कानपुर। संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में घंटाघर स्थित लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत और गोरखपुर में मनीष गुप्ता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। जानकारी देते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि सभी मृतकों की तस्वीर लगाकर उनके समक्ष कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jan Saamna Office
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी जश्ने चिरागा पूरी शानो शौकत से मनाएंगे
कानपुर। कुल हिंद जमीअतुल आवाम के तत्वधान में अकबर आजम हाल रजवी रोड पर 12 रबी उल अव्वल के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी जश्ने चिरागा रोशनी जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब की अध्यक्षता में व महामंत्री महबूब आलम के नेतृत्व में शहर के उलेमा मुफ्ती कारी धर्मगुरु बुद्धिजीवियों जुलूस जश्न चिरागा में शामिल होने वाली अंजुमन ओके जिम्मेदारों के संग बैठक की गई।
राविपा के समस्या समाधान शिविर में बड़ी संख्या में पीड़ित दर्ज करवा रहे है शिकायत
कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग, विधवा, बृद्ध व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में विकलांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह का पंजिकरण, बैटरी चलित ट्राई साईकिल, विकलांग पेन्शन, रेलवे यूनिक कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना के फार्म भरे गये| सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
जूनियर हाई स्कूल मोहाना में अमरनाथ गुप्ता की विदाई समारोह आयोजित
कानपुर। जूनियर हाई स्कूल मोहाना में अमरनाथ गुप्ता स0अ0 के स्वैक्षिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का भव्य आयोजन दिनेश संखवार प्रधानाध्यापक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार मौजूद रहे। BEO ने दीप प्रज्वलन करके माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मानित पण्डित गया प्रसाद मिश्रा ने की।
गांव गांव जाकर कराया जा रहा है वैक्सीनेशन
वैक्सिनेशन शिविर में बिना मास्क,बिना ग्लब्स और बिना सेनेटाइजर के दिखे चिकित्सक
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। गांवों में चल रहे टीकाकरण अभियान में लोगों को लाने की जिम्मेदारी आशा और एएनएम की है, लेकिन उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी वैक्सीन कैंप में लोग क्यों नहीं आ रहे हैं, आखिर उन्हें झिझक क्यों है?
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में वायरस ग्रामीण भारत में फैल गया था और गांवों में कोविड के कई मामले सामने आ रहे थे।ग्रामीण आबादी का टीकाकरण करने के लिए सरकार गांवों में नि:शुल्क टीकाकरण शिविर लगा रही है, कई गांवों में तो दूसरी, तीसरी बार भी शिविर लगाया गया लेकिन फिर भी लगभग 200 की ही संख्या पहुंचती हैं वैक्सिनेशन के लिए।
टर्मलोन योजना के अन्तर्गत साक्षात्कार 18 अक्टूबर को विकास भवन में
कानपुर नगर। पी०एन० सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0, लखनऊ द्वारा संचालित टर्मलोन योजना के अन्तर्गत इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे, इस योजना के तहत जिन व्यक्तियों ने आवेदन किया है, उन्हे सूचित किया जाता है कि साक्षात्कार हेतु दिनांक 18 अक्टूबर, 2021 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे विकास भवन, सभागार कानपुर नगर में अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Read More »खेल के आयोजन से जागती है सकारात्मक सोच
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। शुक्रवार को ग्राम पंचायत पट्टी रहस कैथवल में आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में अमृत क्रीड़ा महोत्सव के अंतर्गत दलापुर 16 बीघे मैदान में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न प्रकार की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, कबड्डी, बालीवाल इत्यादि मैचों का आयोजन महिला व पुरुष वर्ग में अलग अलग वर्ग में किया गया। जिसमें अंडर सिक्सटीन व फ्री कैटेगरी में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया।
शाकाहार क्यों?
कुछ लोग के मन में हमेशा एक द्वंद होता रहता हैं कि क्या खाया जाए, शाकाहार या मांसाहर इनका हल ये पढ़ने के बाद अपने आप समझ आ जायेगा। ग्लोबल शाकाहार दिन के उपलक्ष में ये तथ्य समझना जरूरी हैं।
मांसाहारी कभी कभी शाकाहारी लोगो को घासफूस खाने वाला कहते हैं, उसके विपरीत शाकाहारी लोग मांसाहारी लोगो को प्राणियों के प्रति क्रूर कहते हैं। लेकिन सब को अपने आहार का चयन करने का हक हैं लेकिन शाकाहार के फायदों को जानना भी आवश्यक हैं। दुनिया की 740 करोड़ की जनसंख्या में 50 करोड़ लोग ही पूरी तरह से शाकाहारी हैं ऐसा फ्रेंड्स ऑफ अर्थ संस्था का कहना हैं।संस्था के मुताबिक शाकाहारियों को अल्प संख्यक कह सकते हैं। इसी संस्था के मुताबिक 2014 में किए गए मीट एटलस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा शाकाहारी बसते हैं। भारत में 31% लोग शाकाहारी हैं। अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के नए रिसर्च के मुताबिक अगर शाकाहार को बढ़ावा मिले तो धरती को ज्यादा स्वस्थ, ज्यादा ठंडा और ज्यादा दौलतमंद बनाया जा सकता हैं।
कच्चे तेल के आयात पर बढ़ती निर्भरता भविष्य की तीव्र विकास गति क्षमता को बाधित कर सकती हैं
एथेनॉल, बायोडीजल, कंप्रेस्ड बायोगैस जैसे घरेलू इंधन के विकास में उर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने की क्षमता कर तीव्रता से दोहन ज़रूरी – एड किशन भावनानी
वैश्विक रूप से गहराते जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से चिंतित विश्वके हर देश ने अपने – अपने देशों में इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाते हुए अपनी नीतियों और योज़नाओं के माध्यम से उपायों पर कार्य करना शुरू कर दिया है, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा और पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव डालने वाले मानवीय सुविधाओं की आदत बन चुके संसाधनों का पर्यायवाची साधन जुटाने पर अनेक देश काम कर रहे हैं। जैसे पेट्रोल डीजल इत्यादि उत्सर्जन कार्बन के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है और उस देश की आर्थिक स्थिति व्यवस्था भी गड़बड़ा जाती है क्योंकि इसके लिए कच्चे तेल, गैस पर बाहरी देशों पर निर्भरता विकास की क्षमता को बाधित करती है।…
बेहतर विद्युत आपूर्ति देने हेतु और बिजली के बचत के लिए एक बड़ी पहल
स्मार्ट सिटी कानपुर द्वारा विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, कानपुर की जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने हेतु और बिजली के बचत के लिए एक बड़ी पहल
कानपुर नगर। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार नई तकनीकों का उपयोग करके जहां भी संभव हो ’स्मार्ट सिटी द्वारा विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने हेतु और बिजली के बचत के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन कानपुर ने कानपुर शहर में विद्युत आपूर्ति स्काडा (पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण) की एक नई परियोजना शुरू की है।
आज आयुक्त ने आईआईटी कानपुर में विद्युत आपूर्ति स्काडा परियोजना के बैकअप कंट्रोल सेंटर का दौरा किया जहां नया कमान और नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है।
Jansaamna