Tuesday, May 5, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 184)

Jan Saamna Office

भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में विधायक के सहयोग से बनेंगी सात नई सड़के

भरवारी नगर की समस्या को लेकर विधायक हुए गंभीर 
नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को साफ सफाई  का विधायक ने दिया सख्त निर्देश
कौशाम्बी, दीपक कुमार। आज नगर पालिका परिषद भरवारी में विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने भरवारी के शहीद गुलाब से नगर एनडी कॉलोनी का भ्रमण किया। एनडी कालोनी से लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से व व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रही थी। विधायक संजय गुप्ता ने शिकायतों को ध्यान में रखते हुए मोहल्ले का दौरा किया और नगर के सड़कों के मरम्मती करण का निर्देश दिया है विधायक संजय गुप्ता ने भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में सात नई सड़कें बनाए जाने का भी आश्वासन जनता को दिया है उन्होंने कहा कि पूरे नगर को साफ सुथरा करने और सड़कों के निर्माण के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत है।

Read More »

समर्थ किसान पार्टी का नए सिरे से गठन, प्रेम चन्द्र केसरवानी फिर बने जिलाध्यक्ष

कौशाम्बी, विकास सिंह। समर्थ किसान पार्टी कौशांबी की नई जिला एवं प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने इस संबंध में जिला मुख्यालय मंझनपुर में जिला एवं जिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिले के हर एक ब्लॉक और हर क्षेत्र से लोगों का आना हुआ। बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि नए सिरे से पार्टी की जिला एवं प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन किया जाए। जिसपर सभी मौजूद लोगों ने सहमति जताई। नई कार्यकारिणी के गठन के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से एक बार फिर प्रेम चन्द्र केसरवानी को पार्टी का कौशांबी जिलाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार जिला महासचिव पद पर ठाकुर राजवंत सिंह को चुना गया।

Read More »

जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

डीएम को एआरटीओ प्रशासन सहित अन्य कई कर्मचारी मिले नदारत, मांगा स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी ने अकबरपुर कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने जिला उप सम्भागीय कार्यालय(एआरटीओ) का 10ः45 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन समेत कई कर्मचारी नदारत मिले तथा जिलाधिकारी ने एआरटीओ प्रवर्तन कक्ष में रख रखाव अस्त्र व्यस्त मिला तथा साफ सफाई भी न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की तथा एआरटीओ प्रशासन समेत सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है वहीं दोबारा जांच में खामियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी जायेगी।

Read More »

छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु संशोधित समय सारणी हुई निर्गत

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार करने सत्यापन, लाॅक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु संशोधित समय सारणी निर्गत की गई है।
उन्होंने उक्त के क्रम में जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों को जानकारी देते हुए बताया है कि संशोधित समय सारणी के अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। संशोधित समय सारणी छात्रवृत्ति की वेबसाइट स्कॉलरशिप डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

Read More »

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवाओं को बना रही है आत्मनिर्भर

राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवकों की बेरोजगारी की समस्या दूर करने और प्रदेश के हुनरमंद व कर्मठ युवाओं को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है। इस योजना का मुख्य उदद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना उद्योग शुरू कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 25 लाख रू0 तक एवं सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख रू0 तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसमें राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान लाभार्थी को उपलब्ध कराया जाता है, जो कि उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 6.20 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु रु0 2.50 लाख तक देय होता है। जो उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जाता है।

Read More »

सिपाही अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं पाएंगे – क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह द्वारा आज थाना रसूलाबाद का अर्ध वार्षिक/मानसून निरीक्षण किया गया जहां उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने कार्य के प्रति सजग रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी पुलिस को न्याय प्रिय कार्य करने के लिए किसी रैंक की आवश्यकता नहीं है। बीट के सिपाहियों को अपने क्षेत्रों के हर अच्छे खराब आचरण वाले व्यक्तियों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए साथ ही कही कोई विवाद की स्थितियां हो तो विवाद करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने में कतई संकोच नही करना चाहिए।

Read More »

आश्रम ने किया ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश

जातिवादी ताकतों के खिलाफ आवाज़ उठाकर न्याय की लड़ाई लड़ने और ढोंगी बाबाओं के आश्रम में चल रहे गलत कामों को उजगार कर उनका असली चेहरा दुनिया के सामने पेश करती है बॉबी देओल की आश्रम सीरीज -डॉo सत्यवान सौरभ
प्रकाश झा की नई वेब सीरीज आश्रम 28 अगस्त को रिलीज हो चुकी है, इस सीरीज के जरिए प्रकाश झा आधुनिक जमाने के बाबाओं और संत-महात्माओं की कहानी लोगों के सामने पेश करने में कामयाब हुए है . इस सीरीज के जरिए बॉबी देओल भी डिजिटल डेब्यू कर गए हैं. वेब सीरीज में असली सच को दिखया गया है कि किस तरह एक बाबा आम लोगों से लेकर राजनीति के गलियारों तक अपना रसूख रखता है.
बाबाओं को किस तरह हमारे देश में भगवान का दर्जा दिया जाता है, इस सीरीज में दिखाया गया है,ढोंगी बाबाओं के द्वारा कैसे लड़कियों और औरतों के साथ होने वाले अत्याचार से लेकर उनकी रहस्यमयी दुनिया को भी उजागर किया जाएगा.

Read More »

सैफ अली खान एक बार फिर जबरदस्त खलनायक के रूप में नज़र आएंगे

सैफ अली खान ने ओम राउत के निर्देशन में तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर में अपने वीभत्स खलनायक प्रदर्शन से ऑडियंस को चौंका दिया था. अब, वह आदिपुरुष में भारत के सबसे बड़े खलनायक के रूप में सामने आने के लिए एक दम तैयार हैं, इस महाकाव्य में तान्हा जी के बाद तीन तिकड़ी – सैफ अली खान, ओम राउत और भूषण कुमार का दूसरा सहयोग एक बार फिर देखने को मिलेगा. सैफ को इस शानदार कहानी में मुख्य विलन की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया है – जो इसमें खतरनाक, घातक और क्रूर नज़र आ रहे हैं.
अभिनेताओं की उम्र के इस पढ़ाव के बारे में बात करे तो, सैफ ने फिल्मों में अपने शक्तिशाली विकल्पों की बदौलत अपने लिए पूरी तरह से एक अलग जगह बना ली है. इस समय में जहां कांसेप्ट और कंटेंट पर कई फिल्में नए स्टैंडर्ड स्थापित कर रही हैं, ऐसे में नवाब नए-नए प्रयोग करने के लिए तैयार रहते हैं. साथ ही, एक कलाकार के रूप में उनका अभिनय और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति ने उन्हें सभी प्रकार की भूमिकाओं के लिए एक आदर्श बना दिया है.

Read More »

भाजपा सरकार द्वारा बिजली मूल्यवृद्धि के प्रयास के विरुद्ध समाजवादियों का सत्याग्रह

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। गुपचुप ढंग से बिजली दर स्लैब में बदलाव करके बिजली की कीमतें बढ़ाने का सरकार पर आरोप लगाते हुए आज समाजवादियों ने शास्त्री नगर में हाथों में बिजली के तार, बल्ब व बिजली बिल की प्रतियां, पोस्टर आदि लेकर सत्याग्रह करते हुए बिजली की कीमतें कम करने की मांग की। सपा व्यापार सभा व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के सदस्यों ने सपा व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सत्याग्रह करते हुए कहा की यदि बिजली दरों के स्लैब में बदलाव का प्रस्ताव मंजूर हुआ तो अकेले कानपुर के 4 लाख कनेक्शन धारियों की बिजली महंगी होगी जिसको की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More »

हंसता बचपन : हाथों में किताबो की जगह बेरोजगारी का कटोरा

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। कोरोना महामारी के चलते गरीबो के सामने रोजी रोटी की विकराल समस्याएं खड़ी हो गयी है अब आलम यह देखा जा रहा कि छोटे-छोटे बच्चों को भी बाहर सड़को पर निकल कर भीख मांगने को मजबूर होते देखा जा है।
पेट की भूख और परिवार की आहें जो न कराएं कम है। बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से हर कोई परेशान है। इस चित्र में देखा जा रहा प्यारा सा बालक हाथ में सर्प की पिटारी लिए अपने पेट की भूख को शांत करने के लिए घर-घर घूम-घूम कर सर्प को दिखा कर लोगो से पैसे मांग रहा है जिसमे भी कुछ लोग देते कुछ ताने मारकर उसकी गरीबी का मख़ौल उड़ाते हैं।

Read More »