Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आम आदमी पार्टी ने अध्यापक को घोषित किया प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी ने अध्यापक को घोषित किया प्रत्याशी

सुमेरपुर; हमीरपुर। नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक पर दांव लगाया है।
नगर पंचायत चुनाव में वैतरणी पार करने लिए दावेदार राजनीतिक दलों से टिकट पाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे है।सभी दलों में टिकटार्थियों की लंबी लाइनें है।वहीं कस्बे के सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश प्रसाद सोनी ने आम आदमी पार्टी से टिकट मांगा था। पार्टी के जिले के निकाय चुनाव प्रभारी इरशाद खान ने बताया कि सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कैलाश प्रसाद सोनी व मौदहा नगर पालिका के लिए गुलाम मोहम्मद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष निकायों के लिए शीघ्र प्रत्याशियों को घोषित किया जाएगा।