Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 814)

Jan Saamna Office

शांतिभंग में चार बंद

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को शांतिभंग के आरोप में बंद किया है। गांव ततारपुर मुहरिया में पप्पू पुत्र प्रेम सिंह ने अपने ही गांव के तिलक सिंह पुत्र चोबसिंह से कुछ रूपये उधार लिए थे। जो कुछ दिन बाद चुका दिए। मगर तिलक सिंह पप्पू से रूपयों की ब्याज मांगने लगा तो दोनों में पहले मुंहवाद हुआ, फिर लात घूंसे चले इस दौरान बीच बचाव करने आए पप्पू का भाई भूपेन्द्र तथा तिलक सिंह का भाई यादराम भी आपस में भिड गये। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को कोतवाली ले आई। जहां चारों के खिलाफ शांति भंग का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है।

Read More »

पिता की डांट से भागा बालक फिरोजाबाद में मिला

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के न्यू बिजलीघर गोपालपुर का बालक पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भाग गया। जिसे पुलिस ने फिरोजाबाद से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को कस्बा इंचार्ज एसआई उमेश शर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व न्यू बिजलीघर गोपालपुर निवासी कैलाश कुमार का पंद्रह वर्षीय पुत्र अमन उर्फ विट्टू को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। जिससे वह क्षुब्ध होकर घर से निकल गया और किसी प्रकार फिरोजाबाद पहुंच गया। जहां एक व्यक्ति ने उसे खस्ता हालत में देखा तो उसे पकडकर अपने पास बैठा लिया। तथा पता पूछकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर एसआई उमेश शर्मा और महिला कांस्टेबिल स्नेह लता फिरोजाबाद पहुंचे जहां बालक को उक्त व्यक्ति ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बालक को लेकर कोतवाली आई जहां कार्रवाई पूर्ण कर बालक उसके परिजनों को सौंप दिया।

Read More »

होली वाली गली में दुकान का शटर काटकर चोरी करने का प्रयास: हड़कंप

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर के खातीखाना स्थित होली वाली गली में बीती रात्रि को एक दुकान का शटर काटकर चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। लेकिन मौहल्ले के लोगों की जगार हो जाने के कारण चोर भाग जाने में सफल रहे। चोरी की वारदात होने से मौहल्ले में हडकम्प मच गया।
अलीगढ़ रोड स्थित विवेकानन्द नगर निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व. वेदप्रकाश (बाबूजी) की दुकान होली वाली गली में है। बीती रात्रि को चोरों ने दुकान का शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन चोर दरवाजे के ऊपर लगे दो लोहे के गाटर चोरी कर ले गये। दुकान मालिक राजेन्द्र कुमार ने थाना कोतवाली में तहरीर देते हुये चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Read More »

पेड़ प्रकृति के सुन्दर एवं उपयोगी उपहार तथा मनुष्य के दोस्त होते हैं-विशाल दीक्षित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट, रामनगर कालौनी स्थित वी. एम. पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण करते हुये सभासद विशाल दीक्षित ने कहा कि पेड़ हमें सुन्दर-सुन्दर फूल, खाने के लिये फल तथा घरेलू फर्नीचर के लिये लकड़ी देते हैं। पेड़ कागज, रबड़ व जड़ी-बूटी औषधियों के भी बड़े स्रोत हैं।
भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक जितिन यादव ने कहा कि पेड़ पृथ्वी पर जीवन का एक अमूल्य हिस्सा हैं। सभी जीव प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पेड़ों पर निर्भर हैं। पेड़ हमें जीने के लिये आक्सीजन देते हैं तथा हानिकारक कार्वन डाईआक्साइड अवशोषित करते हैं। पेड़ भूमि को उपजाऊ बनाते हैं। उपजाऊ भूमि अच्छी फसल देती है। गौवंश विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवशंकर गुलाठी ने कहा कि पेड़ हर समुदाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पेड़ सड़कों पार्कों, खेल के मैदानों, गैस्ट हाउसों एवं अन्य भवनों को सुन्दरता प्रदान करते हैं। पेड़ ए.सी. के वाह्य द्वारा दी जाने वाली गर्मी तथा वाहनों द्वारा होने वाले प्रदूषण को भी निर्गित करते हैं।

Read More »

गरीब विकास पार्टी का गठन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बहुउद्देश्यीय आदर्श शिक्षा एवं स्वयंसेवी संस्थान की बैठक संस्थान की सदस्य नीरू देवी के निवास पर वीरेन्द्र आजाद की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में गरीब, मजदूर, बेरोजगार व किसानों से संबंधित ज्वलंत समस्याओं व मुद्दों को मद्देनजर रखते हुये गरीब विकास पार्टी का गठन किया गया। पार्टी का संस्थापक अध्यक्ष सुनील कुमार टाइगर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा जल्द ही की जायेगी।
बैठक में भरतसिंह सबल, सरदार मनवीर सिंह, जफरूद्दीन शाह, बच्चूसिंह एड., अजय गौतम, हरिप्रसाद भालिया, अरविन्द अलवेला, जोगेन्द्र सिंह, करन सिंह, सुनील बौहरे, दुर्गाप्रसाद, ज्ञानसिंह (ज्ञानी), रविकान्त आर्य, गुड्डी देवी आदि उपस्थित थे।

Read More »

मोदी ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया: कांग्रेस में शामिल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जलेसर रोड स्थित कृष्णा वाटिका में जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। श्री दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से झूंठे वायदे करके देश की सत्ता पायी है। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। आज जनता सब जान चुकी है। आने वाला समय कांग्रेस का है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की युवा सोच व उनके विचारों से प्रवाहित होकर रमेश रावत व मणिकान्त पाठक के साथ अरूण कुमार समाधिया, नरायणहरी समाधिया, विनय कुमार सिंह, भोला पंडित, पं. रामनारायण शर्मा, डा. फोरनसिंह, महेश कुमार, विष्णु कुमार, मौहम्मद अली खान, मीनू अली खान, मुकेश कुमार आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Read More »

सविता समाज की बैठक आयोजित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। महापद्म नन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसियेशन उ.प्र. के बैनर तले नन्द, सेन, सविता समाज की बैठक श्रीनगर स्थित आर.एस. पब्लिक स्कूल में रमेशचन्द्र सविता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष हरिओम नन्द, मीडिया प्रभारी सतीशचन्द्र सविता तथा प्रदेश के संगठन सचिव रमेशचन्द्र नन्द व राजेश सत्यम ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य नारायण नन्द का स्वाफा बांध कर तथा बैज लगाकर जोशीला स्वागत किया।

Read More »

पटेल की जयंती पर शहर में रन फाॅर यूनिटी 31 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सरदार बल्लभ भाई पटेल जी जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को रन फाॅर यूनिटी का सुबह 7 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बाग बैनीराम से शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य द्वारा झण्डा दिखाकर किया जायेगा।
उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री संजय सक्सैना ने देते हुए कहा है कि 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरदार बल्लभ भाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और इसी दिन पूरे भारत के साथ उ.प्र. में सभी विधान सभाओं में रन फाॅर यूनिटी जिला कार्यालय बैनीराम बाग से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।
कार्यक्रम के संयोजक रूपेश उपाध्याय, विधान सभा प्रभारी राजपाल दिसवार, सदस्यता प्रमुख हरीशंकर राना भूरा पहलवान ने भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मोर्चा प्रकोष्ठों के सभी कार्यकर्ताओं से उक्त समय व स्थान पर पहुंचने का आग्रह करते हुए कहा है कि देश विकास की ओर अग्रसर है लेकिन कुछ असुर शक्तियां विघ्न डालकर देश व प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।

Read More »

वोट बढ़वाने को चलाया घर-घर अभियान

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे 2019 के लोकसभा चुनावों के पूर्व चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अभियान आरम्भ हो चुका है।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसम्पर्क किया और वोटरों को जानकारी दी कि यदि आपका वोट नहीं है तो उसे मतदान स्थल पर जाकर बढवाओ और कोई त्रुटि है तो उसे भी सही कराओ। सभी का वोट होना जरूरी है और किसी की भी उम्र 18 वर्ष की (1 जनवरी 2019 तक) पूरी कर चुके हों उनका फार्म भरवाकर वोटर बनने के लिए अपने बूथ पर बीएलओ के पास जमा करें जिससे उनका वोट भी मतदाता सूची में चुनाव से पूर्व आ जाये। युवा वोटर ही देश की रीड है।

Read More »

करंट से किसान की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शंकरपुर दरियापुर में आज खेत पर पानी लगा रहे किसान की विद्युत करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो जाने से गांव में भारी कोहराम मच गया और लोगों की भीड लग गई।
बताया जाता है गांव शंकरपुर निवासी किसान करीब 50 वर्षीय लक्ष्यपाल सिंह पुत्र लक्ष्मन सिंह आज अपने खेत पर पानी लगा रहे थे और तभी ट्यूबैल की पाइप से पानी रिसने पर वह उसे ठीक करने लग गये और इसी दरमियान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान खेत पर अन्य किसी और के न होने के कारण मृतक किसान को सहायता नहीं मिल सकी और बाद में जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उनके होश उड गये तथा किसान को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Read More »