फिरोजाबाद। राजनीतिक, सामाजिक एवं छात्र संगठन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।
रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई द्वारा महानगर सहमंत्री राज पलिया के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। एवीवीपी कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।.विभाग संयोजक रजत जैन ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। उनका पूरा जीवन संघर्ष के दौरान बीता। वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत व आजादी के नायक थे। आजादी के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते बलिदान दे दिया। उनका एक नारा आज भी युवाओं को बहुत प्रेरित करता है। कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, जिला संयोजक अतुल राठौर जिला, महानगर सह मंत्री सुजल राठौर, सह सोशल मीडिया प्रमुख अतुल चौधरी, निर्दोष यादव, पूजा राठौर, आयुष मिश्रा, विशाल प्रजापति, सौरव राठौर, संजय जाट, जसवंत राठौर आदि मौजूद रहे।
मुख्य समाचार
पीड़िता को प्रसव के लिए अस्पताल लाने में आखिर क्यों की जाती है देरी ?
रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। मामला जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र में राजमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जो कि आए दिन सुर्खियों में रहता है। यहां पर देखा गया है कि कई बार प्रसव के लिए पीड़िता को सीएचसी में लाने से पहले ही मार्ग में अत्यधिक पीड़ा होने पर एंबुलेंस के अंदर ही ईएमटी व एंबुलेंस चालक तथा आशा बहू की मदद से सुरक्षित प्रसव करवा दिया गया हालांकि अच्छी बात है कि सीएचसी से जुड़े इन कर्मियों की सजगता से कई बार एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि इन मामलों में सतर्कता बरतना इसलिए जरूरी है कि आखिर पीड़िता को प्रसव के लिए उसके घर से लाने में इतनी देरी क्यों की जाती है। क्या गांव में मौजूद आशा बहुएं प्रसूताओं को सही सलाह नहीं दे रही हैं या फिर उनका इलाज समय पर नहीं हो रहा है जिससे कि उन्हें जानकारी हो सके। यदि इसी देरी के कारण कभी पीड़िता की हालत गंभीर हुई तो क्या एंबुलेंस में मौजूद यह चालक, ईएमटी व आशाबहू पीड़िता की सुरक्षित प्रसव करवा सकेंगे या फिर इसके जिम्मेदार सीएचसी के अधिकारी होंगे। खैर राहत की बात यह रही है कि अब तक ऊंचाहार सीएचसी में पहुंचने से पहले एंबुलेंस के अंदर कई सुरक्षित प्रसव हुए हैं और वह कामयाब भी रहे।परंतु आज एक बार फिर सीएचसी के अंतर्गत कार्यरत एम्बुलेंस चालक व ईएमटी की सजगता से एम्बुलेंस में सकुशल प्रसव कराया गया, जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई टीईटी परीक्षा
फिरोजाबाद। रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीईटी की परीक्षा संपन्न हुई। सुबह से ही परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गया। नौ बजे से इन्हें प्रवेश दिया। गेट पर ही परीक्षार्थियों की संघन तलाशी लेने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया। वहीं परीक्षा केंद्रो पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी पुलिस बल तैनात था।
शहर के एमजी, डीएवी इंटर कॉलेज, किड्स कॉर्नर, तिलक इंटर कॉलेज, पीडी जैन, एसआरके एवं इस्लामियां इंटर कॉलेज के बाहर सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों भीड़ आना शुरू हो गई। पिछली बार पेपर लीक होने के बाद केंद्रों पर सख्ती भी ज्यादा थी।
स्वतंत्र व निष्पक्ष, सुरक्षा के भाव एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराना पहली प्राथमिकताः नेहा शर्मा
कानपुर। नवागन्तुक जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आज कोषागार में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। तत्पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार बन्धुओं से वार्ता करते हुये कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र व निष्पक्ष, सुरक्षा के भाव एवं भयमुक्त वातावरण में कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। विधान सभा चुनाव को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में एवं कोविड प्रोटोकाल को दृष्टिगत रखते हुये सम्पन्न कराया जायेगा। जनपद में सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का प्रयोग के साथ ही वैक्सीनेशन पर भी और अधिक जोर दिया जायेगा। जनपद में सेकेण्ड डोज को बढावा दिया जायेगा। किसी के भी द्वारा कोविड प्रोटोकॉल एवं आदर्श आचार सहिंता का उल्लघन किये जाने पर चुनाव आयोग को रिपोर्ट करते हुये लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी। विधान सभा चुनाव में किसी भी तरह से निष्पक्षता प्रभावित नही होने दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निर्वाचन आयोग के मंशा के अनुरुप सुचिता व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जायेगा।
ससुराल जा रहे बाइक सवार का शव गड्डे में पडा मिला
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र गांव कनपुरा के समीप गड्डे में बाइक सवार के गिरने से मौत हो गयी। सूचना पर पहंुची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक की बाइक भी मौके से गायब है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र गांव कनपुरा के समीप एक गड्डे में एक युवक का शव लोगों ने पडा देखा। जिसको देखने वालों को हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त थाना मटसैना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी 26 वर्षीय सुग्रीव पुत्र दाऊ दयाल के रूप में की गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुग्रीव बाइक द्वारा अपनी ससुराल जनपद आगरा के थाना जरार बाह की और जा रहा था।
सादाबाद पुलिस एवं पैरामिलिट्री बल द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च
सादाबाद, हाथरस। विधानसभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तथा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत व जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना सादाबाद पुलिस एवं पैरामिलिट्री बल द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम/मौहल्लों में फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान फ्लैग मार्च में असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ शारदा देवी, निरीक्षक अपराध श्री ऋषिपाल सिंह थाना सादाबाद एवं 01 कम्पनी सीआरपीएफ पैरामिलिट्री बल व पुलिस बल मौजूद रहे । फ्लैग मार्च थाना सादाबाद के मुरसान चौराहा, ग्राम सलेमपुर, ऊघई, शहवाजपुर, आरती, बहरदोई, नारायणपुर वाद, राजनगर, नगला दली, बढार, समदपुर, महावतपुर, बहादुरपुर भूप, बीजलपुर, एदलपुर, मीरपुर, कजरौठी, पलाहवत, रमचेला रसमई बरी आदि क्षेत्रों में किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव -2022 के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने तथा सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा अवांछनीय व आपराधिक तत्व के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डोमिनेशन किया गया ।
मासूम के साथ हैवानियत की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान
ऊंचाहार, रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। एक कामांध युवक ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का प्रयास किया है। मासूम के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़कर उसकी आबरू व प्राण की रक्षा की है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक मासूम बच्ची रविवार को सुअर चराने गई हुई थी। तभी पड़ोस के गांव पूरे मिश्रण में रिश्तेदारी में आए एक युवक की अकेली मासूम पर निगाह पड़ी तो उसके अंदर का शैतान जाग उठा। युवक मासूम को जबरन घसीटकर एक झाड़ी में ले गया और उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश करने लगा। अकेली असहाय मासूम ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो दूर ग्रामीणों तक मासूम की आवाज पहुंची। उसके बाद ग्रामीण मासूम के बचाव के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता हुआ देख युवक मासूम को छोड़कर भाग गया। बाद में मासूम बच्ची ने ग्रामीणों व परिजनों को पूरी बात बताई। उसके बाद कोतवाली पहुंचकर स्वजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
भूसा की ब्लैकमार्केटिंग से पशु पालक किसान परेशान
सासनी।क्षेत्र के किसान एवं पशुपालक अपने पशुओं के चारे की ब्लैक मार्केटिंग होने से परेशान हैं किसानों से 450 रुपये से 500 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा गया। भूसा 1000 से लेकर साढ़े बारहसौ रुपए कुंतल तक बेचा जा रहा है। भूसा की कालाबाजारी करने वाले अपनी चांदी काट रहे हैं और पशु पालक चारे के लिए भटक रहे हैं।
लेकिन किसानों की हितैशी सरकार अभी ऐसे चारा व्यापारियों पर अंकुश लगाने में अभी तक नाकाम रही है यही कारण है पशुपालकों के पशु भूख से बेचैन हैं और ये काला बाजारी करने वाले लोग काला धन कमाने में लगे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने भूसा की कालाबाजारी को न रोके जाने पर आंदोलनात्मक कदम भी उठाने की चेतावनी दी है। सरकार को शासन एवं प्रशासन को निर्देशित करके किसानों के हो रहे इस शोषण से बचाना चाहिए
कोविड संवेदीकरण नियंत्रण तथा लक्षण युक्त व्यक्तियों को टीकाकरण से सम्बन्धित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न
मीरजापुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीणकुमार लक्षकार के निर्देश के क्रम मे कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में कोविड संवेदीकरण एवं नियंत्रण तथा कोविड रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों/नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चो/60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियो के चिन्हीकरण के लिये कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में स्वास्थ विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास, बाल विकास योजना, नगर निकाय, कृषि, विश्व स्वास्थ संगठन तथा सूनिसेफ के प्रतिनिध उपस्थित रहें। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कोविड संवेदीकरण, कोविड के लक्षण युक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु में कोविड टीके पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण तथा सूचीबद्धता किये जाने का निर्णय लिया गया हैं। प्रदेश के सभी जनपदो में यह कार्य आगामी 24 2022 से 29 जनवरी तक (26 जनवरी को छोड़कर) संचालित किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि इस समेकित प्रयास में गृह भ्रमण दलो द्वारा कोविड के विषय में संवेदीकरण के साथ ही कोविड के लक्षणयुक्त व्यक्ति, नियमित टीकाकरण से छूटे, दो वर्ष से कम आयु बच्चें, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण की कार्यवाही की जायेगी। प्रत्येक सर्वेक्षण टीम द्वारा प्रातः 08 से अपरान्ह 02 बजे तक भ्रमण कार्य किया जायेगा।
Read More »नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर एनटीपीसी में नेताजी पार्क का हुआ लोकार्पण
ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। ऊंचाहार में आजादी के अमृत महोत्सव को एक नया आयाम देते हुए आजाद हिंद फौज के नायक महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए परियोजना के आवासीय परिसर में एक पार्क का नामकरण उनके नाम पर किया गया। नामकरण अवसर पर अपने भाव व्यक्त करते हुए परियोजना प्रमुख कमलेश सोनी ने कहा कि देश को आजाद करवाने में सुभाष चंद्र बोस का योगदान न केवल अविस्मरणीय है बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। आवासीय परिसर स्थित इस पार्क में नई पीढ़ी के लोग आएंगे तो उन्हें सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व से प्रेरणा मिलेगी और वे देश सेवा तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उन्मुख होंगे।
Read More »
Jansaamna