Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर प्रत्याशी कामिनी राठौर ने मशरूर फातिमा को हराया

महापौर प्रत्याशी कामिनी राठौर ने मशरूर फातिमा को हराया

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच मण्डी समिति सहित सभी मतगणना केन्द्र मतगणना केन्द्र पाली इण्टर कालेज शिकोहाबाद, नवीन मण्डी स्थल सिरसागंज, ठा0 वीरी सिंह इं0 का0 टूण्डला, एल आर इं0का0 जसराना पर सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। जिला व पुलिस प्रशासन की सभी तैयारियों के साथ एवं राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक डा0 हरिओम व जिलाधिकारी रवि रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की कड़ी मॉनिटरिंग में प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होकर परिणाम घोषित होने तक सकुशल सम्पन्न हुई, जिसमें नगर निगम के महापौर प्रत्याशी कामिनी राठौर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मशरूर फातिमा को हराकर विजयी घोषित हुईं।