Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेरठ मंडल में पांच सीटों पर हार से भाजपा संगठन बेहद नाराज

मेरठ मंडल में पांच सीटों पर हार से भाजपा संगठन बेहद नाराज

बागपत। कल हुई नोएडा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की नाराजगी स्पष्ट देखी गई। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने अपने भाषण में भी हारी हुई पांच सीटों को लेकर नाराजगी जताई और विशेष रिपोर्ट तैयार करने को कहा। पिछले चुनाव में ये पांच सीटें भाजपा के पास थी।
प्रदेश अध्यक्ष की नाराजगी के बाद अब गाजियाबाद जिले की खोड़ा, मुरादनगर, लोनी, बागपत जिले की बड़ौत और हापुड़ नगर पालिका सीट को लेकर विशेष रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष तैयार कर पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। भूपेंद्र चौधरी के भाषण में भी कई बार बड़ौत सीट का जिक्र किया गया।अब देखना होगा कि भाजपा संगठन उन भाजपाइयों पर क्या एक्शन लेते हैं जो पार्टी में रहते हुए भितरघात करते रहे। उधर, प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनावों को लेकर जिले के संगठन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए।