शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र सविता। अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने मैथा तहसील क्षेत्र में भृमण कर किसानों की समस्याये सुन अधिकारियों को समस्याये निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद ने क्षेत्र में भृमण कर औरंगाबाद, खखरा, भेवान, जसापूर्वा, मैथा पहुंच किसानों को हो रही समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर अलाधिकरियो को तत्काल समस्या को निराकरण करने के निर्देश दिए है। औरंगाबाद में जैसे ही पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर शिकायत पत्र सौप कार्यवाही की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य प्रेम सागर वर्मा ने सांसद को शिकायत पत्र देकर हवाई पट्टी के किनारे बाउंड्री के किनारे सूपा नाला बनवाए जाने की मांग की साथ ही नहर में कुलावा नंबर 167, 12 इंच को हटाकर 4 इंच व्यास के कुलावा रखवाये जाने की मांग की साथ ही भेवान माइनर की पटरी पर सफाई कराये जाने की मांग की है।
Jan Saamna Office
रसूलाबाद में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से हड़कम्प
परगनाधिकारी अंजू वर्मा ने बढ़ते मरीजो की संख्या पर जनता से सावधानियां बरतने की अपील
महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ लोकेश शर्मा ने मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील
स्वास्थ केंद्र की आपात कालीन सेवाएं छोड़ 48 घण्टे के लिए जनसेवाये बन्द व थाना रसूलाबाद के आम रास्ते सील तहसील भी सील
क्षेत्र में अब तक 39 मरीज पाए गये 28 उपचार के सकुशल घरों को वापस
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। परगना अधिकारी रसूलाबाद अंजू वर्मा के निर्देश पर रसूलाबाद तहसील मुख्यालय पर स्वास्थ विभाग द्वारा जनता में कोरोना को लेकर किये जा रहे रैपिड एंटीजन किट टेस्ट में तहसील के एक लेखपाल सहित नगर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर परगना अधिकारी ने 48 घंटे के लिए तहसील मुख्यालय पर आवागमन को बंद कर सैनिटाइज कराए जाने के निर्देश नगर पंचायत को कर दिए है। नयाब तहसीलदार मनोज रावत ने तहसील परिसर में घूमकर जनता के टेस्ट कराये।
उल्लेखनीय है कि रसूलाबाद क्षेत्र में जनता द्वारा कोरोना के बचाव के उपायो की घोर उपेक्षा के कारण दिनों दिन बढ़ते मरीजो की संख्या से स्थानीय प्रशासन बेहद ही चिंतित देखा जा रहा है। अब तक यहां कुल 39 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके है लेकिन कोरोना के कम स्तर के संक्रमण के कारण प्राथमिक उपचार के बाद 28 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को सकुशल जा चुके है।
गांधी परिवार के अलावा कुछ और सोंच ही नहीं सकते कांग्रेसी
राजनीति करना सामान्य लोगों के वश की बात नहीं है। इसमें मोटी चमड़ी वाले लोग ही टिक सकते हैं। सीधे-सीधे कहें तो जिन्हें मान-अपमान की न पड़ी हो, ऐसे ही लोग राजनीति में पैर जमा सकते हैं। राजनीति में अपनी इच्छा और संवेदनाओं का गला घांट कर चलना पड़ता है। क्योंकि राजनीति में सामने वाले की अपेक्षा साथ वाला पहले चोट पहुंचाता है। इसलिए अगर आप सचेत नहीं रहते तो आपके साथ वाला ही आपको पीछे धकेल देगा। जिसकी कसक आपको पूरी जिंदगी रहेगी।
कोग्रेस की भी हालत इस समय कूछ ऐसी ही है। कांग्रेस में इस समय जो घमासान चल रहा है, उसके पीछे कांग्रेस के ही वफादार माने जाने वाले 23 लोगों ने कांग्रेस का नेतृत्व बदलने के लिए एक पत्र जो लिख दिया। वह पत्र अब कांग्रेस में लेटरबम के रूप में साबित हुआ है। जिसकी वजह से कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलानी पड़ी। पर इसका कोई फायदा नहीं हुआ। क्योेंकि हुआ वही, जो पहले से तय था या जो पहले से था। यानी कि कोंग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं और आगे भी वही रहेंगी। कांग्रेस की जो रीति-नीति वर्षों से चली आ रही है, उसे जानने वालों को पहले से ही पता था कि जैसा पहले से था, वैसा ही आगे भी रहेगा। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है, पर दिक्कत गांधी परिवार की नेतागिरी पर पड़ने वाली यह बात निश्चित है।
कांग्रेस में अध्यक्ष बदलने का घमासान लेटरबम से हुआ, जिसे 23 नेताओं ने हस्ताखर के साथ लिखा था। इन नेताओं में गुलामनबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, शशि थरूर, विवेक तन्खा, मुकुल वासनिक, जतिन पसाद, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, एम वीरप्पामोइली, पृथ्वीराज चैहाण, पी जे कुरियन, अजय सिंह, रेणुका चैधरी, मिलिंद देवड़ा, राज बब्बर, अरविंद सिंह लवली, कौल सिंह ठाकुर, अखिलेश प्रसाद सिंह, कुलदीप शर्मा, योगानंद शास्त्री, संदीप दीक्षित आदि के शामिल होने की बाात कही जा रही है। सोनिया गांधी को लिखे इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि कांग्रेस जैसी पार्टी को पूर्णकालीन और प्रभावी नेतृत्व की जरूरत है। पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष से चल रही है, जिससे पार्टी का मनोबल टूट रहा है, साथ ही साथ इस पत्र में यह भी कहा गया है कि पार्टी इस समय देश में वजूद खोती जा रही है। इसलिए पार्टी के नेताओं को आत्मवलोकन करने की जरूरत है। इस समय पार्टी की कमान सीमित लोगों के हाथों में है। इसका विकेन्द्रीकरण करने की जरूरत है। इसके अलावा राज्य में पार्टी को मजबूत करने के साथ हर जगह संगठन को मजबूत करने के लिए चुनाव की मांग की गई है।
कोविड मरीजों का प्रतिदिन लिया जाये हाल चाल: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में बीती रात्रि कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेटी की दैनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोविड-19 के तहत कोरोना बचाव संबंधी किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी।
बैठक में सर्वप्रथम विगत 24 घण्टे के परिणामों की चर्चा की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया 20 परिणाम धनात्मक है तथा एक मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है, एक मरीज के बारे में जानकारी ली जा रही है तथा उसने पता गलत है लिखाया था एफआईआर करायी गयी है तथा 18 मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि होम आईसोलेशन में रखे जाने वाले मरीजों का त्वरित रूप से आरआरटी द्वारा जांच तीन-चार दिन के अन्दर करा ली जाती है। कान्टैक्ट ट्रेसिंग 72 घण्टे के अन्दर होने के सापेक्ष 24 घण्टे में ही कर ली जाती है। आईसीसी द्वारा होम आसोलेशन मे प्रत्येक व्यक्ति से नोडल अधिकारी द्वारा उसके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रतिदिन जानकारी ली जाती है तथा समस्या बताये जाने पर उसका समाधान भी कराया जाता है तथा कुल 23 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कानपुर पुलिस लाइन हादसा: 1 करोड़ मुआवजा सहित अन्य मांग
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने कल कानपुर नगर के पुलिस लाइन्स के बैरक की छत गिरने से सिपाही अरविन्द सिंह की मौत तथा तीन अन्य सिपाहियों के घायल होने के मामले में मृतक सिपाही के परिवार को सेवा संबंधी अन्य देयक के साथ सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये तथा घायलों को 5-5 लाख का मुआवजा दिए जाने का अनुरोध किया है।
अपर मुख्य सचिव गृह तथा डीजीपी, यूपी को भेजे अपने पत्र में अमिताभ ने कहा कि सामने आई जानकारी अनुसार इस बैरक के जर्जर होने की कई बार शिकायत की गयी किन्तु इन शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इन स्थितियों में लापरवाही हेतु उत्तरदायी व्यक्तियों पर कार्यवाही किया जाना न्यायसंगत होगा।
साथ ही अमिताभ ने इस घटने के मद्देनज़र प्रदेश के सभी पुलिस आवासों से उनकी मौजूदा स्थिति के संबंध में फीडबैक प्राप्त कर उनके रहने लायक होने के संबंध में निर्णय लेने का भी अनुरोध किया है ताकि ऐसी किसी घटना की पुनरावृति नहीं हो।
जेल में फांसी पर झूलता मिला कैदी
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद की जिला जेल में रविवार देर रात एक कैदी पंकज यादव पुत्र रमेश चंद ग्राम कुकरकाट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगा ली। जिसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुँचे परिजनों ने युवक के नाबालिग होने के साथ पुलिस विभाग की लापरवाही की बात कही। इस मामले में जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल मैन्युअल के अनुसार उम्र तय होती है। वहीं उन्होंने बताया कि जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी जांच के बाद उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि पंकज छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार होकर इटावा जिला जेल लाया गया था।
आधी दलित आबादी सरकारी योजनाओं से महरूम
दिव्यांगों को नहीं मिले शौचालय और आवास
प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। केंद्र सरकार ने स्वच्छता को लेकर स्वच्छ भारत अभियान चलाया लेकिन जमीनी हकीकत इस अभियान से बिल्कुल अलग है। इसका एक उदाहरण विकासखंड भगवतपुर के ग्राम अहमदपुर पावन में देखने को मिलता है जहां सफाई कर्मचारी कभी कभार आते हैं वह भी खानापूर्ति करने के लिए। बारिश के दिनों में यहां समस्या और भी भयावह हो जाती है। बारिश के बाद गलियों में सड़कों पर पानी जमा हो जाता है और इसमें सीवर का भी गंदा पानी मिल जाता है। जिससे पूरे मोहल्ले में गंदगी फैली रहती है। सड़के टूटी फूटी है और नालियों का अभाव है। क्या बूढ़े क्या बच्चे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपको बता दे कि केंद्र सरकार खुले में शौच को बंद कराने के लिए जहां एक ओर देश का पैसा पानी की तरह बहा रही है वहीं दूसरी ओर ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों व प्रधानों की मिलीभगत से इसमें भी बड़ा खेल किया जा रहा है।
विद्युत कर्मी का ₹20 हजार की रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। रुपये लेते हुए विद्युत कर्मी हुआ कैमरे में हुआ कैद, विद्युत विभाग में फैला भ्रष्टाचार हुआ उजागर, बिजली मीटर की रीडिंग (लोड) कम करने के लिए जेई के नाम पर ₹20 हजार रुपये लेते हुए विद्युत कर्मी हुआ कैमरे में कैद।
ऊपर अधिकारियों तक पैसा पहुंचाने की बात कर रहा विद्युत कर्मी वीडियो में, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित को धमका रहे विद्युत विभाग के कर्मी। हाथरस के गाँव भोपतपुर हाथरस जंक्शन बिजली घर का बताया जाता है अनीस नाम का विद्युत कर्मी।
एनयूजे-आई का राष्ट्रीय अधिवेशन 11 सिंतबर को
सौ से ज्यादा शहरों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी चर्चा
बेरोजगार हुए पत्रकारों को आर्थिक सहायता देने की मांग
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। इंटरनेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के 11 सितंबर 2020 को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में दो हजार से ज्यादा पत्रकार हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में मीडिया जगत की प्रमुख समस्याओं पर विचार किया जाएगा। एनयूजे-आई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई एक दिवसीय बैठक में कोरोना काल में अखबार और चैनलों से निकाले गए पत्रकारों को केंद्र और राज्य सरकारों से आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। बैठक में बताया गया कि बड़ी संख्या में पत्रकारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। पत्रकारों को खराब आर्थिक हालत के कारण आत्महत्या भी करनी पड़ी हैं।
एनयूजे-आई के अध्यक्ष रासबिहारी की अध्यक्षता और महासचिव प्रसन्ना मोहंती के संचालन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में कोषाध्यक्ष डा.अरविन्द सिंह, उपाध्यक्ष भूपेन गोस्वामी (गुवाहाटी), पुण्यमराजू ( विजयवाड़ा), प्रदीप तिवारी (भोपाल), रामचन्द्र कन्नौजिया (हरिद्वार), सैयद जुनैद (श्रीनगर), सचिव कमलकांत उपमन्यु (मथुरा), पंकज सोनी (जयपुर), कंडास्वामी (चेन्नई), प्रशांत चक्रवर्ती ( अगरतल्ला) ने हिस्सा लिया। बैठक में तय किया गया कि सभी राज्यों की राजधानियों के साथ प्रमुख शहरों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पत्रकार हिस्सा लेंगे।
किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डा0 ब्रम्हदेव राम तिवारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में किसानों को पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने वर्तमान में खरीफ की फसलों का अच्छादन अधिक होने के दृष्टिगत कृषकों के मध्य खाद, की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को समय पर यूरिया की खाद की आपूर्ति की जाये। उन्होंने डी0बी0टी0 पोर्टल पर उर्वरकों की बिक्री हेतु एक्नाॅलेमेन्ट की व्यवस्था की गयी है, इसके अन्तर्गत वास्तविक क्रेता का नाम दर्ज हो। उन्होंने खाद का वितरण सभी कृषकों को कराये जाने के साथ निर्देशित किया कि किसानों से उर्वरक का निर्धारित मूल्य ही लिया जाये तथा सभी किसानों को खाद की उपलब्धता कराये जाने के संबंध में जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सहकारी समितियों सहित जनपद के सभी क्षेत्रों की थोक व फुटकर खाद विक्रेताओं की दुकानों में यूरिया खाद उपलब्ध रहे, जिससे जनपद के समस्त क्षेत्रों में उर्वरक की मांग के अनुसार किसानों को खाद मिल सके।
Jansaamna