Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होटल परिसर में न करने दें किसी को भी मदिरापान–क्षितिज कुमार

होटल परिसर में न करने दें किसी को भी मदिरापान–क्षितिज कुमार

हाथरस। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में जनपद में आबकारी टीम द्वारा थाना मुरसान अंतर्गत कोटा, मोहनपुर, महामौनी, दाऊजी रोड, कुंवरपुर, नगला भोज, चितावर, कपूरा आदि क्षेत्रों में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर दबिश / छापेमारी की कार्यवाही की गई। साथ ही कोटा क्षेत्र स्थित देशी, विदेशी, बियर की फुटकर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर स्टॉक का सत्यापन किया गया और रैंडम आधार पर बोतलों और पौवों को स्कैन किया गया। समस्त विक्रेताओं को ईपाज़ मशीनों से बिक्री के निर्देश दिये गए तथा राजस्व हित मे अधिक से अधिक उठान करने के निर्देश दिये गए। इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में स्थित होटलों/ढाबों की सघन तलाशी लेते हुए संचालकों/होटल मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए सख्त दिशा निर्देश दिए गए की अपने होटल परिसर में किसी को भी मदिरापान न करने दें।इस दौरान किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बरामदी नहीं हुईं।कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार आ. नि. क्षेत्र-01 मय आबकारी टीम उपस्थित रहे।