचौलियों, लाभार्थियों और कंपनियों के खिलाफ कई सबूत जब्त किए गए। अब तक, इस मामले में नकली बिलों के आधार पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरा-फेरी के सबूत मिले हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
डीएम ने 20 लाभार्थियों को रोजगार स्थापित करने हेतु प्रदान किया ऋण
ऋण के लिए जनपद में ऑनलाइन 3928 व्यक्तियों ने आवेदन किए, जिसके सापेक्ष 1496 लाभार्थियों को 10-10 रूपये का ऋण वितरित हुआ
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री जी ने प्रदेश के वाराणसी, आगरा, लखनऊ आदि जनपदों के लाभार्थियों से वाीडियों कान्फ्रेसिंग के द्वारा वार्ता व योजना के बारे में जानकारी ली। इसी कार्यक्रम के तहत जिला नगरीय विकास अभिकरण, कानपुर देहात द्वारा माती कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पीएम स्ट्रीट वैन्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम0 स्वनिधि) योजना के तहत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में अकबरपुर नगर पंचायत के पथ विक्रेताओं को रोजगार/पुनः रोजगार करने हेतु रूपये 10-10 हजार का ऋण का प्रमाण पत्र 20 लाभार्थियों को प्रदान किया गया।
Jansaamna