Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में निकाली गई रैली

संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में निकाली गई रैली

रायबरेली। उच्च प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर राही रायबरेली में सरकार की मंशा के अनुरूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी राही के सानिध्य में नोडल शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव के द्वारा स्कूल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में रैली निकाली गई। बच्चों के द्वारा रैली निकालकर जनमानस को जागरूक किया गया। साथ ही संचारी रोग होने के कारण, लक्षण और बचाव के नारे लगाकर बच्चों ने लोगों को बताया कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत प्रत्येक बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना है, इसका संदेश जनमानस को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ अभिभावक गण उपस्थित रहे।