Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरों ने पार किया लाखों का माल

चोरों ने पार किया लाखों का माल

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर के खत्री टोला वार्ड नंबर 4 निवासी वीरेंद्र कुमार के घर में गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए। चोरों ने घर के विभिन्न कमरों को खंगाला और अलमारी तथा बक्से के ताले तोड़ डाले। चोरों ने इस दौरान अलमारी व बक्सों में रखे सोने चांदी के आभूषण और करीब 70 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। चोरों द्वारा करीब 2 लाख रुपए कीमत का माल चोरी किया गया । शुक्रवार की सुबह जब घर के लोग सो कर उठे तो घर का बिखरा हुआ सारा सामान देखकर सन्न रह गए। नगर क्षेत्र में चोरी की घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है । कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है, मामले में जांच की जा रही है।