फिरोजाबाद। नगर विधायक के अर्थक प्रयासों से अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 64.12 लाख रू की लागत के आवास का निर्माण कराया जायेगा। यह निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूनिट-35, कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज, उ.प्र. जल निगम (नगरीय) आगरा द्वारा कराया जायेगा।
मंगलवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने अग्निशमन अधिकारी एवं भाजपा नेताओं के संग नगला भाऊ स्थित अग्निशमन कार्यालय प्रांगण में 64.12 लाख रू. की लागत से आवास निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।
मुख्य समाचार
डॉ. पुष्पेंद्र सिंह बने जिला बेसिक स्काउट मास्टर
हाथरस। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, हाथरस के मुख्यायुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संत कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय साहसिक प्रशिक्षण प्राप्त स्काउट मास्टर संविलियन विद्यालय समामई, सासनी में कार्यरत डॉ. पुष्पेंद्र सिंह को जिला बेसिक स्काउट मास्टर के पद पर मनोनीत किया है।
यह जानकारी देते हुए स्वयं डा. पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि वह दार्जिलिंग व गोवा में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं। डा. पुष्पेन्द्र के जिला बेसिक स्काउट मास्टर बनने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती, डीसी प्रशिक्षण अशोक चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी सासनी अखिलेश प्रताप सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कविता पांडे, डीओसी स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला आयुक्त गाइड ममता कौशिक, राज्य पुरस्कृत शिक्षक कुंवर पाल गौतम, प्रदीप सेन, डॉ. सतना सिंह
2024 में आरेडिका ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियॉं
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना निर्मित प्रथम 3-फेज मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) को 29 मार्च 2024 को आरेडिका रायबरेली से उत्तर पूर्वी रेलवे के लिए भेजा गया। यह आरेडिका के इतिहास में एक प्रमुख दिन है। इससे एक शहर से दूसरे शहर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी तथा उच्च यातायात वाले मार्गों पर भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।एसजेएस पब्लिक स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए मॉडल
ऊंचाहार, रायबरेली। एसजेएस पब्लिक स्कूल ऊंचाहार के विशाल प्रांगण में अर्धवार्षिक रिपोर्ट कार्ड के वितरण समारोह में नन्हें- मुन्ने वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। अभिभावकों को अपने पाल्यों के इस प्रदर्शन से आशान्वित व गौरवान्वित होने का सुखद पल मिला।
इस अवसर पर प्रबंधक अनुज सिंह व प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के शुरुआत में प्रधानाचार्या ने सम्मिलित रूप से विघ्न विनाशक विनायक जी, सरस्वती माता की, स्व0करन बहादुर सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा के 20 कार्मिकों को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त सचिवालय कार्मिकों को लम्बी आयु, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनायें दीं और सेवानैवृत्तिक लाभों (सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन, उपादान, राशिकारण, अवकाश नकदीकरण व जीपीएफ) से सम्बन्धित आदेशों का वितरण किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासकीय सेवा से बेदाग सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक उपलब्धि है। यह साबित करता है कि आप द्वारा निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने शासकीय कार्यों का निष्पादन किया गया।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिकों के शासकीय सेवा का लम्बा अनुभव है। अपने अनुभवों का इस्तेमाल देश, प्रदेश व समाज के हित लिए करें। सेवानिवृत्ति के उपरांत स्वयं को व्यस्त रखने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
हाथरस। कस्बा सासनी में विद्युत विभाग द्वारा एसडीओ आशीष रतन के नेतृत्व में विद्युत चेग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत टीम ने विद्युत बकायेदारों से वसूली की एवं ओटीएस काटे तथा कई विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। सोमवार को विद्युत टीम ने कस्बा में मुहल्ला छिपैटी, जैनपुरी आदि जगहों पर अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के ओटीएस काटकर उन्हें बिल जमा करने में राहत प्रदान की तो दर्जनभर से अधिक लोगों के कनैक्शन काटकर केबिलें अपने कब्जे में ली। तथा दो लाख से अधिक वसूली की। वहीं एसडीओ ने बताया कि एकमुश्त बिल जमा करने के लिए लोगों को विद्युत विलों में छूट दी जा रही है।
कड़ाके की ठंड पर भी श्रद्धालुओं ने मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
ऊंचाहार, रायबरेली। सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में लोगों ने गोकना घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। स्नानार्थियों ने पूजा अर्चना कर पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर कल्याण की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के गोला घाट, बादशाह पुर व तीर का पुरवा घाट पर भी हजारों लोगों ने पतित पावनी गंगा में स्नान किया। भोर से ही गंगा घाट हर हर गङ्गे व घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गुंजायमान रहे। गंगा स्नान के लिए क्षेत्र के अलावा डीह, परसदे पुर, अमेठी, नसीराबाद, जायस, छतोह, सलोन, रोहनिया, जगतपुर आदि इलाकों से बड़ी संख्या में स्नानार्थी विभिन्न वाहनों से पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्नानार्थियों के उत्साह में कमी नहीं आई।
शीतलहर ने किया जीना मुश्किल
हाथरस। बढ़ती ठंड और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं सरकार ने भी छोटे बच्चों के स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। विद्यालय जाने वाले नौनिहाल अब नववर्ष का आनंद घर पर ले सकेंगे। बता दें कि ठंड और शीत लहर के कारण लोगों का जहां जीना मुहाल हो गया है। वहीं मजदूर वर्ग भी चलती शीत लहर और ठंड के कारण प्रभावित है। दुपहिया वाहन चालक भी ठंड को लेकर काफी परेशानी का सामना कर रहे है। लोगों का रजाईयों में से निकलने का मन नहीं करता है। मगर काम के लिए जबरन बाहर निकलकर ठंड और शीत लहर का सामना करना पड रहा है। महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर घरेलू काम करने के लिए ठंडे पानी को गर्म कर ही स्तेमाल करना पड रहा है। वहीं नहाने के लिए लोग गीजर एवं इनरसन रॉड एवं अन्य विद्युत उपकरणों का सहारा लेना पड रहा है। घरों में लोग हीटर या रूम हीटर का सहारा लेकर गर्मी ले रहे हैं तो खुले में लोग अलाव जलाकर ठंड से छुटकारा पाने का उपाय कर रहे हैं। वहीं किसान इस ठंड में दिन रात अपनी फसलों में पानी लगा कर हमारे लिए अन्न पैदा करने का उपाय रहे हैं।
कंदरावा के ग्राम प्रधान पवन सिंह पुनः मंडल अध्यक्ष पद पर हुए मनोनीत, ओम प्रकाश साहू बने जिला प्रतिनिधि
ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि भाजपा से ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष पद पर कंदरावा के ग्राम प्रधान पवन सिंह की दोबारा मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनयन इस बात को प्रदर्शित करती है कि भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओ का सम्मान करती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश साहू को जिला प्रतिनिधि बनाया गया।
उन्होंने पवन सिंह और ओम प्रकाश साहू का स्वागत करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष ने ऊंचाहार के हर आम कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़कर और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।
आम जन की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य हैः अदिति सिंह
रायबरेली। जनता के प्रति उदार एवं उनके दुख दर्द में सहायक बनी सदर विधायक अदिति सिंह ने सैकड़ों लोगों को उनके असाध्य रोगों से उबारकर जीवनदान देने का काम किया जो आज जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। कैंसर, हृदय रोग, किडनी आदि बड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को करोड़ों रुपये की सहायता प्रदान करने वाली सदर विधायक के लिए चारों ओर से नये साल की ख़ुशनुमा खुशियाँ समेटे हुए उनके लिए प्रेम और सौहार्द की गाथाएँ गायी जा रही है। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लोगों की बीमारियों के लिए दी गई सहायता में जनपद रायबरेली समेत आस पास के जनपद के लोगों को सदर विधायक ने राहत प्रदान की है। वर्ष 2024 में लगभग 287 लोगों को लगभग 5 करोड़ 68 लाख रुपये स्वास्थ्य सहायता के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई।
Jansaamna