Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उधारी मांगने पर हुआ विवाद-जान से मारने की दी धमकी

उधारी मांगने पर हुआ विवाद-जान से मारने की दी धमकी

हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी ग्रामीण ने दुकान से उधारी मांगने को लेकर विवाद में मारपीट करने गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने की तहरीर तीन लोगो के खिलाफ थाने में दी है पुलिस ने मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के बेरी गांव निवासी विनय भटनागर ने थाने में तहरीर देकर बताया की गांव निवासी परमेश्वरी प्रकाश , से दुकान की उधारी मांगने पर विवाद हो गया था। जिसमे उसने गाली गलौज किया तथा शिवप्रकाश व आकाश दीप के साथ मिलकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट।करने का मुकदमा दर्ज किया है।