Wednesday, March 12, 2025
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 177)

Jan Saamna Office

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हिंदी दिवस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया

नई दिल्ली, जन सामना। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज यहाँ नार्थ ब्लाक में हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि हमारे देश में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन हिंदी की सर्वव्यापकता को देखते हुए संविधान निर्माताओं ने इसे 14 सितंबर 1949 को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। श्री रेड्डी ने कहा कि हिंदी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और देश के एक बड़े हिस्से में हिंदी भाषा बोली जाती है, संविधान द्वारा राजभाषा का दर्जा प्राप्त होने के कारण हिंदी का महत्व और बढ़ जाता है।

Read More »

मरीजों के ठीक होने की दर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, रिकवरी दर 78 फीसदी पहुंची

सक्रिय मामलों की तुलना में 28 लाख से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं
5 सर्वाधिक प्रभावित राज्यों का कुल सक्रिय मामलों में 60 फीसदी का योगदान
नई दिल्ली, जन सामना। भारत में तेजी से ठीक होते रोगियों की संख्या आज एक मील का पत्थर पार कर गई है। निरंतर ऊपर की तरफ बढ़ रही रिकवरी दर अब 78.00 फीसदी तक तक पहुंच गई है जो प्रति दिन ठीक होने वाले रोगियों की बढ़ती संख्या को दर्शाती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 77,512 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 37,80,107 हैं। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का फासला लगातार बढ़ रहा है। यह आज लगभग 28 लाख (27,93,509) तक पहुंच गई है।
देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,86,598 है।

Read More »

हमें अपनी भाषाई विविधता पर गर्व होना चाहिए : उपराष्ट्रपति

हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के छात्र एक दूसरे के साहित्य और साहित्यकारों से परिचित हों
उपराष्ट्रपति ने अधिक से अधिक भारतीय भाषाएं सीखने का आग्रह किया
नई दिल्ली, जन सामना। उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने आज हिन्दी दिवस के अवसर पर कहा कि हमें अपनी भाषाई विविधता पर गर्व होना चाहिए। हमारी भाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनका समृद्ध साहित्यिक इतिहास रहा है। वे आज अपने निवास से ‘मधुबन एजुकेशनल बुक्स’ द्वारा आयोजित समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।
आज ही के दिन 1949 में हमारी संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने 1946 में “हरिजन” में गांधीजी के लेख को उद्धृत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं की नींव पर ही राष्ट्रभाषा की भव्य इमारत खड़ी होगी। राष्ट्रभाषा और क्षेत्रीय भाषाएं एक दूसरे की पूरक है विरोधी नहीं।

Read More »

हिन्दी क्यों पढ़ते है

हिन्दी मात्र भाषा नही बल्कि सभी भाषाओं की धड़कन है। हिन्दी ने सभी भाषाओं को अंगीकार करके उनका मान बढ़ाया है। हिन्दी समाज को दिशा देने का कार्य करती है।
हिन्दी वैज्ञानिक भाषा है जो शरीर के विभिन्न अंगो कण्ठ, मूर्धन्य, तालव्य, ओष्ठय और दन्त आदि का प्रयोग करके बोली जाती है। जो अंगो की क्रियाशीलता के साथ उच्चारण को भी स्पष्ट बनाती है। रस और अलंकार हिन्दी को जीवन्त और भावपूर्ण बनाते है। इस भाषा की एक विशेष बात है कि इसे जैसा लिखा जाता है, वैसा पढ़ा भी जाता है।
हिन्दी भारत मे एक विषय के रूप मे पढ़ायी जाती है। जैसे कि अन्य विषय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और अन्य विषय आदि। जब हम किसी विषय को पढ़ते है तो उसका एक निश्चित उद्देश्य होता है। जीव विज्ञान ठीक से पढ़ लो तो डॉक्टर बन जाओगे और भौतिक विज्ञान व गणित पढ़ लो तो अभियन्ता बन जाओगे। हमें यह बताया जाता है। यह ज्वलन्त प्रश्न है और उसका उत्तर भी हमें ही खोजना है कि हिन्दी क्यों पढ़ायी जाती है?

Read More »

राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुर द्वारा के बच्चों ने ऑनलाइन मनाया हिंदी दिवस

कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश। राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुर द्वारा के बच्चों द्वारा ऑनलाइन हिंदी दिवस मनाया गया। भाषा अध्यापक और युवा कवि राजीव डोगरा विमल के प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी स्वरचित कविताएं लिखी और जो आज हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों और हिंदी वेब साइटों पर प्रकाशित हुई और साथ ही बच्चों ने सुंदर-सुंदर स्लोगन भी बनाएं। खुशबू, कशिश, सुहानी, गौरव, आकृति, साक्षी, संजना, राशि और पूजा ने अपनी सुंदर कविताओं के माध्यम से सभी को उत्साहित और आकर्षित किया। बच्चों के साथ भाषा अध्यापक राजीव डोगरा के लेख भी विभिन्न समाचार पत्रों और अखबारों में हिंदी दिवस के संबंध में लेख प्रकाशित हुए। मुख्य अध्यापक प्रवेश शर्मा ने सभी बच्चों और अध्यापकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी और संस्कृत अध्यापक अमींचंद ने अपने सुंदर भाषण के माध्यम से ऑनलाइन ही बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया।

Read More »

जनता का दम घोंटती अफसरशाही

– जनता की लाचारी पर मुंह चिढ़ा राजनीति को संरक्षण देते अफसरों से लोकतंत्र हो रहा कमजोर
– उन्नाव काण्ड में आरोपित आईएएस, आईपीएस अफसर हों या डाॅ. कफील पर रासुका का मामला, राजनीति के फेरे में दिखी अफसरशाही
पंकज कुमार सिंह-
कानपुर। पिछले दिनों प्रकाश में आया कि सीबीआई ने बहुचर्चित उन्नाव रेप काण्ड में आईपीएस अफसर नेहा पाण्डे और पुष्पांजलि सहित आईएएस अदिती सिंह और आईपीएस अष्टभुजा सिंह को दोषी करार दिया है। तत्कालीन भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के उन्नाव रेप केस मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने तत्कालीन डीएम समेत तीन आईपीएस और को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। सीबीआई ने चारों अधिकारियों को मामले में लापरवाही बरतने का दोषी माना है। यहां यह बात विचारणीय और सवालिया है कि तीन महिला अफसरों ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने से ही किनारा किया। सीबीआई ने चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है।

Read More »

कुलपति ने फिर कहा खत्म होगा एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति में हाईस्कूल इण्टर में अंकों की बाध्यता का नियम

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विभन्न संकायों/विभागों के शिक्षकों के  समूह ने बीएचयू के कुलपति प्रो राकेश भटनागर से  मिलकर ‘good academic record’ के नाम पर दसवीं व बारहवीं के 55% अंकों की अनिवार्यता को एसोसिएट प्रोफेसर की मूल्यांकन प्रक्रिया से पूरी तरह हटाये जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर कुलपति ने आश्वासन दिया कि यूजीसी 2018 की नियमावली को ध्यान में रखते हुए दसवीं व बारहवीं के अंकों को एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयन का आधार नहीं बनाया जायेगा। कुलपति ने साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को  इस संदर्भ में निर्देश दिया कि इस पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए ताकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह का व्यवधान न पड़े।

Read More »

तीन पीढ़ियों संग हिन्दी के विकास में जुटे हैं डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

हिंदी के विकास में निरंतर तत्पर हैं डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव की तीन पीढ़ियाँ, देश-विदेश में शताधिक सम्मान प्राप्त
लखनऊ, जन सामना। हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को ही संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद से हर साल इसे हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी को लेकर तमाम विद्वान, संस्थाएँ, सरकारी विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इन सबके बीच एक परिवार ऐसा भी है, जिसकी तीन पीढ़ियाँ हिंदी और हिंदी साहित्य की अभिवृद्धि के लिए निरंतर अपने लेखन के माध्यम से प्रयासरत हैं। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं सम्प्रति लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव के परिवार में उनके पिता राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ पत्नी आकांक्षा यादव और दोनों बेटियाँ अक्षिता और अपूर्वा भी हिंदी को अपने लेखन से लगातार नए आयाम दे रहे हैं। देश-विदेश में तमाम सम्मानों से अलंकृत यादव परिवार की रचनाएँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ रेडियो और दूरदर्शन पर भी प्रसारित होती रहती हैं। हिंदी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में इस परिवार का नाम अग्रणी है।

Read More »

भाजपा सरकार ने युवा नौजवानों के साथ छल किया – संजीव पाल

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। भाजपा ने युवा नौजवान लोगों के साथ छल किया है। आज युवा के पास बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं है। वहीं भाजपा सरकार इसके बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यह बात ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रसूलाबाद संजीव पाल ने अपने स्वागत समारोह के दौरान कही।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव पाल ने देश मे बढ़ रही बेरोजगारी मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताते हुए कहा कि भाजपा ने नौजवानों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर बेरोजगार बना दिया। जिसके कारण देश व प्रदेश के युवा वर्ग में आक्रोश देखा जा रहा है और इससे लगता है कि आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश से तो भाजपा का सूपड़ा ही साफ हो जाएगा।

Read More »

ऑनलाइन शिक्षा के विरोध में भूख हड़ताल धरना 6वें दिन भी जारी रहा

कानपुर नगर, जन सामना। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल(अनशन) 6वें दिन उर्सला अस्पताल की टीम जांच के लिए आयी दो आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट, कल की जांच सैम्पल रिपोर्ट मांगने पर गोलमाल जबाब दिया गया।
आज आंदोलन स्थल पर म्यूजिक वेल्फेयर एसोसिएसन के सदस्यों ने गीत संगीत के माध्यम से शासन और प्रसाशन को चेतावनी देने का काम किया।
गीत न चिट्ठी ना संदेश न जाने कौन सा संदेश न जाने कौन सा देश डीएम साहब कहा चले गये आंदोलन कारियो को आंदोलन स्थल पर हौसला बढाने के लिये पहुंची उद्योग व्यापर मण्डल की प्रदेश अध्यक्ष (महिला) आरती दीक्षित ने मौके पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा की मध्यमवर्गीय परिवारों के अभिवावकों के हक की लडाई हैं जो मशाल कानपुर में शास्त्री चौक पर जलाई गई है ये आग लगातार जलती रहेगी और उद्योग व्यापर मण्डल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के समर्थन से एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा कर अभिवावकों को न्याय दिलाया जाऐगा।

Read More »