पहल : डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने हेतु वाराणसी में 9026632633, 9454777544 पर करें फोन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत शुरू किए गए ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने ‘समृद्ध सुकन्या-समृद्ध समाज’ अभियान चलाया है। इसके तहत विभाग अब हर घर में पहुंचेगा। इस संबंध में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सभी मण्डलाधीक्षकों के साथ वीडियो-कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग कर निर्देश दिए।
Jan Saamna Office
‘सोचो और खेलो’ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शिवराजपुर/कानपुर। विनोदनी देवी कैलाश नाथ स्मारक इंटर कॉलेज में सोचो और खेलो ‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। विनोदनी देवी कैलाश नाथ स्मारक इंटर कॉलेज जिंदपुर में वृहस्पतिवार को सोचो और खेलो ‘ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 91.2 एफएम रेडियो वक्त की आवाज के रेडियो उद्घोषक हरी पांडेय के द्वारा आयोजन हुआ। जिसमें तीन राउंड हुए सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित हर विषय के पांच – पांच प्रश्न तीन टीमों से पूछे गए दूसरे राउंड में पहली नंबर पर रही टीम बाहर हो गयी।
ग्राम पंचायत समायूं एवं कहिंजरीखुर्द में उपप्रभागीय वन अधिकारी ने किया निरीक्षण
बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना बेमानी: अशोक चंद्रा उपप्रभागीय वन अधिकारी
रसूलाबाद/कानपुर देहात। वृक्षारोपण कराने को वर्ष 2018 की शिकायत पर बुधवार को उपप्रभागीय वन अधिकारीे अशोक चंद्रा और रसूलाबाद क्षेत्र के वन दरोगा मोहित श्रीवास्तव ने 03 वन सुरक्षा वाचक के साथ में ग्राम समायूं से पहाड़ीपुर एवं ग्राम पोवा से कहिंजरी तक सड़क के दोनो किनारे प्लांटेशन कराने के लिये निरीक्षण किया। वृक्षारोपण कितना पुनीत कार्य है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हमारे लिए प्राणवायु आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना बेमानी है।
NTPC द्वारा एल-2 अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का हुआ लोकार्पण
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश से जिन ऑक्सीजन प्लांटों को देश को समर्पित किया उनमें एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा एल-2 अस्पताल लालगंज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट भी शामिल रहा।इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए एनटीपीसी द्वारा एल-2 अस्पताल में समारोह का आयोजन किया गया।सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा एनटीपीसी ऊंचाहार के मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने 45 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए मेगा लोकार्पण मिशन को एक नया आयाम दिया।
समस्त विकास खण्ड मुख्यालय में विधिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे
कानपुर नगर। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी0डी0), कानपुर नगर, श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 से दिनांक-14 नवम्बर, 2021 तक “आजादी का अमृत महोत्सव” के दौरान सामान्यजन को जागरुक करने के उद्देश्य से विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक सहायता/विधिक जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
Read More »10 वर्ष तक की अपनी बिटिया के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में करें निवेश
लखनऊ। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ व समृद्ध सुकन्या, समृद्ध समाज के तहत प्रधानमंत्री, भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से सुकन्या समृद्धि योजना प्रमुख है जिसमें देश की बेटियों की उच्च शिक्षा और शादी के लिये बचत करने के लिहाज से 0-10 वर्ष तक की बालिकाओं का न्यूनतम धनराशि रु0 250/- से सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है। उपरोक्त खाते में 14 वर्ष तक प्रत्येक वर्ष न्यूनतम धनराशि रु0 250/- व अधिकतम धनराशि रु0 1,50,000/- जमा कर सकते हैं। प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिये ब्याज का निर्धारण भारत सरकार द्वारा किया जाता है व वर्तमान में भारत सरकार द्वारा ब्याज दर 7.6% निर्धारित किया गया है।
विश्व हिंदू परिषद मतांतरण के खिलाफ बने राष्ट्रीय कानून राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
इटावा। विश्व हिन्दू परिषद का यह सुविचारित मत है कि देश में ईसाई मिशनरियों तथा मुस्लिम मौलवियों द्वारा दीर्घकाल से किये जा रहे अवैध मतान्तरण को रोकने के लिये एक कठोर केन्द्रीय कानून बनाने की प्रबल आवश्यकता है। विगत् में संविधान सभा के सदस्यों ने भी मतान्तरण की बढ़ती गतिविधियों के प्रति समय-समय पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इन्हें रोकने के लिये केन्द्रीय कानून बनाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किये थे। उस समय संविधान निर्माताओं ने आवश्यकता पड़ने पर कानून बनाने का आश्वासन भी दिया था।
उबटन से त्वचा की रक्षा
उबटन लगाने से किसी प्रकार का चर्मरोग नहीं होता तथा त्वचा स्वच्छ, कोमल और स्निग्ध बनी रहती है। उबटन का प्रयोग हर मौसम में किया जा सकता है। मगर सर्दी के मौसम में उबटन लगाने से त्वचा रुखी नहीं होती है, फटती नहीं, शरीर निरोगी और कांतिमय रहता है।
उबटन में महीन पिसी सरसों, चिरौंजी, पिस्ता, मूंग, हल्दी, बेसन, जौ का आटा आदि का उपयोग किया जाता है। उबटन के लिए इनका चूर्ण लेकर पानी में घोल तैयार कर शरीर पर मालिश करनी चाहिए। इसके बाद सरसों का तेल लगाकर छुड़ा लें और स्नान कर लें।
सेहत के रखवाले हैं लाल फल-सब्जियां
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं फल-सब्जियां, पर अगर इनका रंग हो लाल तो बढ़ जाता है कमाल-
टमाटर
अगर लाल रंग के पोषक तत्व की बात की जाए तो वह है लाइकोपीन। टमाटर में यह सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। प्रोस्टेट कैंसर को रोकने के साथ ही लाइकोपीन विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करता है। इसमें पाए जाने वाले कई तरह के मिनरल्स, विटामिन ए, सी और के इम्यून सिस्टम, स्किन प्रॉब्लम और आंखों को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें कॉपर, फॉलेट, पोटैषियम जैसे लाभकारी तत्व भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने और धमनियों की सुरक्षा के साथ ही ब्लड शुगर को भी संतुलित रखने के लिए जरूरी होते हैं।
चरित्र-निर्माण का आधार है संस्कार
विचार मानव चरित्र के प्रकाशक हैं, पर तब जबकि वे आचरण से घुल-मिल गए हों। मनुष्य का चरित्र विचार और आचार दोनों से मिलकर बनता है। संसार में बहुत से ऐसे लोग पाए जा सकते हैं जिनके विचार बड़े ही उदात्त, महान एवं आदर्षपूर्ण होते हैं। लेकिन उनकी क्रियाएं तदनुरुप नहीं होती। विचार पवित्र हों और कर्म अपावन तो यह सच्चरित्रता नहीं हुई। इसी प्रकार बहुत से लोग ऊपर से बड़े ही सत्यवादी, आदर्शवादी और धर्म कर्म वाले दिखते हैं, किंतु उनके भीतर कलुशपूर्ण विचारधारा बहती रहती है। इन्हें भी सच्चे चरित्रवाला नहीं माना जा सकता। सच्चा चरित्रवान वही माना जाएगा और वास्तव में वही होता भी है, जो विचार और आचार दोनों को समान रुप से उच्च और पुनीत रखकर चलता हो।
Read More »
Jansaamna