Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 139)

Jan Saamna Office

हार्वेस्टर मशीनों में लगा पुआल कटर किसानों के लिए बना समस्या

कानपुर देहात, राहुल राजपूत। पराली जलाने से फैल रहे प्रदूषण को रोकथाम करने के लिए जहां जिलाधिकारी के निर्देशन पर जगह-जगह जागरूकता फैलाई जा रही है जिससे किसान पराली ना जलाएं और पराली जलाने से प्रकृति के लिए घातक साबित हो रही है। जिसको देखते हुए सरकार ने हार्वेस्टर मशीनों में पीछे पुआल की जगह पर कटर लगावाने के आदेश कर दिए थे अगर कटर लगे नहीं पाया गया तो जुर्माना लगेगा मशीनों से जिससे पुआल कट कट के नीचे गिर जाए और किसान उसको न जलाए बल्की अपने संसाधनों से उसको खेत मे मिला दे तो वह खाद का काम करेगी लेकिन ऐसा नही हो पा रहा है।

Read More »

अधिक संख्या में पाॅजिटिव वाले जिलों में टेस्ट की संख्या बढ़ायी जाये – मुख्य सचिव

सर्विलांस टीमों के कार्यकलापों की नियमित समीक्षा की जाये
इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर रैण्डम आधार कर सर्विलांस के कार्यों को क्राॅस चेक करे
पाॅजिटिव रिपोर्ट्स को तत्काल इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर एवं सम्बन्धित सीएमओ को दिये जाने के सिस्टम को सुदृढ़ किया जाये
सराहनीय कार्यों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से जन सामान्य तक पहुँचायें अधिकारी
लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज समेत सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जिन मरीजों की हाॅस्पिटल में मृत्यु हो रही है, उन सभी मामलों का सर्विलांस चेक किया जाये कि सर्विलांस टीम समय से पहुंची या नहीं तथा टेस्ट व इलाज शुरू होने में किसी प्रकार का विलम्ब तो नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों में जो मरीज टेस्ट में पाॅजिटिव पाये जाते हैं, उसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेन्टर को समय से दी जा रही है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाये। निजी प्रयोगशालाओं में जांच में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की सूचना लैब द्वारा इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेन्टर व सीएमओ को अनिवार्य रूप से भेजी जा रही है अथवा नहीं, इसकी भी जांच कर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन जिलों में अधिक पाॅजिटिव केस आ रहे हैं, वहां टेस्ट की संख्या बढ़ा दी जाये।

Read More »

दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर धनुष भंग का आयोजन सम्पन्न

बिल्हौर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। बिल्हौर क्षेत्र के सरिगवां में चल रही श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ का आज शनिवार बड़े धूमधाम से समापन हुआ। हवन पूजन के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा भाव से कार्यक्रम में सहयोग दिया।
सरिगवा गांव में स्थित श्री गुलाबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। दुर्गा अष्टमी एवं दशहरा के पावन पर्व पर श्री राम जानकी साहित्य सेवा मंडल के आचार्य आशीष बाजपेई राम द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। प्रतिवर्ष दशहरा के पावन पर्व पर रामलीला का भव्य आयोजन हुआ करता था। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के चलते, अनुमति ना होने के कारण कार्यक्रम स्थगित रखा गया। जिसके परिप्रेक्ष्य में सूक्ष्म रूप से श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने यथाशक्ति सहयोग भी प्रदान किया।

Read More »

सत्यापित करने के उपरान्त ही आधार पर नाम प्रमाणीकरण हेतु होगा मान्य

कानपुर देहात। छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में आधार प्रमाणीकरण में आ रही कठिनाईयों के सम्बन्ध में तीन स्थितियों हेतु आवेदन पत्र में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, राज्य इकाई लखनऊ द्वारा सुविधायें प्रदान की गयी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कु0 तथा श्रीमती लगे हुए नामों को आधार प्रमाणीकरण के समय कु0 तथा श्रीमती को लगाते हुए तथा कु0 तथा श्रीमती को हटाते हुए दोनों नामों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे कि आधार कार्ड में प्रदर्शित नाम के अनुसार प्रमाणीकरण हो सके. लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से छात्रा के मूल नाम में कोई भी परिवर्तन नहीं हो सकेगा।

Read More »

छात्र, छात्रा के नाम का आधार प्रमाणीकरण मान्य किये जाने की व्यवस्था लागू

कानपुर देहात। चालू वित्तीय वर्ष से छात्रों के आवेदन पत्र आधार नम्बर आनलाइन वेरीफिकेशन के उपरान्त ही सबमिट किये जाने तथा नवीनीकरण के आवेदन पत्रों में स्पेलिंग गलती को सही करने हेतु छात्र, छात्राओं को आप्शन उपलब्ध कराने तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा ऐसे सही किये गये डाटा को लॉगिन से सत्यापन के उपरान्त ही छात्र, छात्रा के नाम का आधार प्रमाणीकरण मान्य किये जाने की व्यवस्था की गयी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रमाणीकरण के लिए छात्र को तीन अवसर देते हुए इस आशय की चेतावनी छात्र, छात्रा को आधार नम्बर भरते समय छात्रवृत्ति वेबसाइट पर प्रदर्शित हो रही है तथापि कई छात्र, छात्राओं द्वारा प्रथम तीन अवसरों पर आधार नम्बर छात्र, छात्रा का सही नाम/सही जन्मतिथि के गलत अंकन करने के कारण आनलाइन आवेदन पूर्ण करने में अवरोध आ गया।

Read More »

मिशन शक्ति के तहत थाने में खुला महिला हेल्प डेस्क

महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान की जिम्मेदारी सभी की : अंजू वर्मा
पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह ने कहा महिलाओं व बालिकाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों को प्रभावी तरीके से रोकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता
नगर के अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल ने कहा मिशन शक्ति अभियान सरकार का सराहनीय कदम
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत थाना रसूलाबाद में पुलिस महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई जिसका परगना अधिकारी अंजू वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। एक महिला जागरूकता रैली भी नगर में निकाली गई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामविलास त्रिपाठी ने मिशन शक्ति पर बोलते हुए कहा कि पूरे नवरात्र भर मिशन शक्ति अभियान सरकार द्वारा चला कर महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना है साथ ही उन्हें आत्म रक्षार्थ के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों से अवगत करा कर स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Read More »

पति ने गली में दौड़ा-दौड़ाकर पत्नी को पीटा

इटावा, जन सामना संवाददाता। इटावा जनपद के भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला ब्रह्मनगर का एक सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुरुष लाठी से एक महिला पर पूरी तागत से वार करते हुए हमलाबर होता दिखाई पड़ रहा है।
उक्त वीडियो के वायरल होते ही भरथना पुलिस एक्शन में आती इससे पूर्व नामजद हमलबर अपनी माँ को अपने साथ लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। फिल्हाल पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजिकृत कर नामजद हमलाबर की तलाश में जुट गई है।

Read More »

थाना पश्चिम शरीरा में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

कौशांबी। थाना पश्चिम शरीरा में आयोजित मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क का कार्यक्रम हुआ शकुशल सम्पन्न ब्लॉक प्रमुख सरसवाँ विद्या देवी के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम को किया गया आरंभ थाना क्षेत्र की बालिकाओं/महिलाओं ने उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा। थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा सर्वेश सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम पूर्ण रूप से हुआ सम्पन्न एवम थाना पश्चिम शरीरा के उपनिरीक्षक देवव्रत पांडेय की बेहतरीन व्यवस्थाओं से व्यवस्थित महिला हेल्प डेस्क कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पश्चिम शरीरा प्रमिला मिश्रा, ग्राम प्रधान पूरब शरीरा संगीता सरोज, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, समाज सेविका आशा सिंह, संगीता मिश्रा एवम थाना पश्चिम शरीरा के उपनिरीक्षक प्रमेश यादव व दीवान कुँअर सिंह कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल इन्द्रपाल, कांस्टेबल मनोज कुमार आदि लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ सम्पन्।

Read More »

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला हेल्प डेस्क का किया गया शुभारंभ

अपराधियों से कैसे निपटें और कैसे पुलिस की तत्काल मदद लें इसका भी सिखाया गया गुण
चरवा/कौशांबी, डी. एस. ठाकुर। चरवा कोतवाली परिसर में आज शुक्रवार की सुबह मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के तहत चरवा कोतवाली में नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन चरवा थाना प्रभारी संत सरण दास वा पूरी टीम की तरफ से किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार दीक्षा पांडेय ने फीता काटकर महिला शक्ति डेस्क का शुभारंभ किया।
इस आयोजन में उदय प्रकाश जूनियर हाई स्कूल सिरसी, हरिराज महिला इंटर कॉलेज चरवा, हर्मुतुन निशा महिला इंटर कालेज सैयद सरावां आदि कई विद्यालयों की लड़कियां मौजूद थी। लड़कियों ने महिला शक्ति पर बात करते हुए कहा की अब लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को महिला शक्ति डेस्क खोलने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।

Read More »

मिशन शक्ति की तैयारियों में समूचे कौशाम्बी में भारी रहे विजय कुमार राय

मिशन शक्ति योगी सरकार का एक विशेष अभियान है
कौशाम्बी, वी. डी. पाण्डेय। योगी सरकार का महिला सुरक्षा और जागरूकता के लिए चलाया गया नारी शक्ति अभियान आज उत्तर प्रदेश के सभी थानों में एक साथ शुरू किया गया। इसी कड़ी में कौशांबी जनपद के थाना पिपरी में भी नारी शक्ति अभियान की शुरुआत बड़े जोरदार ढंग से की गई। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीबीएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य धरती श्रीवास्तव रही। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पिपरी इंस्पेक्टर विजय कुमार राय में गजब का उत्साह दिखा जिसके लिए पूरे थाने में अभूतपूर्व सजावट के साथ स्वच्छता व कोविड-19 से बचाव हेतु भी पूरी तैयारी रही। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया तथा थाना परिसर में आने वाले लोग मास्क लगाए हो इस पर भी नजर रही, तथा सैनिटाइजर आज की भी व्यवस्था की गई जैसा कि इस अभियान के तहत योगी सरकार के आदेशानुसार एक अलग महिला हेल्प डेस्क हो की भी शुरुआत की गई।

Read More »