Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 164)

Jan Saamna Office

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

राठ/हमीरपुर, जन सामना । एक महिला ने एक युवक को आरोपित कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी वेवा महिला ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे वह घर में टीवी देख रही थी। उसी दौरान जरिया थाने के पहरा गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया। आरोपित किया कि युवक ने दरवाजा बंद कर अवैध तमंचा दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने उसे जमकर मारापीटा। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बताया कि वह रात में थाने में शिकायत करने गई तो मौके पर जाकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। बताया पुलिस ने कमरे से युवक के कपड़े और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सड़कों का लोकार्पण

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। स्थानीय कैप्टन सुखवासी सिंह जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में मंगलवार दोपहर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सड़क लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर करीब 12.00 बजे उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कस्बे के जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में उतरा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल जनता इंटर कॉलेज घाटमपुर में सरकार की ओर से कई सड़कों का शिलान्यास किया एवं एक सड़क का नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय कमल रानी वरुण के नाम पर करने की घोषणा की। एवं दूसरी बैठक संगठन की मंडल पदाधिकारियों के साथ की। तथा घाटमपुर के कुछ विशिष्ट लोगों के घर भी गए और उनका हाल-चाल पूछा। जिसमें डॉ प्रेम सिंह, लक्ष्मीनारायण, रामचंद्र, हंसराज एवं ग्राम अज्योरी निवासी डॉ शिव नारायण निषाद थे। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, विधायक अरुण पाठक, अभिजीत सिंह सांगा, भगवती प्रसाद सागर द्वारा विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद सिंह, कृष्ण मुरारी शुक्ला, वेदव्रत सचान, धीरेंद्र सिंह, राजेंद्र कटियार, दिनेश कुशवाहा मोहित शुक्ला सर्वेश यादव दलजीत सिंह, जयवीर पाल, अमोल सिंह, रामकुमार द्धिवेदी, कमलेश त्रिवेदी, रिंकू शर्मा, बबलू पासवान, रिंकू शुक्ला, पुनीत दिक्षित, राजेश सिंह, आशीष परमार, अवनीश साहू, ओमजी तिवारी, भूरे वारसी, नफीसुल, राकेश चौधरी, रघुनंदन दुबे, विकास दुबे आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More »

गृह कलह से परेशान महिला ने खाया विषाक्त

सासनी/ हाथरस, जन सामना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर विषाक्त सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। परिजनों ने महिला का उपचार जिला अस्पताल में कराया है।
जानकारी के अनुसार गांव की महिला काफी समय से गृह क्लेश से तंग थी। महिला ने सोमवार की दोपहर अपनी इहलीला समाप्त करने के लिए विषाक्त सेवन करने का कदम उठाया। और विषाक्त सेवन कर लिया। महिला की विषाक्त सेवन करने से हालत बिगडने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां उपचार कर महिला की जान बचा ली गई।

Read More »

शांतिभंग में चार पाबंद

सासनी/हाथरस, जन सामना। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को आपसी कहासुनी को लेकर झगडा करने पर शांतिभंग के अरोप में बंद किया है।  मंगलवार को एसएचओ अश्वनी कोशिक के अनुसार उन्हें गांव ऊतरा में आपसी कहासुनी होने पर झगडा होने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस भेजकर झगडा कर रहे लोगों को कोतवाली बुला लिया पुलिस को देखकर मौके से कुछ लोग भाग गये। पुलिस चार लोगों को कोतवाली ले आई। जहां सुरेन्द्र पुत्र ईश्वरी प्रसाद, सज्जन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, वीरेश पुत्र जयपाल सिंह, जयपाल सिंह पुत्र अनौखे लाल निवासी ऊतरा के खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है।

Read More »

किसान व व्यापारी किसी के हित में नहीं है विधेयक-कृष्ण कुमार

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना ।  कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारियों ने बैठक का आयोजन कर कृषि विधेयक के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। वक्ताओं का कहना था कि कृषि विधेयक किसान व्यापारी किसी के हित में नहीं है। यदि ये विधेयक पास हो गए तो किसान भी परेशान होंगे व्यापारी भी तबाह हो जाएंगे। व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता रामू ने बोलते हुए कहा कि इस विधेयक में समर्थन मूल्य का कोई जिक्र नहीं है। बड़ी-बड़ी कम्पनी के लोग किसानो को खाद बीज देंगे और मन माफिक दाम पर फसल खरीद लेंगे इससे किसानो का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि गल्ला मंडी के अंदर 25 प्रतिशत टैक्स लेने और गल्ला मंडी के बाहर टैक्स न लेने वाली व्यवस्था भी ठीक नहीं है। नवीन गल्ला मंडी में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। वहां पर सन्नाटा पसरा रहा किन्तु गल्ला व्यापार संगठन के अध्यक्ष महेश गुप्ता, व्यापार सभा सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नंद किशोर शिवहरे सहित दो दर्जन से अधिक व्यापारी मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर, अंशुल साहू। कांग्रेसीजनों ने कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में एकत्रित होकर नेशनल कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वर्तमान में लोकसभा में पास हुए किसानों से जुड़े बिल जोकि पूरी तरीके से किसान विरोधी हैं। किसानों को एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा, वन नेशन एमएसपी होना चाहिए। कीमतें प्यार करना कोई मेकेनिकल नहीं है। उससे निजी कंपनियों को किसानों का शोषण करने का जरिया मिल जाएगा। उनका कहना है कि हमारे देश का किसान पूरी तरह से मजदूर बन जाएगा। यह बिल पास होने से कारोबारी जमाखोरी करना चालू कर देंगे। इससे कीमतों में स्थिरता आएगी। सब सुरक्षा खत्म हो जाएगी व आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी तेजी से बढ़ जाएगी ऐसे बिल का हम कांग्रेसी जन विरोध करते हैं। किसान देश का अन्नदाता है। कांग्रेसियों ने कहा कि हम और हमारी पार्टी किसानों के पूरी तरह समर्थन में है। उक्त कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि 18 सितम्बर को तहसील मौदहा में कांग्रेसी नगर व क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम मौदहा को देने गए थे। एसडीएम मौदहा अपने ऑफिस से नहीं निकले। कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कांग्रेसियों की तरफ से कहा गया कि अपना प्रतिनिधि भेज दें। ज्ञापन देने गए कांग्रेसीजनों ने नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। ज्ञापन देते समय प्रदेश महासचिव सलीम अहमद मजदूर, करन अनुरागी, महेश कुमार, कांग्रेस जिला सचिव शहजादा चिश्ती, किसान जिलाध्यक्ष बालजी पांडे, ब्रजेश कुमार बादल एवं कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

Read More »

खाद की किल्लत से किसान परेशान

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। सहकारी समिति इगोहटा में डिमांड के अनुसार डीएपी खाद न आने से किसानो को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। किसानो को विवश होकर नकद खाद खरीदनी पड़ रही है जिसके लिए धन की व्यवस्था भी इधर उधर से करनी होती है यदि समिति में पर्याप्त खाद मिल जाती तो किसानो को कहीं भी भटकना नहीं पड़ता। समिति से जुड़े इंगोहटा, विदोखर, बण्डा, मवईजार, पलरा, बांकी बाँक, बिलहड़ी आदि गांवों के किसानो ने बताया कि उन्हें सहकारी समिति इंगोहटा से बतौर कर्ज खाद मिल जाती थी फसल आने के बाद खाद का पैसा ब्याज सहित जमा कर देते थे किन्तु इस वर्ष समिति में पर्याप्त खाद न आने से खाद कम मात्रा में मिल पा रही है। जिससे कुछ किसानो को खाद नगद खरीदनी पड़ रही है। वहीं समिति के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि सितंबर माह में मात्र दो हजार बोरी खाद ही मिल पायी है, जबकि 10 हजार बोरी का पैसा कंपनी को भेजा जा चुका है। परंतु खाद आपूर्ति बहुत कम हो पा रही है जिसके कारण किसानो को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। खाद की कमी का रोने रोते हुए किसानो का कहना था कि यदि उन्हे समिति से कर्ज पर खाद समय पर नहीं मिल पाती है तो नगद खाद खरीदने के लिए उनके समक्ष धन की कमी आड़े आएगी तो फसल कम बोई जाएगी और उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों ने समिति में पर्याप्त खाद भेजने की मांग की है।

Read More »

गर्भवती महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना।  दोपहर को ग्राम विदोखर मेदनी में सुनसान घर पाकर एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस को जानकारी दी गयी है। विदोखर निवासी कीरत प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया 24 वर्ष घर में अकेली था। घर के सदस्य सभी खेत चले गए थे। दोपहर करीब 3 बजे लौट कर देखा तो घर के अंदर से कुंडी लगी थी, बहुत प्रयास करने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो घर के ऊपर से जाकर अंदर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। पति का कहना था ऐसा उसकी पत्नी ने क्यों किया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। उसने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी उसके एक बच्ची भी है। कुछ भी हो अग्यात कारणों के चलते महिला ने आत्महत्या कर ली है। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी थी।

Read More »

अधिकारियों के दबाव में कोटेदार से वितरित कर रहे घुना व घटिया चना

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। बिहार विधानसभा चुनाव तक पूरे भारतवर्ष मे देश के गरीबो को केन्द्रीय सरकार द्वारा 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज के साथ एक किलो चना भी खैरात मे दिया जा रहा है। जाहिर है कि यह वही चना है जिसे चने की एमएसपी के चलते भारी कमीशन वसूलकर खरीद केन्द्रो से खरीदा गया और वह भी बिना किसी मानक के वहीं कीडा लगा एवं मिटटी मिला तथा छन्ने के नीचे का छोटा छोटा चना जिसे जानवर भी न खाये। सरकार द्वारा गरीबो पर विशेष दया करते हुये एक किलो के बजाय 2 किलो चना पूरे जिले मे प्रति कार्ड बटवाये जा रहे है। जिसपर डाक्टरो का कहना है कि इसको खाने से एलर्जी जैसी बीमारी होने की पूरी सम्भावना है। वहीं कोटेदारो को आपूर्ति करने वाली सस्था आरएफसी द्वारा नाम न छापने की शर्त पर बताया गया कि चना खराब होने के कारण मार्केटिंग इस्पेक्टर ने चना आपूर्ति की बेहद खराब स्थिति से उच्चाधिकारियो को अवगत कराया था। जिसके चलते दो दिन ट्रकों से माल नही उतराया। किन्तु विभाग के ही उच्चाधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर ट्रकों से माल उतराया गया। अब यहां प्रश्न यह उठता है कि क्या ऐसा ही चना बिहार मे भी बांटा जा रहा है।

Read More »

शराब पीने के बाद हुए विवाद में युवक को किया लहूलुहान

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित को लगी गंभीर चैंटो को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने पीडित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर मामले की पडताल शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी इंद्र कुमार पुत्र रामबाबू ने कोतवाली मौदहा मे दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि आज दोपहर वह शराब पीने के लिए शराब ठेका मे पडोसी गांव सिलौली गया हुआ था।तभी वहां पहले से ही मौजूद जगमोहन व जगदीश पुत्रगण बाबू राम निवासी कम्हरिया व राकेश पुत्र बच्चू निवासी कम्हरिया ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।जिससे मेरे गंभीर चोंटे आईं हैं और उक्त लोग मेरी हत्या भी करा सकते हैं।पीडित को लगी गंभीर चोंटो को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने पीडित का मेडिकल परीक्षण करा मामले की पडताल शुरू कर दी है।

Read More »