Friday, May 8, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 708)

Jan Saamna Office

राष्‍ट्रपति 2017 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार प्रदान करेंगे

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद कल राष्‍ट्रपति भवन में विशेष अलंकरण समारोह में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार, 2017 प्रदान करेंगे।
संगीत नाटक अकादमी की सामान्‍य परिषद, भारत सरकार के संस्‍कृति मंत्रालय की स्‍वायत्र संस्‍था राष्‍ट्रीय संगीत, नृत्‍य और नाटय अकादमी ने 8 जून, 2018 को इम्‍फाल (मणिपुर) में अपनी बैठक में संगीत, नृत्‍य, थिएटर, पारंपरिक / लोक / जनजातीय, संगीत / नृत्‍य / थिएटर / कठपुतली कला तथा कला के क्षेत्र में समग्र योगदान / छात्रवृत्ति के क्षेत्रों में 42 कलाकारों का चयन संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार 2017 के लिए किया था। 42 कलाकारों में एक संयुक्‍त पुरस्‍कार विजेता हैं।
संगीत के क्षेत्र में अकादमी पुरस्‍कार 2017 के लिए 11 जाने माने कलाकार- कलाकार चुने गये हैं। ये कलाकार हैं – ललित जे राव – हिन्‍दुस्‍तानी गायन, उमाकांत गुन्‍देचा और रमाकांत गुन्‍देचा (गुन्‍देचा बंधु) (संयुक्‍त पुरस्‍कार) – हिन्‍दुस्‍तानी गायन, योगेश समसी हिन्‍दुस्‍तानी वाद्य – तबला, राजेन्‍द्र प्रसन्ना – हिन्‍दुस्‍तानी वाद्य – शहनाई / बांसुरी, एम.एस. शीला – कर्नाटक गायन, सुमा सुधीन्‍द्र – कर्नाटक वाद्य – वीणा, तिरूवरूर वैद्यनाथन – कर्नाटक वाद्य – मृदंगम, शशांक सुब्रमणयम – कर्नाटक वाद्य – बांसुरी, मधुरानी – सुगम संगीत, हेमंती शुक्‍ला – सुगम संगीत, गुरनाम सिंह –– गुरबानी हैं।

Read More »

आयुष मंत्री कल नई दिल्‍ली में राज्‍यों के आयुष और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों के सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। आयुष मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में राज्‍यों के आयुष एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों का सम्‍मेलन आयोजित करेगा। आयुष क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श में भाग लेने के लिए राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के आयुष और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों के साथ-साथ वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी इस सम्‍मेलन में आमंत्रित किया गया है। सम्‍मेलन के जिन मुख्‍य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, उनमें शामिल हैं – राष्‍ट्रीय आयुष मिशन, आयुष्‍मान भारत में आयुष सेवाओं का समन्‍वय, औषधीय पौधे, आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्‍योपैथी शैक्षिक संस्‍थान, आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्‍योपैथी दवाओं का गुणवत्ता नियंत्रण, औषधियों से जुड़ी केन्‍द्रीय क्षेत्र की योजनाएं और विशेष कार्यक्रम तथा परियोजनाएं शामिल हैं।

Read More »

राशन कार्ड पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को दिए गए राशन कार्ड
कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत बनाए गए राशन कार्डो का सोमवार को तहसील परिसर में वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के प्रतिनिधि हनुमंत सिंह बघेल ने पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जितने विकास कार्य कराए गए हैं। उतने किसी भी सरकार में नहीं हुए। उज्ज्वला, जन धन, आयुष्मान, स्वच्छ भारत मिशन जैसी बड़ी योजनाएं देकर इस देश के गरीबों के विकास में योगदान देने का काम किया है। जिन घरों में पहले कभी बिजली नहीं पहुंची थी वहां अब हर घर में बिजली देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। फर्जी राशन कार्ड बनवाकर राशन लेने वालों के नाम काटकर उनकी जगह पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड बनवाए गए हैं। आधार कार्ड लिंक होने के बाद अब फर्जीवाड़ा नहीं चल सकेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत सिकरारी, पमारी, प्रतापपुर, छितरई, बसई, मोहम्मदपुर, गढ़ी हर्राय आदि गांवों के नवीन अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में पूर्ति निरीक्षक अरविंद सिंह, कैलाश चन्द्र, ब्रख सिंह, संजय सिंह, सतीश चन्द्र, अमर चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा बूथ सम्मेलन 6 को अलीगढ में

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भाजपा के बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों की एक कामकाजी बैठक चित्रगुप्त स्कूल में नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन महामंत्री विष्णु सक्सेना ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा संयोजक और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ राम कैलाश यादव ने बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 फरवरी को अलीगढ़ में ब्रज प्रांत के बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 12 बजे राम घाट रोड मैदान पर संबोधित करेंगे। सभी बूथ अध्यक्ष और प्रभारी अपने आई कार्ड सहित सम्मेलन में शामिल होंगे। शिकोहाबाद से अलीगढ़ चलने के लिए तीन बसों की व्यवस्था की गई है। जो प्रातः 7 बजे अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगी। यह बसें स्टेशन रोड एके कॉलेज, दूसरी स्टेट बैंक चैरेह पर और तीसरी राष्ट्रीय विद्यालय के पास से जाएंगी। उन्होने लोगो से अपील करते हुये कहा कि सभा में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन को सुने जो आगामी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इस अवसर पर सुमन चंदेल, वीरेंद्र सोनी, अश्वनी माथुर, अतुल तिवारी, सुरेश भदौरिया, आशीष गुप्ता, अश्विनी तिवारी, मोहित बंसल, शिवम मित्तल, विजेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, हरि सिंह, आशीष गुप्ता, अजीत कुमार, प्रदीप दुबे, चंद्रशेखर, देव कुमार, प्रेम गुप्ता, सतीश गुप्ता, सतीश यादव, लखपति बघेल, कुलदीप गुप्ता, भानु प्रताप, ज्ञानेंद्र जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में विशाल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More »

ग्राम स्वराज जन-जाग्रती अभियान यात्रा का 06 फरवरी को

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। ग्राम स्वराज जन-जाग्रति अभियान यात्रा का 06 फरवरी को जनपद में आगमन को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बैठक शिकोहाबाद ब्लाक में योगेश यादव ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें सुनील लाठर राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय प्रधान संगठन मुख्य अतिथि ने प्रधानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्राम स्वराज जन-जाग्रति यात्रा जितेन्द्र चैधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 06 फरवरी को जनपद में आ रही है। इस यात्रा का उद्देश्य जन-जागरण करके ग्रामीण अंचल के लोगों को बताना है कि यदि राज्य सरकार संविधान के 73 वें संशोधन को लागू कर दे तो ग्राम पंचायत की अपनी सरकार होगी। ग्राम पंचायत की सरकार होने पर विकास के कामों के लिये प्रधानों को अधिकारियों के चक्कर नही लगाने होगे। राहुल यादव प्रधान डाहिनी मण्डल अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन आगरा मण्डल ने जनपद के प्रधानों से अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय दबरई पहुँचने को कहा है। उन्होने कहा कि ग्राम स्वराज जन-जाग्रति अभियान में जितेन्द्र चैधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुने एंव इस यात्रा को अपना जन समर्थन ग्रामीण अंचल की आम जनता के हित में प्रदान करे । बैठक का संचालन राहुल यादव ने किया। इस अवसर पर सुरेश यादव, रामकिशन, भमर सिंह, चन्द्रभान सिंह प्रधान उपस्थित रहे ।

Read More »

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, महिला की मौत, बेटा घायल

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के एटा रोड पर रात्रि के समय एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंद डाला। जिससे उसकी माॅ की मौत हो गयी। जबकि युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया वही शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया।
उर्मिला देवी (65) पत्नी डाक्टर कायम सिंह निवासी एटा रोड अपने बेटे साथ स्कूटी पर बाजार से घर जा रही थी तभी उनकी स्कूटी एटा रोड एफसीआई के पास पहुॅची ही थी कि किसी अज्ञात वाहन ने रौद दिया। जिससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वही बेटा धर्मेन्द्र घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा वही घायल को चिकित्साल में भेज दिया।

Read More »

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बाॅटी मिठाई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के गाॅधी पार्क चौराहा पर आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी घोषित होने की खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के राजकुमार यादव, रोविन्द यादव सीटू आदि लोगो ने अपने सहयोेगियों के साथ आज नगर के गाॅधी पार्क चौराहा पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद में चुनाब लडने के लिए स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने घोषण करने से पार्टी की जीत निश्चित हो गयी है। सोमवार को पार्टी के लोगो में काफी खुशी है कि पार्टी बनने के बाद स्वयं शिवपाल जिला से चुनाव चिन्ह चाबी पर लडेगे। इस खुशी में मिष्ठान वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर पुष्पेन्द्र यादव, विपिन यादव, अभिषेक, आदि मौजूद रहे।

Read More »

उधारी के रूपयो को लेकर चाची के साथ मारपीट घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के यादव नगर में जेठ के पुत्र ने चाची को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल चाची ने भतीजे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना उत्तर क्षेत्र यादव नगर निवासी दिलीप यादव की पत्नी 25 वर्षीय रीनादेवी को उसके जेठ के पुत्र रंजीत पुत्र गनेशी ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने पति के साथ मिलकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल महिला की माने तो भतीजे को दस हजार रूपये उधार के रूप में दिये थे। जिसको लेकर आज उसने मारपीट कर घायल कर दिया।

Read More »

ट्रक के रौदने से साईकिल सवार किशोर की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र हसमत नगर के समीप साईकिल सवार एक किशोर को ट्रक चालक ने रौद दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र हसमत नगर निवासी बाबूउद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र समीर आज सुबह अपने घर से साईकिल पर सवार होकर पास की लकडी की टाल पर लकडी लेने जा रहा था। उसी दौरान सड़क पार करते समय तेजगति से आ रहे एक ट्रक चालक ने किशोर को रांैद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोंगो की भीड़ लग गयी। उसी दौरान चालक ट्रक को छोड कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगो को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

डीएम ने कक्षा एक से आठ के स्कूलों का किया अवकाश घोषित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि कोहरा एवं अधिक ठंड पड़ने के कारण जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कक्षा एक से आठ तक की शिक्षण संस्थाऐं 5 फरवरी को बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

Read More »