इटावा, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टियों के द्वारा लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला किया जा रहा है लगातार सरकार को भेजने की कोशिश की जा रही है और इसी दौरान आजाद समाज पार्टी के द्वारा कचहरी परिसर में विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पुलिस का काफिला भी मौजूद रहा।
इटावा जनपद में आजाद समाज पार्टी के द्वारा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर कचहरी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कचहरी परिसर पहुंचे जहां पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार के द्वारा लगातार जनविरोधी योजनाएं लागू की जा रही है। जिससे जनता नाखुश है वही युवा वर्ग बेरोजगार होता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन प्रशासन खामोश है किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार नहीं कर रही है इसी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को ज्ञापन पत्र दिया गया जिसके बाद विरोध प्रदर्शन खत्म किया गया।
Jan Saamna Office
दो अंतरप्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब की बड़ी खेप बरामद
चंदौली, जन सामना। चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस तथा स्वाट टीम ने मिलकर नौबतपुर के पास से एक डीसीएम ट्रक में लादकर हरियाणा से बिहार बेचने हेतु ले जायी जा रही शराब की एक बड़ी खेप को बरामद करने में सफलता पायी है।पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तस्करों के कब्जे से 403 पेटी शराब पकड़ी गई है, जिसमें 10428 बोतले हैं। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देश पर शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा लक्ष्मण पर्वत, स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार सिंह, निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान इस कामयाबी को अर्जित किया है।
Read More »कुत्ते पर निर्ममता, लाठियों से पीटकर की हत्या
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस जिले की कोतवाली हाथरस गेट इलाके में जलेसर रोड पर फायर स्टेशन के सामने एक गली में कुछ युवकों ने निर्ममता से लाठियों से पीट-पीटकर एक कुत्ते की हत्या कर दी। युवकों ने कुत्ते को मारने के बाद घसीटते हुए गलियों में उसे घुमाया। उनकी क्रूरता का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। इलाके में रहने वाले एक वकील मुकेश चतुर्वेदी ने युवकों की बेजुबान के प्रति इस हैवानियत के खिलाफ थाना हाथरस गेट में तहरीर दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही साथ मेनका गांधी को भी शिकायत भेजी थी। मेनका गांधी ने जिसका संज्ञान लिया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करली है।
Read More »बेरोजगार दिवस क्यों..?
आखिर बेरोजगारी दिवस मनाने की जरूरत क्यों? और अब युवा वर्ग रोजगार के लिए इतना क्यों छटपटा रहा ? या यूं कह लीजिए कि सरकार अब कितना भ्रमित रखना चाहती है युवाओं को? धर्म को मुद्दा बनाकर आप कब तक इन्हें हिंदुत्व का लॉलीपॉप थमाते रहेंगे? क्या आज हमें इन स्तरहीन नेताओं, अपराधिक गतिविधियों में लिप्त और मर्यादा विहीन नेताओं से अपने धर्म और संस्कारों की परिभाषाएं जाननी और शिक्षा लेनी होगी?
सरकार की नाकामियों से क्रोधित होकर युवावर्ग अब थाली पीटकर अपना हक मांग रहा है तो सरकार चुप क्यों है? यह चुप्पी अखरती है। इस महामारी के समय में कर्मचारियों की छटनी हो रही है। व्यापारी वर्ग के हालात बुरे हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि हर एक दूसरा व्यापारी छोटे कर्मचारियों का शोषण करने पर आमादा है। पहले सैलरी कम देना बाद में नौकरी से ही बाहर कर देना। आखिर घर – परिवार की जिम्मेदारी लिए व्यक्ति कौन सा रोजगार अपनाये और वो भी आपदा में?
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित क़र उनको स्मरण किया
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतीक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बर्रा विश्व बैंक में उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित क़र उनको स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने क़हा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से सीख ले समाज के ऐसे वर्ग जो की शोषित, पीड़ित, वंचित हो की लड़ाई एवं मदद के लिये जीवन न्योछावर क़र देने की एवं अंत्योदय की भावना को मन में रखकर काम करने की शिक्षा मिलती है।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हो रहे गरीब परिवार
प्रयागराज। परियोजना निदेशक के0के0 सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे पात्र परिवार जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना-2011 के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत तैयार की गयी प्राथमिकता सूची मे नही था, को आवासीय सुविधा प्रदान करना है।
योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार, कुष्ठ रोग से ग्रसित परिवार, कालाजार से पीड़ित, वनटांगिया, मुसहर वर्ग, जे0ई0, ए0ई0एस0 पात्रता की श्रेणी में आते है। आवास निर्माण की इकाई लागत रू0 1.20 लाख रखी गयी है, जिसे तीन किश्तो मे लाभार्थियो के बैंक खातो मे (क्रमशः 40000, 70000, 10000) एफ0टी0ओ0/इलेक्ट्रानिक तरीके से किया जाता है।
मण्डलायुक्त ने नारायना अस्पताल को 300 बेड का बनाये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये
कानपुर नगर। मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर ने आज नारायना अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें पहले से ही कोविड अस्पताल चल रहा था। उन्होंने नारायना अस्पताल को डेडीकेटेड अस्पताल 300 बेड का बनाये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये। जिसमें 150 बेड आई0सी0यू0 के और 150 बेड आइसोलेशन का बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक से डेडीकेटेड अस्पताल बनाये जाने हेतु प्रोपोजल बनाकर यथाशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को नारायना अस्पताल को डेडीकेटेड अस्पताल बनाये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही करने एवं जिन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता हो उसका भी प्रस्ताव बनाकर अतिशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि उ0प्र0 शासन को प्रस्ताव भेजकर डेडीकेटेड अस्पताल बनाये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
Read More »डीएम को गौशाला हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने सौंपी 150 बोरी चोकर
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र को कलेक्ट्रेट प्रागढ़ में गौवंशों के लिए एक ट्राली करीब 150 बोरी चोकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रसूलाबाद उदय प्रताप सिंह ने भेंट की। जिस पर जिलाधिकारी ने उपरोक्त कार्य हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा कार्य है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अकबरपुर को निर्देश दिये कि गौशालाओं में चोकर, हरा चारा, पानी आदि की सभी व्यवस्थायें ठीक रहे तथा जहां चोकर की कमी हो वहां पहुंचायें। जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई सेवा नही है लोगों को इस कार्य हेतु आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर का भी आभार व्यक्त किया तथा कहा कि गौशाला में सहयोग कार्य हेतु लोगों को प्रेरित किया है।
पुलिस ने 30 किलो गांजे के साथ दो को पकड़ा
चंदौली, जन सामना। चंदौली जिले की मुगलसराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीटीआर ब्रिज मुगलसराय के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से जा रहे दो तस्करों को पकड़ कर उनके पास से 30.687 किग्रा गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाने के बाद पुलिस ने उन्हें संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई करने की तैयारी में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चंदौली हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में मुगलसराय थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र तथा उनकी टीम ने यह बरामदगी की है।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाये – मानवेंद्र सिंह
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ से लेकर सेक्टर में लोगों से जाकर संपर्क करें। प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के विषय में जानकारी दें। संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। यह बात क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कही।
आज गुरुवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा रसूलाबाद में स्थित स्नेहलता मेमोरियल डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी संगठन की बैठक आहूत की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में दोबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए मानवेंद्र सिंह का रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना रहा।
Jansaamna