Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान संगठन ने फिर उठाई मुआवजे की मांग

किसान संगठन ने फिर उठाई मुआवजे की मांग

मथुरा। भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट से वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे से वृंदावन जहांगीरपुर के किसानों के संबंध में वार्ता की। वृंदावन जहांगीरपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन द्वारा खड़ी फसलों को नष्ट किए जाने मकानों पर बुलडोजर चलाया जाने व किसानों पर लगाए गए फर्जी कैसे के बारे में वार्ता की कहां टूटे मकानों का पीडब्ल्यूडी के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की बोरिंग टूटी है उनके खेतों में बोरिंग लगवाए जाएं। खड़ी फसल जो नष्ट हुई थी उसका मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों के खेतों में पेड़ लगे हैं उनको पेड़ों का मुआवजा दिया जाए। सभी किसानों पर लगे केस वापस कराए जाएं। किसानों ने विश्वास दिलाया है कि नगर मजिस्ट्रेट ने विश्वास दिलाया कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसानों पर लगे सभी केश हटाए जाएंगे। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता कलेक्टर से नारेबाजी करते हुए बाहर आए गये। देवेंद्र कुमार रघुवंशी, गजेंद्र सिंह गावर, पवन चतुर्वेदी, लोकेश कुमार राही आदि इस दौरान मौजूद रहे।