Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राधा बल्लभ अकेडमी ने एक विकेट से जीता मैंच

राधा बल्लभ अकेडमी ने एक विकेट से जीता मैंच

फिरोजाबाद। जिला वैटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्व. रामलखन गुप्ता एवं स्व. कैलाश अग्रवाल की स्मृति में जिला समर क्रिकेट लीग का आयोजन एस.आर. के कॉलेज के ग्राउण्ड पर किया जा रहा है। सोमवार को समर क्रिक्रेट लींग में राधा बल्लभ अकेडमी टूंडला एवं पीजी बर्नर टीम के मध्य खेला गया।
पीजी बर्नर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में मात्र 95 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा बल्लभ अकेडमी की टीम ने नौ विकेट खोकर 96 रन बनाए। इस प्रकार राधा बल्लभ अकेडमी ने एक विकेट से मैंच अपने नाम कर लिया। आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित गर्ग की स्मृति में मुख्य अतिथि विकास लहरी द्वारा राधा बल्लभ के अमन को प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के दौरान सचिव अनिल लहरी, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।