ऊंचाहार, रायबरेली। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने नगर के कई वार्डाे में जनसंपर्क किया और लोगों से अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को बताया और नगर में विकास करने के लिए आगे क्या मुद्दा होगा उससे भी अवगत कराया। आज नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने लोगों से समर्थन की अपील की और भाजपा की कूटनीति और भाईचारा बिगाड़ने की साज़िश को बेनक़ाब करने को कहा। इस दौरान शाहीन सुल्तान ने बताया कि नामांकन के बाद से सारी परिस्थितियां साफ है। नगरवासी हमारे कार्यकाल में किए गए कार्यों खुश हैं और विरोध तो केवल विरोधी प्रत्याशी ही जता रहे हैं, नगरवासियों में तो इस बात की भी खुशी है कि समाजवादी पार्टी ने एक संघर्षशील प्रत्याशी को पुनः समर्थन देकर नगरवासियों की सेवा करने के लिए उतारा है।
Jansaamna