Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिरासत से आरोपी भागा, पुलिस खोजने में जुटी

हिरासत से आरोपी भागा, पुलिस खोजने में जुटी

कानपुरः जन सामना डेस्क। पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने का मामला प्रकाश में आया है और पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।
मामला गोविन्दनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिली है कि रतनलाल नगर से आज रात्रि में पकड़ा गया आरोपी पवन कुमार पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर थाना परिसर से भाग गया है। इस बारे में थाना पुलिस अधिकारी से जब जानकारी मांगी तो उन्होंने आरोपी के भागने की पुष्टि करते हुए बताया कि आज रात्रि में पवन नामक व्यक्ति को पथराव आदि के आरोप में दर्ज किये गये मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह भी बताया कि आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसने थाना में जमकर हंगामा किया और एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी मार दिया था। उसकी खोज की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर, चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर विधिक कार्यवाई की जायेगी।