Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 76)

Jan Saamna Office

इस वर्ष वृक्षारोपण के लिए 30 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित

जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला वृक्षारोपण समिति की साप्ताहिक बैठकें आयोजित की जायें
सभी मण्डलायुक्त वृक्षारोपण की तैयारियों की पाक्षिक समीक्षा करें
वृक्षारोपण हेतु भूमि का चिन्हीकरण कर पौधों की डिमाण्ड 15 जून तक डी.एफ.ओ. को अवश्य उपलब्ध करा दी जाये
वृक्षारोपण के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करायें अधिकारी
लखनऊ। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पौधारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य 30 करोड़ के दृष्टिगत अपेक्षित कार्यवाही पर विचार-विमर्श तथा अंर्तविभागीय समन्वय के लिए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्बन्धित सभी विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी।
अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि वृक्षारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने हेतु सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिये जायें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हेतु भूमि का चयन, अग्रिम मृदा कार्य, अच्छी गुणवत्ता के पौधों की पर्याप्त उपलब्धता आदि अभी से ही सुनिश्चित कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठकें तत्काल आहूत की जायें, जिसमें वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना को अन्तिम रूप दिया जाये।

Read More »

उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा पुनः समिति के सदस्य नामित

लखनऊ। विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 87 के तहत आयोग द्वारा 20 सदस्यीय राज्य सलाहकार समिति की अधिसूचना जारी, उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा पुनः समिति के सदस्य नामित।
विद्युत अधिनियम के तहत ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बडी संवैधानिक समिति का सदस्य नामित होने पर उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग अध्यक्ष आर0पी0 सिंह व सदस्यों का व्यक्त किया आभार।
उ0 प्र0 विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 87 के तहत ऊर्जा की सबसे बडी संवैधानिक कमेटी राज्य सलाहकार समिति का नव गठन उ0 प्र0 विद्युत नियामक आयोग द्वारा कर दिया दिया गया है। विद्युत अधिनिय, 2003 के प्राविधानानुसार उद्योग, परिवहन, वाणिज्य, कृषि, श्रम, उपभोक्ता, गैर सरकारी सदस्यों एवं विद्युत क्षेत्र में शैक्षणिक तथा अनुसंधान निकायों का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 सदस्यों को इस समिति में शामिल किया गया है।

Read More »

अपनी गलतियों, कमियों को स्वीकार करना, अपने सुरक्षित उज्जवल भविष्य का द्वार खोलने के बराबर

परिस्थितियों अनुसार थोड़ा झुकना, तालमेल बैठाना, भूल स्वीकार करना, गम खाना, जिंदगी को बहुत आसान, आनंदित करने का मूल मंत्र
वैश्विक रूप से मानव जीवन में हम देखें तो अधिकतम मनुष्य की प्रवृत्ति होती है कि वह सब कुछ अर्जित करना चाहता है। मैं और सब कुछ मेरा, यह स्वाभाविक रूप से मानव जीवन का एक संकल्प है। आज इस मानव जीवन के दौर में और वह प्राप्त भी कर रहा है। मानव का यह स्वभाव है कि आज वह आधुनिक जीवन, सारी विलासितापूर्ण सुख सुविधाओं आराम देह जिंदगी को अपनी पहली पसंद बताना चाहेगा। स्वाभाविक रूप से आज के युग में यह ठीक भी है।…. बात अगर हम भारतीय अपने हमारे, बड़े बुजुर्गों की करें तो आज के युग में उनकी एक एक बात, वाणी, बोल, अनमोल हीरे की तरह हम अपनी जिंदगी में महसूस भी करते हैं।

Read More »

माह जुलाई से सितम्बर तक मत्स्य सीजन रहेगा: डा0 रणजीत सिंह

कानपुर देहात। जनपद के समस्त मत्स्य पालकों को जिला मत्स्य अधिकारी डा0 रणजीत सिंह ने बताया है कि माह जुलाई 2021 से सितम्बर 2021 तक मत्स्य सीजन रहेगा। इस अवसर पर तालाबों, जलाशयों, झीलों एवं अन्य जल प्रणालियों में शुद्ध कतला, रोहू व नैन मत्स्य प्रजातियों की रोगरोधी एवं उन्नतशील मत्स्य बीज की आपूर्ति मत्स्य विकास निगम की हैचरियों से की जायेगी जिससे जनपद की मत्स्य उत्पादकता तीव्र गति से बढ़े।
जिला मत्स्य अधिकारी ने जनपद के समस्त मत्स्य पालकों से अनुरोध किया है कि अपने तालाबों में मत्स्य बीज संचय की धनराशि तत्काल कोविड-19 की आचार संहिता का पालन करते हुए कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, माती कानपुर देहात में जमा करायें ताकि मत्स्य बीज की आपूर्ति समयानुसार की जा सके।

Read More »

बुंदेलखंड विकास दल की ऑनलाइन मीटिंग में पार्टी को 2022 में विधान सभा पहुंचाने की अपील की

झाँसी। बुंदेलखंड विकास दल की ऑनलाइन मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह चंदेल की अध्यक्षता में बजे संपन्न हुई। मीटिंग में बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा। दिल्ली से करन बरार अध्यक्ष बुंदेलखंड प्रवासी संघठन ने बुंदेलखंड से बहार रह रहे बुंदेली भइयो की बात रखी, बरार ने कहा की दल को दिल्लीव में पार्षद चुनाव में व अन्य जगह भी चुनाव में उतरना चाहिये जिससे बुंदेली भाई सब जगह एक जुट हो। कानपूर से राष्ट्रीय महामंत्री(संघठन) डी के सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य को पिछली सरकारों व आज की वर्तमान सरकार ने जानबूझ कर अनदेखा किया,

Read More »

टीकाकरण की धीमी प्रक्रिया कोरोना को फैलने की दावत दे रही है

लाॅकडाउन ज़्यादा से ज़्यादा कितने समय तक लगाते रहोगे ? जब लाॅकडाउन हटेगा तब वापस लोग इकट्ठा होंगे, काम काज हेतु घर से बाहर निकलेंगे तो कुछ संपर्क से और कुछ बेदरकारी से वापस कोरोना फैलेगा ही, और कोरोना की लहरें आती ही रहेंगी जब तक टीकाकरण की कारवाही संपूर्णत: पूरी नहीं होती।
वायरस के फैलने की गति से कितना प्रतिशत धीमी गति से टीकाकरण हो रहा है। कुछ सीनियर सिटीजन लोग एक डोज़ लेने के बाद दूसरे डोज़ को तरस रहे है। पहले उनसे कहा गया दूसरा डोज़ 6 सप्ताह के बाद लेना है, ऐसे में 18 प्लस की घोषणा कर दी उनको भी नहीं पहुँच पा रहे। उतने में तीसरी लहर बच्चों को भी चपेट में ले रही है। पहला डोज़ लेने वाले 6 सप्ताह बाद दूसरे डोज़ के लिए जाते तो अब कहा जाता है सरकार ने अब 12 सप्ताह के बाद दूसरा डोज़ लेने की गाइडलाइन जारी की है।

Read More »

इलाज ना मिलने पर वृद्धा की मौत

पलिया सरकारी अस्पताल कि घोर लापरवाही से वृद्धा की तड़प-तड़प कर मौत
लखीमपुर खीरी। एक तरफ शासन-प्रशासन जहां इलाज के लिए तमाम दावे करता नजर आ रहा है लेकिन पलिया के सरकारी अस्पताल पर यह कोई नियम या कानून लागू नहीं होते। जिससे आज एक वृद्धा ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया मिली जानकारी के अनुसार कोठिया त्रिलोकपुर निवासी दिलीप राणा अपनी दादी को सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पलिया अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था ना होने की बात करते हुए सीधे जिला अस्पताल रेफर किया जहां एंबुलेंस में पर्याप्त सुविधाएं व ऑक्सीजन उपलब्ध ना होने के कारण वृद्धा की हालत और बिगड़ गई इस बात की जानकारी जब पलिया के समाजसेवी रवि गुप्ता को लगी तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता करके पूरी बात बताई जिसके बाद रास्ते में आनन-फानन में एंबुलेंस में सुविधाएं मुहैया कराई गई।

Read More »

विकास दुबे कांड: इस खास अधिकारी पर लटकी तलवार, DOPT से मामले में हस्तक्षेप की मांग

लखनऊ। डीओपीटी, भारत सरकार ने पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा एसीएस होम आईएएस अफसर अवनीश कुमार अवस्थी के गैंगस्टर जयकांत वाजपेयी से संबंधों विषयक शिकायत को मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को प्रेषित करते हुए उचित कार्यवाही किये जाने को कहा है।
अमिताभ ने अपनी शिकायत में श्री अवस्थी के एक पारिवारिक कार्यक्रम में उनके ठीक बगल में खड़े जयकांत वाजपेयी की फोटो भेजते हुए कहा था कि गैंगस्टर एक्ट में बंद जयकांत वाजपेयी कुचर्चित बिकरू कांड के प्रमुख अभियुक्तों में एक है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सचिवालय में फर्जी एंट्री पास बनवाये जाने, फर्जी पासपोर्ट बनवाए जाने तथा फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाये जाने संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं।

Read More »

भानपुर गाँव में हुई चोरी लाखों की नकदी पार

भानपुर में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना नकदी सहित कीमती सामान किया पार
लखीमपुर। शासन प्रशासन की रात्रि गश्त व सख्ती को धता बता कर चोरों ने भीरा थानाक्षेत्र के भानपुर गांव में एक पत्रकार के घर में घुसकर रात में हाथ साफ कर दिया पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मनीष कुमार पुत्र मिथिलेश कुमार निवासी भानपुर के घर में रात को अज्ञात चोर छत के रास्ते से होकर घुस आए और अलमारी खोलकर उसमें रखा जेवर चार अगूंठी, एक मंगलसूत्र, सोने के कुंडल, 4 जोड़ी पायल तथा तीन चांदी के सिक्के व अन्य कीमती सामान समेत नकदी पार कर ली। जिसकी भनक घर वालों को सवेरे मिल पाई वही चोरों ने पास में ही एक घर को भी निशाना बनाया चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Read More »

एलोपैथी वर्सेस आयुर्वेद, होम्योपैथी आपसी विवाद वर्तमान कोरोना काल में दुर्भाग्यपूर्ण

चिकित्सीय क्षेत्र में एलोपैथी और आयुर्वेद, होम्योपैथी के आपसी विवाद से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कमजोर होगी – एड किशन भावनानी
भारत में कोरोना महामारी से महायुद्ध में शासन-प्रशासन, न्यायपालिका क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र, व्यापारिक, सामाजिक क्षेत्र, गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थाएं, एनजीओस, धार्मिक संस्थाओं सहित अन्य क्षेत्र के नागरिकों सहित सभी एक साथ मिलकर, एक लक्ष्य से कोरोना महामारी को हराने के लिए रणनीतिक रूप से एक कुचल सैनिक बनकर युद्ध लड़ रहे हैं और मन में ठान लिया है कि कोरोना महामारी को भारत से, पूरी तरह से, जड़ से मिटा देंगे। दिनांक 25 मई 2021 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा घोषित आंकड़े दो लाख़ से भी कम बताए गए। जबकि एक महीने पूर्व चार लाख से अधिक रोज़ाना आंकड़े आ रहे थे।

Read More »