Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस कस्टडी में अतीक व असरफ की गोली मारकर हत्या

पुलिस कस्टडी में अतीक व असरफ की गोली मारकर हत्या

प्रयागराजः जन सामना डेस्क। बाहुबली अतीक अहमद व उसके भाई असरफ की गोली मारकर हत्याकर दी गई। बताते चलें कि दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिये पुलिस कस्टडी में लाया गया था। दोनों से पत्रकार जवाब सवाल कर रहे थे, इसी दौरान हमलावरों ने दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। पता चला है कि तीनों हमलावरों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि उप्र पुलिस की कड़ी सुरक्षा में क्या कोई चूक हो गई ? इस दौरान जब पुलिस अधिकारियों से मीडियाकर्मियों ने सवाल दागे तो सब चुप्पी साधे रहे!