Saturday, May 2, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 97)

Jan Saamna Office

फर्जी वेबसाइट के जरिए ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा। जिले में एसएसपी के आदेश के बाद लगातार पुलिस फर्जी तरीके से धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दिखाई दे रही है वहीं पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कि फर्जी वेबसाइट के जरिए रुपए को विदेशी करेंसी में परिवर्तित करने का झांसा देते थे और जनता से लूटपाट करते थे। वही हाल ही में पुलिस ने बीते 8 मार्च को भी इन्हीं गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जाने बाले उपकरण भी बरामद किए गए थे। वही आज गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरों के पास से ₹50000 नगद, 2 लैपटॉप, 2 सीपीयू, 1 डेक्सटॉप, 1 टैबलेट, 10 मोबाइल फोन, 17 बैंकों के कार्ड बरामद किए गए हैं, सभी लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Read More »

ब्रांडिग योजना के अन्तर्गत वित्तीय प्रोत्साहन का लाभ उठाने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

कानपुर नगर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया है कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत एक जनपद एक उत्पाद ब्रांडिग योजना उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी है। जिसमें जनपद के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद (होजरी, टेक्सटाइल्स, चर्म) एवं अन्य जनपद के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद के लिए जनपद के रेलवे स्टेशन पर स्टोर के माध्यम से ब्रांडिग की जा सकेगी जिसकी अधिकतम वित्तीय प्रोत्साहन सीमा रू0 75,000/- रहेगी। ओ0डी0ओ0पी0 ब्रांडिग हेतु निम्नलिखित आर्हताएं पूर्ण करनी होगी। जिसमें ओ0डी0ओ0पी0 स्टोर का न्यूनतम कारपेट क्षेत्रफल 100 वर्ग फीट होगा। ओ0डी0ओ0पी0 स्टोर में सम्पूर्ण स्थान ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद का होगा। वही स्टोर पात्र होगे जिनका उक्त स्टोर विशेष हेतु जी0एस0टी0 नम्बर है। अनुबंध हस्ताक्षरित करने के 03 माह के अन्दर ओ0डी0ओ0पी0 स्टोर अनिवार्य रूप से प्रारम्भ करना होगा।

Read More »

प्रदेश सरकार आम की बागवानी को दे रही है बढावा

कानपुर देहात। आम भारतवर्ष का ही नहीं, देश-विदेश की अधिकांश जनसंख्या का भी एक पसंदीदा और सबसे लोकप्रिय फल है। इसकी सुवास, उपलब्ध पोषक तत्वों, विभिन्न क्षेत्रों एवं जलवायु में उत्पादन क्षमता, आकर्षक रंग, विशिष्ट स्वाद और मिठास आदि विशेषताओं के कारण इसे फलों का राजा (king of fuits) की उपाधि से विभूषित किया गया है। आम लगभग 3-10मीटर तक की ऊॅचाई प्राप्त करने वाला सदाबहार वृक्ष है। भारत आम उत्पादन में विश्व के अनेक देशों में से एक अग्रणी देश है। विश्व के कुल आम उत्पादन में से लगभग 40 प्रतिशत आम का उत्पादन भारत में होता है। भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश, प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। इसके अतिरिक्त यह छोटे स्तर पर लगभग सभी मैदानी क्षेत्रों में उगाया जाता हैं आम उत्पादन में उचित परिपक्वता निर्धारण के साथ वैज्ञानिक ढंग से तुड़ाई, सुरक्षित रखरखाव एवं पैकेजिंग बेहतर प्रबंधन के मुख्य आधार को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार आम उत्पादन को बढावा दे रही है।

Read More »

महाशिवरात्रि में घर बैठे मंगायें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

मात्र ₹ 251 में घर बैठे मिलेगा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
वाराणसी। महाशिवरात्रि में भगवान शंकर की पूजा और उनके प्रसाद की बड़ी महिमा है। अक्सर लोगों की इच्छा होती है कि काश घर बैठे ही उन्हें बाबा भोलेनाथ का प्रसाद मिल सके। ऐसे में लोगों को अब निराश नहीं होना पड़ेगा। अब वे घर बैठे स्पीड पोस्ट द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत नए स्वरूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Read More »

जनता की लापरवाही, परेशान सरकार, करोना संक्रमण फिर?

करोना संक्रमण की वैश्विक स्थिति देखें तो करोड़ों लोग इस बीमारी से संक्रमित होकर लाखों लोग इस संक्रमण से ग्रसित होकर ईश्वर को प्यारे हो गए हैं। भारत के संदर्भ में 131 करोड़ की जनसंख्या वाला देश मैं कोविड-19 की पहेली लहर के बाद नियंत्रण में आ गया था। लेकिन इतनी बड़ी जनसंख्या को समझाना एवं उपचार करना देश के लिए एक दुष्कर कार्य था। पर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों के भागीरथ प्रयास से इस पर नियंत्रण कर लिया गया था। इसी दौरान भारत के वैज्ञानिकों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की दो वैक्सीन का इजाद कर लोगों को काफी राहत दिलवाई एवं वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से भारत में होने लगा,वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की गाइडलाइंस पर काम करते हुए लोगों ने संयम बरतकर मास्क पहने भीड़ में ना जाने और लगातार हाथ धोने के चलते अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत कम लोगों को संक्रमण झेलना पड़ा, किंतु फिर निश्चिंत होकर कोविड-19 के संक्रमण की वैक्सीन के इजाद के बाद लापरवाही के चलते करोना संक्रमण तेजी से भारत में फैलने लगा है।

Read More »

साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव पर बड़ी कार्यवाही

40 लाख रुपये की वसूली के लिये DM ने अपर मुख्य सचिव सहकारिता को लिखा पत्र
कानपुर देहात। साधन सहकारी समिति गौरीहसनपुर, राजपुर एवं गोपालपुर विकास खण्ड राजपुर में पूर्व सचिव ज्ञान सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में किये गये वित्तीय गबन पर कानपुर देहात जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। गौरतलब है कि किसानों को खाद, बीज एवं अल्पकालीन फसली ऋण प्रदान करने के साथ साथ उनकी उपज का सही मूल्य दिलाये जाने हेतु किसान/साधन सहकारी समितियों की स्थापना शासन द्वारा की गयी है किन्तु सम्बन्धित समिति सचिव द्वारा सही ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन न करने, बकायेदारों द्वारा अदा की गयी धनराशि का दुरुपयोग करने से जनपद में कार्यरत कई सहकारी समितियों की ऋण सीमा चोक हो गयी एवं समितियों में ताला लग गया।

Read More »

औद्यानिक विकास गोष्ठी/सेमिनार का आयोजन 15 मार्च को

कानपुर देहात। निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिशा निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय औद्यानिक विकास गोष्ठी, सेमिनार, प्रक्षेत्र भ्रमण 2021 जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 15 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे विकास भवन सभागार के प्रागण में आयोजित किया जायेगा। जिसमें दिनांक 15 मार्च 2021 में कृषकों को औद्यानिक फसलों से सम्बन्धित वैज्ञानिकों द्वारा नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। औद्यानिक एवं अन्य सेक्टरों से सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में दी जायेगी एवं औद्यानिक/कृषि से सम्बन्धित सभी विभागों के अन्य स्टाल लगाये जायेगे दिनांक 16 मार्च 2021 को कृषकों को सेन्टर आफ एक्सीलेन्स फार वेजीटेविल उर्मदा कन्नौज में ग्रीन हाउस, पालीहाउस में पुष्प एवं सब्जियों की संरक्षित खेती की जानकारी लेने हेतु भ्रमण कराया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उठा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उक्त गोष्ठी, सेमिनार में उद्यान विभाग, कृषि विभाग से सम्बन्धित समस्त अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेगे।

Read More »

दो अपर प्रधान पारिवारिक न्यायालयों में दो रिक्त पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 03 मार्च 2021

प्रयागराज। प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, इलाहाबाद सुनील कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद इलाहाबाद के दो अपर प्रधान पारिवारिक न्यायालयों में दो रिक्त परामर्श दाताओं के पद की नियुक्ति हेतु सुपात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदनकर्ता के लिए शर्ते उल्लिखित की गयी है, जिसके अन्तर्गत यह प्रयास किया जायेगा कि व्यक्ति उसी जिले से सम्बंधित हो, जहां पर पारिवारिक न्यायालय स्थित हो, यदि इस तरह का कोई व्यक्ति नहीं मिलता है तो उस दशा में दूसरे जिले के लोगो को परामर्शदाता के रूप में नियुक्त करने में कोई बाधा नहीं है।

Read More »

08 मार्च तक चलेगा विशेष मिशन शक्ति अभियान

जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को कार्ययोजना के अनुसार व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम आयोजित किये जाने के दिए निर्देश
प्रयागराज। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में संगम सभागार में 08 मार्च तक चलने वाले विशेष मिशन शक्ति अभियान के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाये।

Read More »

मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा की

अनुपस्थित ब्लाॅक मिशन प्रबन्धकों को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
खाता खोले जाने व रिवाल्विंग फण्ड वितरण की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर जतायी नाराजगी
प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी द्वारा शनिवार को विकास भवनमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा की गयी, जिसमें अजीत कुमार सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार व जिला मिशन प्रबन्धक तथा ब्लाॅक मिशन प्रबन्धकउपस्थित रहे। अनुपस्थित ब्लाॅक मिशन प्रबन्धकों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशितकिया गया। समूह गठन का लक्ष्य 4200 के सापेक्ष अभी तक 4104 समूहों का गठन इस वित्तीयवर्ष में अभी तक किया गया है।

Read More »