Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवराजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी का परचम

शिवराजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी का परचम

कानपुरः जन सामना डेस्क। शिवराजपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से निर्दलीय प्रत्याशी ही यहां के मतदाताओं की पहली पसंद बना। यहां से निर्दलीय निर्मला कटियार ने भारतीय जनता पार्टी की गीता गुप्ता को 124 मतों से हराया। बताते चलें कि निर्मला कटियार, भाजपा से बागी बनकर चुनाव मैदान में उतरी थीं। शिवराजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व 11 वार्ड सभासद के लिए प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में कुल 9401 मतदाताओं में 6891 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पहले चक्र से ही निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला कटियार ने बढ़त बना ली थी जो आखिरी वार्ड तक चली। भाजपा प्रत्याशी गीता गुप्ता को कुल 1140 व निर्दलीय प्रत्याशी शाहना बेगम को 964 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला कटियार को सर्वाधिक 1264 वोट मिले।