Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मथुरा में आधा दर्जन कोविड पॉजिटिव और मिले

मथुरा में आधा दर्जन कोविड पॉजिटिव और मिले

⇒एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। आधा दर्जन कोविड पॉजिटिव और मिलने से मथुरा जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हो गई है। मंगलवार को जिन छह मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है, उनमें पांच महिला और एक पुरुष है। शहर की आशापुरी कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी, भैंस बहोरा निवासी 45 वर्षीय महिला,राधा पुरम कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय महिला,चंद्रपुरी निवासी 61 वर्षीय महिला और गोवर्धन निवासी 44 वर्षीय महिला है। जबकि मोती नगर नवादा निवासी 25 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 26 हजार 504 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 4 हजार 796 स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुए। जबकि 21 हजार 278 ने घर पर आइसोलेट रहकर खुद को स्वस्थ किया। जबकि 406 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई थी।