Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 148)

Jan Saamna Office

ऑनलाइन ठगी के पीड़ित पहुंचे बर्रा थाने

कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। कानपुर नगर में व अन्य राज्यो में कानपुर से ऑनलाइन ठगे गये पीड़ित आज बर्रा थाने पहुंचे जहाॅ पीडितों ने बताया की कानपुर निवासी शती अहमद नाम का व्यक्ति बाजार से कम दामो बैंकों से फाइनेंस कर सीज की हुई गाडिया ऑनलाईन दिखाता हैं। जिसके बाद खरीदार शमी अहमद से सम्पर्क कर उससे सामने से गाड़ियां देखने को कहता हैं। जिसमे शमी अहमद उन्हे फर्जी पेपर दिखा कर खरीदार को फंसाता है। और उनसे पेमेंट बायाना लेकर बीस दिन का समय लेता है।
जिसके कुछ दिनो बाद खरीदारों से लिये गये नगद बयाने को चेक के रूप् में मय ब्याज सहित वापस कर देता हैं। ज्यादा पैसे वापस मिलने के लालच में खरीदार भी फंस जाता है। और चेक लेकर पुलिस कोर्ट व बैंक के चक्कर लगाता रहता है।

Read More »

एसडीओ राजेश राम ने कैम्प लगा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। विद्युत उपखंड अधिकारी सजेती राजेश राम की अध्यक्षता में राजस्व ग्राम बेंदा के मजरा शेरपुर में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जेई नबेड़ी हर्ष कुमार विद्युत कर्मचारी मैनेजर कुमार लाइनमैन गणेश शंकर पंडित एवं मीटर रीडर नरेंद्र कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे। सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू हुआ कैंप अपराहन 4:00 बजे तक चलता रहा जिसमें पहुंचे ग्रामीणों ने अनेक समस्याओं एवं विद्युत बिल संबंधी जानकारियां हासिल की। एसडीओ सजेती राजेश राम ने बताया कैंप में पहुंचे करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के विद्युत बिल सही किए गए। करीब ₹45000 विद्युत बिलों की वसूली हुई है। जो कनेक्शन चालू नहीं थे उनके स्वामियों से आधार कार्ड पैन कार्ड जमा कराए गए।

Read More »

बर्थडे पार्टी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता।  कानपुर में एक युवती ने युवको पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपों के मुताबिक पीड़िता को बर्थडे पार्टी के बहाने एक होटल में ले जाया गया था, जहां दो लड़कों ने उसके साथ एक कमरे में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
कानपुर जिले में एक युवती से बर्थडे पार्टी के बहाने एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होटल कथित भाजपा नेता रवि सतीजा का है। बर्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More »

पत्रकार के हत्यारों को फांसी और पीड़ित परिवार को रु 50 लाख के मुआवजे की मांग

कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। समर्थ किसान पार्टी ने पत्रकार साथी मो फ़राज़ की हत्या पर गहरा दुख जताया है और अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। समर्थ किसान पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने इस दुखद घटना पर ग्राम नगरेहा कला ब्लॉक सरसवां में एक शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में तामाम किसान पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
सभा में उपस्थित लोगों को प्रेम चन्द्र केसरवानी ने विस्तार से इस घटना की जानकारी देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए सभी को दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना करने का अनुरोध किया। जिसपर सभी मौजूद रहे लोगों ने एक साथ दो मिनट तक मौन रहकर मृत पत्रकार साथी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More »

हजरत इमाम हुसैन की याद रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम को दर्जनों लोगों ने दान किया रक्त
अषाढ़ा, कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से मंडलीय स्तर पर उपलब्ध ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्ट (बीसीटीवी) प्रयागराज के सहयोग से रक्त कोष जिला चिकित्सालय कौशाम्बी के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन इंकलाबी ब्लड डोनर एसोसिएशन एवं मां चैरिटेबल क्लिनिक के सहयोग से जिला पंचायत सदस्य यासिर मंजूर के आवास पर किया गया। रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Read More »

समाजवादी पार्टी की ब्लाक स्तरीय 24 सदस्यी कमेटी घोषित

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रसूलाबाद ब्लाक अध्यक्ष संजीव पाल ने 24 सदस्यी कार्यकारिणी घोषित कर सभी से गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व कराये गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष संजीव पाल द्वारा घोषित 24 सदस्यी कमेटी में उपाध्यक्ष महेंद्र यादव व आनन्द शुक्ला, महामंत्री प्रदीप यादव, सचिव राजवीर सिंह गौर, कुलदीप संखवार, संजय सविता, सुनील पाल, वीर सिंह, अंकित यादव, विकास यादव सहित 13 कार्य कारिणी सदस्यों को भी स्थान दिया गया है।

Read More »

ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण के दोनों प्रयोग को लेकर उपभोक्ता परिषद् ने लामबंदी तेज की

महंगी बिजली खरीद कर टोरेंट को बेचने में विभाग का 9 वर्षो में लगभग रुपया 1350 करोड़ नुकसान
लखनऊ, जन सामना। प्रदेश में निजीकरण के दोनों प्रयोग नोएडा पावर कंपनी व टोरेंट पावर के अनुबंध को निरस्त करने की लामबंदी तेज उपभोक्ता परिषद् अध्यक्ष ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से की मुलाकात और सौपा दस्ताबेज कहा करार निरस्त करने के पर्याप्त सबूत सरकार करार करें जनहित में निरस्त।
प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रमुख सचिव ऊर्जा से 7 दिन में तलब किया दोनों निजी घरानों का व्योरा। कहा उपभोक्ता हित में होगा निर्णय करार की शर्तो का विश्लेषण जनहित होना जरूरी।

Read More »

राष्ट्रपति के गाँव परौख में कुपोषण को दूर करने हेतु सीएसए की पहल

कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। जनपद कानपुर देहात को कुपोषित जिला घोषित किया गया है। जनपद में 0 से 5 साल के बच्चे व ग्रामीण महिलाएं विशेष रुप से कुपोषित है। कुपोषण के कारण बच्चों का वजन कम होना उम्र के हिसाब से लंबाई कम होना या वजन के हिसाब से लंबाई कम पाई गई है। यह बच्चों में कैल्शियम, आयरन व जिंक की कमी से होता है तथा महिलाओं में ज्यादातर आयरन की कमी से एनीमिया होता है।
जनपद में कुपोषण की इस समस्या को दूर करने हेतु चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर ने विशेष पहल की है। केवीके ने अपने प्रक्षेत्र पर बायोफोर्टीफाइड पोषक तत्व प्रधान फसलों का बगीचा लगाया है।

Read More »

फीस माफी को लेकर सपा विधायक सैकड़ों समर्थकों के साथ उतरे सड़को पर

कानपुर नगर, जन सामना। आज आर्य नगर समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी द्वारा फीस संसोधन की मांग को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन में उ०प्र० अभिवावक विचार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेत्रत्व में सैकडों अभिवावकों ने प्रदर्शन में सहभागिता कर अपना समर्थन दिया और कहा अभिवावकों की आवाज जो जनप्रतिनिधि नेता राजनैतिक दल उठाएंगे अभिवावक उसको अपना समर्थन देंगे हम जनता है ये लडाई शिक्षा माफिया के साथ है। बच्चों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी स्कूल व प्रशासन लेने से पल्ला झाडते हुऐ अभिवावकों पर स्कूल भेजने का दबाव बना रहे हैं ये बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा।

Read More »

दुर्गा पूजा व दशहरा पर किसी भी प्रकार का जुलूस होगा प्रतिबन्धित: डीएम

शासनादेश की गाइड लाइन्स के अनुसार अपने घरों में मनायें दशहरा व दुर्गा पूजा पर्व-डीएम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व मनाये जाने के सम्बन्ध में जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश की गाइड लाइन्स कोविड-19 के दृष्टिगत पूर्व की भॉति दुर्गापूजा व दशहरा का त्यौहार अपने घरों में ही मनायें तथा किसी भी प्रकार का कोई जुलूस न निकालें एवं दुर्गा पूजा पर्व पर रामलीला का मंचन वर्च्युअल टेलीकास्ट के द्वारा करें।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोविड-19 की गाइड लाइन्स के अन्तर्गत पूर्व की भांति दुर्गापूजा का आयोजन अपने घरों के अन्दर ही करें। उन्होंने कहा कि इस जनपद को बचाना है, कोविड-19 को हराना है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी , अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आनंद कुमार सिंह, सीओ, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, रामलीला आयोजन के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण मनोज निगम, जितेंद्र सिंह गुड्डन, दुर्गेश शर्मा आदि सहित जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Read More »