Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रांसपोर्ट के सामने खड़ा ट्रक हुआ चोरी

ट्रांसपोर्ट के सामने खड़ा ट्रक हुआ चोरी

ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बा स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने खड़े ट्रक को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किये जाने का मामला सामने आया है, ट्रक के मालिक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
नगर के अकोढ़िया रोड निवासी जयप्रकाश मिश्र का कहना है कि कस्बे के अरखा फ्यूल के पास उनका ट्रांसपोर्ट का ऑफिस है, जिसके सामने खड़े ट्रक को अज्ञात चोरों द्वारा शनिवार की देर रात चोरी कर ले जाया गया और रविवार की सुबह जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।
पीड़ित का कहना है कि ट्रक में जीपीएस लगा हुआ था जिसे निकालकर फेंक दिया गया है ताकि ट्रक की लोकेशन ट्रेस न हो सके।कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही।