हाथरस। बीती रात आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के निकट स्थित प्रसिद्ध मां कंकाली मंदिर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर मंदिर से हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए, तो चोरी की घटना सामने आई। मंदिर पुजारी ने बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार रात उन्होंने मंदिर के कपाट बंद कर ताला लगाकर विश्राम किया था। रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर माता की मूर्ति से मुकुट, छत्र और दानपेटी चोरी कर ली। सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही मंदिर के आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
मुख्य समाचार
छपरा एक्सप्रेस में मिला अधेड़ यात्री का शव
हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर उस समय खलबली मच गई जब मथुरा से छपरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर रुकी, यात्रियों ने शव देखकर जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। देखने से वह भिखारी प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। जीआरपी हाथरस सिटी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है और ट्रेन के यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।
भीषण गर्मी में राधे सेवा समिति ने शरबत किया वितरित
कानपुर। राधे सेवा समिति के तत्वाधान में भीषण गर्मी और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बर्रा बाईपास चौराहे पर हजारों राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य में राह चलते लोगों ने राहत की सांस ली और गर्मी से कुछ पल की राहत पाकर उनके चेहरे खिल उठे। समिति के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने जानकारी दी कि राधे सेवा समिति विगत कई वर्षों से सामाजिक सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय है और ऐसे आयोजन नियमित रूप से करती आ रही है। उन्होंने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य निर्धन, निर्बल और असहाय समाज के लोगों का उत्थान करना है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सैकड़ों छात्रों को किया गया सम्मानित
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित हुए सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन बर्रा स्थित श्री राम अकादमी में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार त्रिपाठी, अमर सिंह चौहान, अजय शुक्ला, पार्षद अखिलेश बाजपेई तथा पार्षद अभय शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर किया। श्री राम अकादमी के निदेशक राम जी शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से एकेडमी के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के कारण उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर तैयारी, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के चलते श्री राम अकादमी आज भारत की अग्रणी प्रशिक्षण संस्थानों में से एक बन चुकी है। कार्यक्रम में लगभग 84 चयनित छात्र-छात्राओं को मैडल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री शुक्ला ने मंच से कहा, “हमारी एकेडमी व्यापार नहीं करती, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती है।
पंजीकरण के लम्बित मामले 1 माह के अंदर निस्तारित कर दिये जाएंगे : प्रेस महापंजीयक
नई दिल्ली। भारत के प्रेस महापंजीयक योगेश कुमार बावेजा ने प्रकाशकों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि पंजीकरण के लंबित मामले एक माह के अंदर निपटा दिए जाएंगे और प्रेस सेवा पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। शीर्ष पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के अध्यक्ष और पूर्व प्रेस काउंसिल सदस्य गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रेस महापंजीयक से मुलाकात कर समाचार पत्र प्रकाशकों के सामने आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की। ज्ञातव्य हो कि प्रेस सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और अन्य कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा था और प्रकाशकों को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस बैठक में अतिरिक्त प्रेस महापंजीयक डॉ. धीरज काकड़िया, उप प्रेस पंजीयक आशुतोष मोहले और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांसद व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण
हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद अनूप प्रधान ने जनपद के विधायकगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में अपने संबोधन में सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि हर वर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। यह दिन हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपने पर्यावरण के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, सूखती नदियां, जहरीली होती हवा और बढ़ता पृथ्वी का तापमान हमारी लापरवाहियों का परिणाम है।
‘प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें’ थीम के साथ वृक्षारोपण किया गया
हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस इस वर्ष “प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें” की थीम के तहत मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के लिए इस बार वैश्विक मेजबानी रिपब्लिक ऑफ कोरिया को दी गई है, जो यह मेजबानी दूसरी बार कर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस, गंगा दशहरा के पावन पर्व एवं पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा मण्डी समिति स्थित अपने कार्यालय पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए कहा कि यह दिन अत्यंत पावन है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस, गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि एडीएचआर द्वारा किया गया
मोदी सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही
फिरोजाबाद। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं, उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है। जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन से सीधे जुड़ते है। भाजपा ने जिस प्रामाणिकता के साथ काम किया और जन विश्वास अर्जित किया है, यही अमृतकाल है। विकसित भारत के अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचना है और उन उपलब्धियों का सघन प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई विरोधी गलत फहमी फैला ना सके। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर ने कहा कि जनता की उम्मीद और विश्वासों पर मोदी सरकार लगातार 11 में वर्ष भी खरा उतर ही है। आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।
फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग काॅलेज में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग के अस्पताल परिसर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ सुरेश चंद्र दक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के निर्देशन में किया गया।
शिविर का शुभारंभ संस्था के निदेशक डॉ. यशवर्धन ने किया। साथ ही गंगा दशहरा व पर्यावरण दिवस की समस्त देशवासियों को बधाई दी और कैंप का प्रस्ताव रखने हेतु डॉ दक्ष को बधाई देकर आभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ. अरुणा, डॉ. विशाल, डॉ.सुमैया, डॉ. निहारिका ने लगभग 65 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर 5 से 7 जून तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान गुलाम जिलानी, राजा एवं अस्पताल परिसर के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सड़कों पर निकले डीआईजी आगरा
फिरोजाबाद। गुरुवार को डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडे ने बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने नगर का पैदल भ्रमण कर शहरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिया। डीआईजी ने कहा कि फिरोजाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। चैकी नालबंद पर डीआईजी ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की जिसमें सात जून को मनाए जाने वाले बकरीद त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और पुलिस की अपेक्षाओं से अवगत कराया। बैठक सकारात्मक रही और पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्योहार पारंपरिक और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा तथा कोई गैर परंपरागत आयोजन नहीं होगा। सभी ने इस त्योहार को सकुशल मनाने का संकल्प लिया और अमन चैन कायम रखने का आश्वासन दिया।
Jansaamna