Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोधी महासभा की बैठक में भाजपा का विरोध करने का लिया निर्णय

लोधी महासभा की बैठक में भाजपा का विरोध करने का लिया निर्णय

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय लोधी महासभा की एक बैठक संत सिंह लोधी की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 29 टापा खुर्द में हुई। जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव कोे लेकर चर्चा की गई। बैठक में अखिल भारतीय लोधी महासभा के मीडिया प्रभारी सुनील राजपूत ने कहा की लोधी समाज शुरू से स्व0 कल्याण सिंह के मार्ग दर्शन में बीजेपी को वोट करता आया है, फिर भी बीजेपी जो कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास कही जाने वाली पार्टी ने पूरे नगर निगम में किसी भी लोधी समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया है। इसलिए अब लोधी समाज अब पूरे जिले में बीजेपी का पुरजोर विरोध करेगा।