शिवली/कानपुर देहात। तीन अरब 11 करोड़ 64 लाख 58 हजार रुपये लागत की अंतरराष्ट्रीय हवाई पट्टी परियोजना इन दिनों पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। टूटी मिली बाउंड्री वाल को देख उसे बनवाये जाने के निर्देश दिए साथ ही हवाई पट्टी के बाउंड्री के अंदर कटीले पेड़ को काटकर साफ सफाई के निर्देश दिए। वही सूपा नांला के चौड़ीकरण करवाने की निर्देश दिए।
मैथा तहसील क्षेत्र के मरहमताबद गांव में तीन अरब 11 करोड़ 64 लाख 58 हजार रुपये लागत की अंतरराष्ट्रीय हवाई पट्टी परियोजना का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। शनिवार को जिलाधिकारी दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया वही हवाई पट्टी की बाउंड्री वाल को टूटे पाए जाने पर एवं गन्दगी देख नाराजगी जाहिर की।
Jan Saamna Office
चुनावी रंजिश को लेकर गोलियों से भूनकर युवक की हत्या
इटावा। जनपद में कानून व्यवस्था को असलाहधारी अपराधियो ने उस समय खुली चुनौती दे डाली जब बाइक पर सवार होकर घर जा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व सभासद विमल वर्मा, मोनू वर्मा को आधा दर्जन से अधिक असलाहधारी बदमाशो ने घेरकर गोलियों से भूनते हुए मौत के घाट उतार दिया, हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बड़ौदा यू०पी० बैंक से सम्बन्धित मामलों के संबंध में लोक अदालत का आयोजन 06 मार्च को
कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, कानपुर देहात में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में बैकों के मामलों का निस्तारण करने के लिए 06 मार्च 2021 को जिला स्तरीय बड़ौदा यू०पी० बैंक से सम्बन्धित मामलों के संबंध में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने यह भी बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार ही 06 मार्च 2021 को जिला स्तरीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ौदा यू०पी० बैंक के मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
Read More »पी0एम0 किसान से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान 01 मार्च से 03 मार्च तक: डीएम
कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के तहत दिनाॅंक 01 मार्च 2021 से 03 मार्च 2021 तक पी0एम0 किसान समाधान अभियान के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस दिवस में कृषको की पी0एम0 किसान से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया जायेगा। गत अभियान के अन्तर्गत ऐसे किसानों जिनका आधार संख्या इनवैलिड है अथवा आधार कार्ड में उल्लिखित नाम के अनुरूप डाटावेस में नाम नही फीड हुआ है के प्रकरणो के शीघ्र निस्तारण/त्रुटि सुधार हेतु दिनाॅंक 01 फरवरी से 03 फरवरी 2021 तक पी0एम0 किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया था जो कि काफी सफल रहा है।
Read More »रसूलाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश कर लाखों के जेवरात किये बरामद
पुलिस उपाधीक्षक रामशरन सिंह ने घटना का शीघ्र खुलासा करने वाले कोतवाल शशिभूषण मिश्रा सहित पुलिस टीम की सराहना की
कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने बताया चारो चोरों को जेल भेजा गया
रसूलाबाद/कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियो के प्रति चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया व रसूलाबाद के पुलिस उपाधीक्षक रामशरन सिंह के दिशा निर्देशन व कोतवाल शशिभूषण मिश्रा के नेतृत्व में रसूलाबाद पुलिस ने गत दिनों लाखो रुपये के जेवरातों की हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए 4 लोगो को गिरफ्तार कर आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की। हालांकि इस घटना का मुख्य अभियुक्त फरार हो जाने में सफल हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम निरन्तर उसका पीछा कर रही है। कोतवाल रसूलाबाद ने शीघ्र ही प्रमुख अभियुक्त की गिरफ्तारी की संभावना व्यक्त की है।
मुख की गंदगी और दातों के रोग दे सकते हैं कैंसर
– डॉक्टर्स बोले मुंह के कैंसर से बचना है तो जितनी जल्दी हो सके धूम्रपान एवं नशे से दूरी बना लें
– दांतो की बीमारियां दिल दिमाग सहित पेट जनित रोगों का कारण भी बन रही
कानपुर। कैंसर का नाम आते ही सभी लोग चौंक जाते हैं, चाहें शरीर के किसी भी हिस्सें में कैंसर हुआ हो। इसी तरह मुंह का कैंसर भी होता है, इसे ओरल कैंसर कहते हैं। मुंह के कैंसर के पीछे की वजह मुख्य रूप सें गंदगी है। कारण है कि लोग गुटखा, पान मसाला आदि का सेवन करते हैं। वहीं, यह बात भी है कि सिर्फ पान मसाला, गुटखा खाने वालों को ही मुंह का कैंसर होता है तो आपकी यह धारणा गलत है। मुंह का कैंसर किसी को भी हो सकता है। जो लोग सही से मुंह की सफाई नहीं करते हैं और मुंह में होने वाली समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे लोगों में मुंह का कैंसर होने का खतरा अधिक रहता है।
पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न
प्रयागराज। प्रयागराज नैनी स्थित एस.पी.ओ कार्यालय में पत्रकारों की आवश्यक बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री व दिलीप चंद्र पांडेय प्रभारी प्रयागराज वाईएमएक्स न्यूज़ 24 द्वारा आशीष जायसवाल को सम्मानित करते हुए करते हुए वाईएमएक्स न्यूज़24 चैनल नैनी का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने नए युवकों को पत्रकारिता के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने में सहयोग का आश्वासन दिया, साथ में आशीष जायसवाल के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में एसपीओ से रोहित चौरसिया, राजेंद्र जायसवाल के साथ मुकेश कुमार गुप्ता, रामबाबू, बृजेश केसरवानी, सत्यम, सुभाष पटेल, विनोद, धर्मेंद्र कुमार, रामजी केसरवानी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
ससुर खदेरी नदी ही असली ’सरस्वती’ अब यही नाम पुकारा जाए
– माघ मेला में छोटी नदियाँ- ताल तलैया बचाओ अभियान का सम्मेलन
– जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षाजानंद देवतीर्थ के सानिध्य में सन्तों, समाज का फैसला
– विकास के मायने पुस्तक के कवर पेज का विमोचन
– जल कथा कहने वाली शिक्षिका पूनम सिंह समेत 7 लोगों का सम्मान
– 12 मार्च को गांधी जी की दांडी यात्रा की याद में होगी नदी यात्रा
– अपनी नदी के साथ सेल्फी लेंगे और नदी के लिए करेंगे संघर्ष
माघ मेला/प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर यमुना में आकर मिलने वाली छोटी नदी ससुर खदेरी ही ’सरस्वती’ है। हजारों साल में इस नदी का नाम बोलचाल की भाषा में बिगड़ कर ससुर खदेरी हो गया। अब इसे फिर से सरस्वती के नाम से पुकारा जाएगा। यह फैसला जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षाजनंद देव तीर्थ जी के सानिध्य में हुई ससुर खदेरी नदी बचाओ अभियान की बैठक में साधु- सन्त और समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया। सन्तों और समाज ने कहा कि सरकारी दस्तावेजों में भी इस नदी का नाम ठीक करके सरस्वती ही दर्ज किया जाए। ऐसा इसलिए जरूरी है कि त्रिवेनी में आकर मिलने वाली इस नदी का मान सम्मान बहाल हो और इसे बचाया भी जा सके।
अवशेष मत्स्य तालाबों का पट्टा किया जाए
कानपुर देहात। वर्ष 2020- 21 में शासन से आवंटित लक्ष्य 32.00 हेक्टेयर के सापेक्ष अधिकाधिक मत्स्य पालन पट्टे जारी करने के बाबत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास प्राधिकरण डॉ रणजीत सिंह ने विचार-विमर्श कर शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अवशेष मत्स्य तालाबों का आवंटन कर सर्त नामा जारी कराए जाने के निर्देश दिए गए उन्होंने बताया कि ध्यान रहे पट्टे की विज्ञप्ति एवं पट्टा आवंटन शिविर के माध्य एक माह का अंतराल होना आवश्यक है।
Read More »चिलौली में मां दुर्गा जी के 25 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री व अधिकारियों ने की शिरकत
धनुष यज्ञ की लीला का राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ वही अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने की आरती
कानपुर देहात। जनपद के डेरापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिलौली में मान्यता प्राप्त पत्रकार अरविंद शुक्ला के घर मे बने भव्य दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वर्ष की 25 वीं वर्षगांठ पर वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में रात में ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर धनुष यज्ञ की लीला आयोजित की गई इस 25 वी मां दुर्गा जी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के नगरी विकास राज्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री महेश चंद गुप्ता ने पहुंच कर मां दुर्गा जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और उनकी वर्षगांठ पर केक काटा तथा धनुष यज्ञ के आयोजन का फीता काटकर किया शुभारंभ।
Jansaamna