Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थी चयनित

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थी चयनित

जन सामना ब्यूरोः रायबरेली। जिले के गोरा बाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल एसोसिएट्स फरीदाबाद के प्रतिनिधि देवेश मित्तल के द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 60 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 35 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया। चयनितो को प्रतिमाह 10713 रुपये एवं कम्पनी की अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर सुरेश कुमार दीक्षित कार्यकेशक, हरिश्चंद्र कार्यदेशक, मोहनलाल कार्यदेशक आईटीआई बछरावां, उमा त्रिवेदी, राकेश कुमार अनुदेशक, विजय सिंह आदि ने रोजगार मेले में उपस्थित रहकर सहयोग किया।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने चयनित प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।