Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का सामान किया पार

गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का सामान किया पार

भदोखर, रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बीती रात शनिवार को अनुभव मौर्य की गुमटी में रखे लगभग 6000 रुपए का सामान ताला तोड़कर पार कर दिया। रविवार की सुबह जब अनुभव मौर्य को दुकान में चोरी खबर मिली तो दुकान में देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित दुकानदार अनुभव मौर्य ने बताया कि सुभाष मौर्य जो कि अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसने हमें रात में जान से मारने की धमकी देते हुए कहा थाा कि कल सुबह तुम दुकान नही खोल पाओगे और रात में उसने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पीड़ित ने भदोखर थाने में तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की है।